हर किसी का अपना अलग तरीका होता है कि वह कैसे अपने तनाव को दूर कर सकते हैं। तनाव को दूर करने के लिए सबसे अच्छा तरीका एक्सरसाइज करने की प्रक्रिया होती है, जिससे दिमाग और शरीर दोनों को बराबर बैलेंस रखा जा सकता है। उनमें से एक एक्सरसाइज है ताई ची। ताई ची को किसी भी उम्र में कर सकते हैं। इसमें कु खास मुद्राएं होती है जिसे ध्याान में रखते हुए लंबी सांस लेना और छोड़ना होता है। जिसे आप कभी भी कर सकते हैं टहलते हुए, खड़ें होकर या पिर बैठ कर भी ताई ची में लंबी सांस लेना और कदम बढ़ाना अहम माना जाता है।
इसे भी पढ़ें : अक्षय कुमार की फिटनेस टिप्स अपनाकर आप भी दिखें यंग और फिट
क्या है ताई ची
ताई ची एक मार्शल आर्ट्रस है जो शरीर को लचीला बनाता है। आम भाषा में बात करें तो चाई ची का मतलब होता है सुप्रीम अल्टीमेट बॉक्सिंग। ताई ची का प्रचलन लोगों में बहुत ज्यादा है खासकर कि सर्दियों के मौसम में इसे करने से सांस पर कंट्रोल किया जा सकता है और यह तनाव दूर करने में भी लोगों के मदद आती है। मन को शांत रखने के लिए लोग अक्सर ताई ची का सहारा लेते हैं। तनाव दूर करने के साथ - साथ ताई ची को करने के कई अन्य लाभ भी हैं आइए जानते हैं।
ताई ची करने के फायदे
शरीर को लचीला बनाता है
ताई ची करने से शरीर में लचीलारन आता है। क्योंकि इसे करने के दौरान शरीर की सारी मांसपेशियां खुल जाती है और उसमें लचीलारन बढ़ जाता है।
बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है ताई ची
लोगों को कई तरह की बीमारियां घेर लेती है। जिसके लिए वह कई तरह के तरीके अपनाते हैं। इसमें ताई ची करने से आपको कई बीनारियों से राहत मिल जाती है। जैसे कि दिल की बीमारी, पाचन तंत्र, तनाव, और मांसपेशियों की परेशानी से राहत मिलती है।
संतुलन बनाए रखें
ताई ची करने से शरीर को मूवमेंट्स चाहिए। जिसके लिए शरीर के हर हिस्से को एक दूसरे से सामंजस्य बैठता है।
कैंसर से बचाता है ताई ची
जिन महिलाओं को स्तन कैंसर की शिकायत है उनके लिए ताई ची करना बहुत फायदेमंद होता है। ताई ची करने से शरीर की मांसपेशियों में लचीलापन आता है।
शरीर से फैट बर्न करता है
अक्सर लोग अपने मोटापे को लेकर परेशान रहते हैं, जिसके लिए वो अलग अलग तरीके अपनाते रहते हैं। बॉडी पॉस्चर सही रखना सबसे जरूरी होता है। ताई ची करने से पूरे शरीर में हरकत होती है और कई तरह के ऐसे ताई ची व्यायाम होते हैं जिनका सीधा असर शरीर के आकार पर पड़ता है इसलिए ताई ची करने वाले व्यक्ति के शरीर सही रखता है।
पार्किन्सन्स डिजीज
पार्किन्सन्स डिजीज से जूझ रहे लोगों के लिए ताई ची करना व्यायाम का एक अच्छा विकल्प माना जाता है।
इसे भी पढ़ें : बुजुर्गों को फिट रहने के लिए करनी चाहिए ये एक्सरसाइज, नहीं होगा कोई चोट लगने का खतरा
ताई ची एक ऐसी एक्सरसाइज जिसको फायदेमंद माना जाता है। इस एक्सरसाइज को करने से बच्चे हो या बूढ़े सभी के लिए लाभकारी है। ताई ची शरीर को नई उर्जा देती है जिसको करने से आपका तनाव दूर होता है और आप मानसिक रूप से सही रहते हैं।
Read More Article On Fitness In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version