-1744037130316.webp)
Can Diet Delay Menopause In Hindi: मेनोपॉज एक नेचुरल प्रोसेस है। हर महिला को इसका सामना करना पड़ता है। हालांकि, ज्यादातर लोग इसे बीमारी समझते हैं। जबकि, ऐसा नहीं है। जिस तरह महिलाओं को पीरियड्स शुरू होते हैं, उसी तरह एक उम्र के बाद पीरियड्स बंद भी हो जाते हैं। इसी प्रक्रिया को हम मेनोपॉज के नाम से जानते हैं। मेनोपॉज होने से पहले महिलाओं के शरीर में कई तरह की दिक्कतें होने लगती हैं। असल में, वे मेनोपॉज होने के लक्षण होते हैं। इसमें मूड स्विंग, वजन का बढ़ना, हार्मोनल बदलाव आदि हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, 45 से 55 साल की उम्र को मेनोपॉज की सही उम्र माना जाता है। हालांकि,कुछ महिलाओं को इससे पहले, तो कुछ महिलाओं को इसके बाद भी मेनोपॉज हो सकते हैं। इसे भी पूरी तरह सामान्य माना जाता है। लेकिन, मौजूदा समय में दिक्कत यह हो रही है कि ज्यादातर महिलाओं को कम उम्र में ही मेनोपॉज का सामना करना पड़ रहा है। इसके पीछे खराब जीवनशैली या आनुवांशिक समस्याएं जिम्मेदार हो सकती हैं। हां, डाइट में कुछ हेल्दी चीजों को शामिल करने से मेनोपॉज को जल्दी होने से रोका जा सकता है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि मेनोपॉज को टालने के लिए डाइट में किस तरह की चीजों को शामिल करें। इस बारे में हमने Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से बात की।
मेनोपॉज को डिले करने के लिए डाइट में क्या शामिल करें- Best Foods To Delay Menopause In Hindi
1. मौसमी फल और सब्जियां
हर महिला को कम उम्र से अपनी डाइट में हेल्दी फल और सब्जियां शामिल करनी चाहिए। सब्जियों की बात करें, तो खासकर हरी सब्जियां महिलाओं की सेहत के लिए अच्छी मानी जाती हैं। इसका हेल्थ पर अच्छा असर पड़ता है। जब स्वास्थ्य सही रहता है, तो कम उम्र में मेनोपॉज होने का जोखिम भी घट जाता है।
इसे भी पढ़ें: मेनोपॉज के दौरान कैसी होनी चाहिए डाइट? जानें मेनोपॉज में क्या खाना है फायदेमंद
2. प्रोटीन युक्त फूड
आमतौर पर लोगों प्रोटीन डाइट को पुरुषों की बॉडी बिल्डिंग से जोड़कर देखते हैं। जबकि, महिलाओं के लिए भी प्रोटीन युक्त फूड बहुत फायदेमं होते हैं। इसमें रेड मीट, मछली और अंडे जैसी चीजें शामिल होती हैं। विशेषज्ञों के अनुसार प्रोटीन युक्त आहार का सेवन करने से मेनोपॉज समय से पहले नहीं शुरू होते हैं। हालांकि, प्रोटीन का सीधे-सीधे मेनोपॉज पर असर नहीं पड़ता है। लेकिन, इसकी वजह से ओवर ऑल हेल्थ में सुधार होता है, जिससे अर्ली मेनोपॉज नहीं होता है।
3. डेयरी प्रोडक्ट
आपने अक्सर घरों में देखा होगा कि महिलाएं घर के हर सदस्य को दूध पिलाती हैं। जबकि, खुद नहीं पीतीं। जबकि, उन्हें भी नियमित रूप से दूध पीना चाहिए। साथ ही, डाइट में डेयरी प्रोडटक्ट और सोया प्रोडक्ट शामिल करना चाहिए। इनकी मदद से स्वास्थ्य में सुधार होता है, हार्मोन प्रोडक्शन बेहतर होता है, जिससे मेनोपॉज डिले होने लगता है। इसका मतलब है कि डेयरी प्रोडक्ट और सोया प्रोडक्ट की मदद से ओवर ऑल हेल्थ भी बेहतर होता है।
इसे भी पढ़ें: मेनोपॉज के लक्षणों को कम करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स
4. खाएं दालें
महिलाओं को कम उम्र से ही अपनी डाइट में तरह-तरह की दालों को शामिल करना चाहिए। दरअसल, दालों में एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। वहीं, अगर महिला मछली में मिलने वाले ओमेगा-3 फैटी एसिड को भी डाइट का हिस्सा बनाती हैं, तो इससे स्वास्थ्य में सुधार होता है। इससे ओवरी की हेल्थ बेहतर होती है, जो कि हार्मोन प्रोडक्शन में अहम भूमिका निभाते हैं। इस तरह, महिलाएं अर्ली मेनोपॉज से बच जाती हैं।
5. विटामिन-डी युक्त डाइट
महिलाओं को अपनी डाइट में विटामिन-डी भी शामिल करना चाहिए। वैसे तो डाइट के अलावा, विटामिन-डी सूरज से भी प्राप्त किया जा सकता है। वहीं, एक्सपर्ट्स का यह भी कहना है कि विटामिन-डी सीधे तौर पर मेनोपॉज को टालने में मदद नहीं करता है। हां, इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि विटामिन-डी अर्ली मेनोपॉज के रिस्क को कम करता है और हड्डियों की सेहत में भी सुधार करता है। असल में, विटामिन-डी ओवरियन फंक्शन को प्रभावित करता है और उम्र बढ़ने के साथ-साथ महिलाओं के एग्स भी कमजोर हो जाते हैं। वहीं, विटामिन-डी युक्त डाइट से स्वास्थ्य में सुधार कर अर्ली मेनोपॉज से बचा जा सकता है।
All Image Credit: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Oct 22, 2025 08:30 IST
Modified By : Anurag GuptaOct 22, 2025 08:30 IST
Modified By : Anurag GuptaOct 22, 2025 08:30 IST
Published By : Meera Tagore