इन 6 नेचुरल तरीकों से करें थायराइड रोग का इलाज, जानें किन चीजों को करना चाहिए डाइट में शामिल

अगर आप भी थायराइड रोग से पीड़ित हैं तो आज से ही इन 6 नेचुरल तरीकों को अपनाएं, जानें किन चीजों को करना चाहिए डाइट में शामिल।
  • SHARE
  • FOLLOW
इन 6 नेचुरल तरीकों से करें थायराइड रोग का इलाज, जानें किन चीजों को करना चाहिए डाइट में शामिल


थायराइड रोग एक आम समस्याओं में शामिल हो गया है, कई लोग इसका शिकार आसानी से हो जाते हैं। ये एक पुरानी समस्या है, जिससे लोग काफी परेशान रहते हैं। कई लोगों ने अपने आहार और जीवनशैली को अनियमित कर रोग को और भी ज्यादा गंभीर रूप देने का काम करते हैं। थायराइड रोग में हम क्या खाते हैं और कैसे रहते हैं, इसका हमारे स्वास्थ्य पर और रोग पर सीधा असर पड़ता है। आमतौर पर डॉक्टर भी इसका जल्द से जल्द इलाज कराने की सलाह देते हैं। वहीं, दूसरी ओर कुछ लोग घरेलू इलाज से स्वस्थ होने की कोशिश करते हैं, जो जरूरी भी है। हम आपको इस लेख में बताएंगे कि आप नेचुरल तरीके से आप थायराइड को कैसे ठीक कर सकते हैं। 

thyroid

जंक फूड त्याग दें

जंक फूड आपके स्वास्थ्य और थायराइड रोग दोनों के लिए अच्छा नहीं होता। इसलिए आपको जंक फूड और प्रोसेस्ड फूड को पूरी तरह से अपने जीवन से हटा देना चाहिए। हम में से ज्यादातर लोग प्रोसेस्ड फूड और जंक फूड के आदी हो गए हैं, लेकिन अगर आप इन्हें त्यागने की कोशिश करें तो ये आपके जीवन को और भी ज्यादा स्वस्थ बना देगा। 

नियमित रूप से व्यायाम करें

नियमित रूप से व्यायाम करना हमारे लिए एक बेहतर विकल्प है जो हमे स्वस्थ रखने और कई गंभीर बीमारियों के खतरे से बचाने का काम करता है। आजकल बहुत कम लोग ही व्यायाम को नियमित रूप से करते हैं जिसकी वजह से स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ती जा रही है। आपको थायराइड से लड़ने के लिए रोजाना व्यायाम करना चाहिए, इससे आप फिट रहने के साथ स्वस्थ भी रह सकते हैं। 

धीरे खाएं

भागदौड़ भरी जिंदगी वाले लोग अक्सर अपने भोजन को तेजी से खत्म करने की कोशिश करते हैं, जो कि सेहत पर सीधा बुरा असर डालने का काम करता है। आपको हमेशा अपने भोजन को धीरे-धीरे चबाते हुए खाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि थायरॉयड ग्रंथि चयापचय के लिए जिम्मेदार है, धीमी गति से खाने से चयापचय प्रक्रियाओं को बढ़ाने में मदद मिलती है। 

इसे भी पढ़ें: थायराइड रोगियों के लिए वरदान से कम नहीं है हल्दी, जानें क्यों फायदेमंद है और कैसे करें प्रयोग

योग

योग कई गंभीर बीमारियों को ठीक करने में कारगर माना जाता है, योग के अभ्यास से कई लोगों के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। थायराइड रोग को ठीक करने में भी योग काफी फायदेमंद होता है, इसलिए नियमित रूप से आपको योग करना चाहिए। 

फैट का सेवन करें

थायराइड रोग को दूर करने के लिए सही मात्रा में फैट का सेवन भी जरूरी होता है। आपको बता दें कि थायराइड ग्रंथि तब बेहतर तरीके से काम करती है जब उसमें मक्खन और घी जैसी पर्याप्त चिकनाई मिल सके। इसलिए अगर आप अपनी डाइट को थायराइड के लिए हेल्दी बनाना चाहते हैं तो आपको रोजाना फैट को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। ये आपको जल्द ठीक करने में मददगार साबित होता है। 

इसे भी पढ़ें: साइंलेट किलर थायरॉइड रोग के बारे में कितना जानते हैं आप? क्विज खेलकर परखें अपना ज्ञान

प्रोबायोटिक्स का सेवन ज्यादा करने की कोशिश करें

थायराइड रोग में जरूरी होता है कि आप अपनी थायराइड ग्रंथि को सही तरीके से काम करने के लिए उसकी मदद करें। थायरॉयड ग्रंथि को संतुलन की सही स्थिति तक पहुंचने के लिए आपको पर्याप्त मात्रा में प्रोबायोटिक्स का सेवन ज्यादा करना चाहिए। इसलिए दही, सेब साइडर सिरका, और टेम्पेह सभी आपकी डाइट में शामिल होने चाहिए। ये आपके गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल स्वास्थ्य में सुधार करने के साथ थायराइड के रोग से अच्छी तरह निपटने में मदद करता हैं।

थायराइड रोग आपको काफी परेशान कर सकता है, ऐसे में आप इसका इलाज जरूर कराएं। आप इस लेख में बताए गए इन नेचुरल तरीकों से भी अपना इलाज कर स्वस्थ रह सकते हैं। 

Read More Article On Other Diseases In Hindi

Read Next

सिर्फ कोरोना वायरस नहीं इन 5 कारणों से भी जकड़ सकता है आपका गला, हो सकती है गले में खराश और जलन की समस्या

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version