If You Are Planning To Start Your Workout In Your Forty: एक्सरसाइज हेल्दी शरीर के लिए बहुत जरूरी होती है। एक्सरसाइज शरीर को एक्टिव रखने के साथ कई गंभीर बीमारियों से भी बचाती हैं। लेकिन कई बार बहुत से लोग केवल वर्कआउट का केवल प्लान ही बनाते है लेकिन कर नहीं पाते। लेकिन अगर आप भी 40 उम्र के पार हैं, और इस बार आपने एक्सरसाइज करने का प्लान बना लिया हैं, तो आपको कई बातों को ध्यान में रखकर ही एक्सरसाइज शुरू करनी होगी। इस उम्र में एक्सरसाइज करते समय कई तरह की सावधानियां बरतना जरूरी हो जाता है। 40 की उम्र तक कई बार हड्डियां थोड़ी कमजोर होने के साथ शरीर में कई तरह की समस्याएं भी आने लगती हैं। ऐसे में हम जानेंगें फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से कि अगर 40 की उम्र के बाद एक्सरसाइज शुरू कर रहे हैं, तो किन बातों का विशेष तौर पर ध्यान रखना चाहिए।
वॉक करे
अगर आप एक्सरसाइज के शुरुआत में ही कोई भारी एक्सरसाइज करना शुरू कर देंगे , तो शरीर को नुकसान हो सकता है। इस समस्या से बचावे के लिए एक्सरसाइज शुरू करने से पहले रोज वॉक करने की आदत डालें। ऐसा करने से आपका शरीर एक्सरसाइज करने के लिए तैयार होगा।
स्ट्रेंथ एक्सरसाइज
स्ट्रेंथ एक्सरसाइज शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। स्ट्रेंथ एक्सरसाइज करने से ये पता चलता हैं कि आपका शरीर वजन उठा सकता है या नहीं। स्ट्रेंथ एक्सरसाइज शरीर को मजबूत बनाने के लिए भी की जा सकती है। स्ट्रेंथ एक्सरसाइज के साथ स्क्वैट्स, पुश-अप्स और प्लैंक जैसी एक्सरसाइज भी की जा सकती हैं।
डाइट का रखें ध्यान
40 के बाद एक्सरसाइज करने के पहले डाइट का भी विशेष तौर पर ध्यान रखें। शरीर को हेल्दी रखने के लिए फलों, सब्जियों, लीन प्रोटीन और साबुत अनाज को डाइट में शामिल करें। साथ ही प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ, शर्करा युक्त पेय से दूरी बनाकर रखें।
इसे भी पढ़ें- फर्टिलिटी और पाचन बढ़ाने के लिए रोजाना करें ये तीन तरह के वॉक, एक्सपर्ट से जानें फायदे
फिटनेस ट्रैकर
एक्सरसाइज शुरू करने से पहले फिटनेस ट्रैकर खरीदना भी जरूरी हो जाता है। फिटनेस ट्रैकर हृदय गति की निगरानी के लिए जरूरी होता है। फिटनेस ट्रैकर की मदद से हार्ट पर नजर रख सकते है। फिटनेस ट्रैकर की मदद से दिल हेल्दी रहता है।
फिटनेस एक्सपर्ट की मदद लें
40 के बाद फिटनेस रूटिन शुरू करने से पहले फिटनेस एक्सपर्ट से अवश्य बात करें। क्योंकि वह आपके वजन और बॉडी के अनुसार आपको सही एक्सरसाइज बताएंगे। फिटनेस एक्सपर्ट की मदद से आर गंभीर चोट से भी बच सकते हैं।
40 की उम्र में एक्सरसाइज करने से पहले इन बातों का ध्यान रखना चाहिए। हालांकि, एक्सरसाइज करने से पहले फिटनेस एक्सपर्ट की मदद लें।
All Image Credit- Freepik