
कैंडिडा एक प्रकार का फंगल इंफेक्शन है, जो यीस्ट (फंगस) के कारण हो सकता है। इस समस्या त्वचा पर कई तरीकों से प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए कैंडिडा को नजरअंदाज करना कई समस्याओं का कारण बन सकता है। हाल ही में हार्मोन एंड गट हेल्थ कोच व डायटीशियन मनप्रीत कालरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें उन्होंने कैंडिडा इंफेक्शन कम करने के लिए चाय की एक रेसिपी शेयर की है। आइये जानते हैं इसके बारे में।
क्या है कैंडिडा?
दरअसल, कैंडिडा एक प्रकार का फंगल इंफेक्शन है, जिसमें त्वचा पर दाने, खुजली, सूजन होने के साथ ही पपड़ी भी पड़ सकती है। हालांकि, समय पर इसका इलाज कराने से यह समस्या ठीक भी हो सकती है। आमतौर पर कैंडिडा त्वचा पर ही रहते हैं। यह मुंह, गले, आंत या फिर बार वजाइना में भी पाए जाते हैं। अगर कैंडिडा ज्यादा बढ़ जाएं तो यह पूरी शरीर में भी फैल सकते हैं। कई बार खून के साथ मिलकर यह हार्ट, किडनी, ब्रेन और शरीर के आंतरिक अंगों को भी नुकसान पहुंचा सकता है।
View this post on Instagram
कैंडिडा के लक्षण
- कैंडिडा होने पर शरीर में कई तरह के बदलाव हो सकते हैं।
- कैंडिडा होने पर मुंह का स्वाद बदलने के साथ ही खाने में दर्द भी हो सकता है।
- ऐसी स्थिति में शरीर में रेडनेस होने के साथ गालों के अंदर पैचेज नजर आ सकते हैं।
- ऐसे में मुंह के किनारे लालिमा भी आ सकती है।
- कैंडिडा होने पर खुजली और छाले जैसी समस्या हो सकती है।
इसे भी पढ़ें - यूरिन इंफेक्शन होने पर बच्चेदानी में दर्द क्यों होता है? डॉक्टर से जानें
कैंडिडा कम करने के लिए पिएं ये चाय
- डायटीशियन मनप्रीत ने कैंडिडा इंफेक्शन को कम करने के लिए चाय की रेसिपी शेयर की है।
- इसके लिए आपको अदरक और दालचीनी का एक टुकड़ा लेना है।
- अब आपको 200 एमएल पानी उबालना है।
- पानी उबलने के बाद आपको इसमें अदरक को कूटकर डालना है।
- अब पानी को एक गिलास में निकालकर रख दें और उपर से इसमें एक चुटकी दालचीनी का पाउडर मिलाएं।
- इससे बचने के लिए आपको नियमित तौर पर जीभ भी साफ करनी है। इससे संक्रमण का खतरा कम होता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version