
चलना, दौड़ना, ज़ॉगिंग करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। मॉर्निंग वॉक, नाइट वॉक अक्सर हम अपने पाचन क्रिया को सही रखने के लिए करते हैं। चलने से न सिर्फ पाचन क्रिया बेहतर होती है, बल्कि सेहत को अन्य कई तरह के स्वास्थ्य फायदे मिलते हैं। कई महिलाएं बांझपन, पीसीओडी, अनियमित पीरियड्स, कब्ज जैसी समस्याओं से परेशान रहती हैं, अगर आप भी उन महिलाओं में से एक हैं, इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।
योग थेरेपिस्ट महक खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर तीन तरह की वॉक के बारे में बताया है। इन वॉक्स को करने से महिलाओं में बांझपन, पीसीओडी, अनियमित पीरियड्स इरेक्टलाइल डिसऑर्डर, कब्ज, आईबीएस जैसी समस्याएं कम हो सकती हैं और एक से 2 महीने लगातार करने पर ही आपको अच्छा परिणाम नजर आ सकता है। योग थेरेपिस्ट महक खन्ना ने बताया कि इन वॉक्स को करने से हिप्स की गतिशीलता और घुटने के जोड़ों के दर्द से भी राहत मिलता है।
प्रजनन, पाचन और उत्सर्जन तंत्र को बेहतर बनाने के लिए 3 वॉक - 3 Walks To Improve Reproductive, Digestive And Excretory Systems in Hindi
View this post on Instagram
मलासन जंप - Malasana Jump Benefits in Hindi
मलासन जंप वॉक एक ऐसी योग मुद्रा है, जिसमें आप स्क्वाट पोज में बैठकर मेढक की तरह कूदते हैं। इस एक्सरसाइज को करने से आपका प्रजनन, पाचन और उत्सर्जन प्रणाली बेहतर रहता है। मलासन जंप करने से पेल्विक क्षेत्र में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बना रहता है, जिससे प्रजनन स्वास्थ्य को फायदा मिलता है, इस वॉक को करने से पीरियड्स के दौरान होने वाली समस्या से भी राहत मिल सकता है। स्क्वाट पोज में होने के कारण ये आपके पेट पर दबाव डालता है, जिससे आपके पेट की मालिश होती है, और कब्ज, पेट में सूजन जैसी समस्या को कम करने में मदद मिल सकती है।
इसे भी पढ़े : Walk for Healthy Heart: क्या रोज वॉक करने से हार्ट हेल्दी रहता है? जानें इसके फायदे
क्रो वॉक - Crow Walk Benefits in Hindi
क्रो वॉक बकासन मुद्रा में रहकर चलने की स्थिति होती है। इस आसान को करने से आपके कूल्हे और पेल्विक क्षेत्र में लचीलापन लाने और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में मदद कर सकता है। इतना ही नहीं क्रो वॉक प्रजनन प्रणाली के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इस वॉक को करने से आपको घुटने के दर्द को कम करने में भी मदद मिल सकती है।
वेट शिफ्ट वॉक या पोछा वॉक - Weight Shift Walk Benefits in Hindi
इस तरह की वॉक में आपके शरीर का वजन एक पैर से दूसरे पैर पर एक-एक कर डालना शामिल होता है। इस वॉक को करने से पेल्विक क्षेत्र में ब्वड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद मिलती है, जिसका सीधा असर आपके प्रजनन स्वास्थअय पर सकारात्मक रूप से नजर आ सकता है इतना ही नहीं इस वॉक को नियमित रूप में करने से स्वस्थ शरीर के वजन को बनाए रखने में मदद मिलती है, और प्रजनन प्रणाली को भी स्वस्थ रखने में ये वॉक काफी फायदेमंद है।
Image Credit : Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version