आज के समय में हाई बीपी और डायबिटीज के रोगियों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। एक्सपर्ट्स की मानें तो लाइफस्टाइल में शारीरिक गतिविधियों में आई कमी के कारण लोगों में यह समस्या बढ़ने लगी है। वहीं, डाइट में जंक फूड का लगातार सेवन करना भी डायबिटीज और हाई बीपी की एक मुख्य वजह मानी जी सकती है। इस वजह से डॉक्टर और एक्सपर्ट लोगों को लाइफस्टाइल में शारीरिक गतिविधियों को शामिल करने की सलाह देते हैं। वहीं, कई तरह चाय का सेवन करके भी आप हाई बीपी की समस्या में आराम पा सकते हैं। आगे डाइटिशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं कि हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए कौन सी चाय का सेवन किया जा सकता है।
क्या ब्लड प्रेशर कम करने के लिए चाय पीनी चाहिए? - Should you drink tea to lower blood pressure In Hindi
गुड़हल और कैमौमाइल जैसी कुछ चाय हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद होती है। इससे हाई बीपी की समस्या में भी रोकथाम की जा सकती है। 2019 में हुए एक रिसर्च में पता चला की हर्बल टी में रक्त वाहिकाओं को आराम दे सकती हैं। साथ ही, आपकी धमनियों की कार्यप्रणाली में सुधार करने और सूजन को कम करने में सहायक होती हैं। इसके नियमित सेवन से स्वास्थ्य बेहतर होता है और आपको ब्लड प्रेशर की समस्या में आराम मिलता है।
ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए लिए पिएं ये चाय - Teas To Reduce Blood Pressure In Hindi
गुड़हल की चाय
गुड़हल की चाय के सेवन से ब्लड प्रेशर की समस्या को कम किया जाता है। गुड़हल की चाय में एंथोसायनिन और पॉलीफेनोल्स एंजाइम्स पाए जाते हैं। यह एंजाइम्स रक्त वाहिकाओं को आराम देने में सहायक होते हैं। इससे सिस्टोलिक और डायस्टोलिक दोनों तरह के ब्लड प्रेशर में कमी आ सकती है।
जैतून के पत्तों की चाय
जैतून की पत्तियों से बनी चाय सेहत के लिए फायदेमंद होती है। इस चाय में ओलेयूरोपिन और हाइड्रोक्सीटायरोसोल जैसे कंपाउंड होते हैं, जो रक्त वाहिकाओं को आराम पहुंचाते हैं और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं।
कैमोमाइल की चाय
कैमोमाइल की चाय कैमोमाइल के सूखे फूलों से बनाई जाती है। इससे मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, साथ ही आपको ब्लड प्रेशर को कम करने कम में मदद मिलती है। इससे स्ट्रेस कम होता है और ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।
हॉथॉन बेरी (Hawthorn berry tea)
हॉथॉन बेरी से बनी चाय का स्वाद थोड़ा मीठा और तीखा होता है। हॉथॉन बेरी की चाय से हृदय के कार्य बेहतर होते हैं। इसके नियमित सेवन से ब्लड सर्कुलेशन बहेतर होता है। साथ ही, जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है उनको आराम मिलता है।
ग्रीन टी
ग्रीन टी का सेवन किया जाता है। इसमें कैटेचिन नामक बायोएक्टिव कंपाउंड पाया जाता है। ग्रीन का सेवन मोटापे को कम करने के लिए भी किया जा सकता है। मोटापा कम होने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित होता है और आपको हाई बीपी में आराम मिलता है।
इसे भी पढ़ें: 40 के बाद शुरू कर रही हैं एक्सरसाइज, तो इन 5 बातों का रखें ध्यान, नहीं होगी दिक्कत
हाई बीपी की वजह से यदि आपको चक्कर आने या बार-बार उल्टी आने का मन कर रहा है, तो इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें। इस स्थिति में आप तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।