Doctor Verified

इस्केमिक स्ट्रोक आने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, डॉक्टर से जानें बचाव

Ischemic Stroke Symptoms: मस्तिष्क या ब्रेन तक जाने वाली आर्टरी में ब्लड क्लाट होने पर इस्केमिक स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
इस्केमिक स्ट्रोक आने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, डॉक्टर से जानें बचाव


Ischemic Stroke Symptoms: आज के समय में भागदौड़ भारी जीवनशैली, बढ़ता स्ट्रेस और खानपान से जुड़ी गड़बड़ी के कारण लोग गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। शरीर को बीमारियों और समस्याओं से बचाने के लिए डाइट और लाइफस्टाइल का विशेष ध्यान रखना चाहिए। स्ट्रोक और अटैक जैसी परेशानियां भी जीवनशैली और खानपान से जुड़ी गड़बड़ी के कारण होती हैं। स्ट्रोक या मस्तिष्क का दौरा पड़ना एक गंभीर परेशानी है और इसे नजरअंदाज करने से कई गंभीर स्थितियों का खतरा रहता है। इस्केमिक स्ट्रोक (Ischemic Stroke in Hindi) भी ब्रेन स्ट्रोक का ही एक प्रकार है। यह तीन तरह के स्ट्रोक में से एक है। इस्केमिक स्ट्रोक को ब्रेन इस्केमिया और सेरेब्रल इस्केमिया भी कहा जाता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं इस्केमिक स्ट्रोक के लक्षण और बचाव।

इस्केमिक स्ट्रोक के लक्षण- Symptoms of Ischemic Stroke in Hindi

इस्केमिक स्ट्रोक में मस्तिष्क में ब्लड फ्लो बाधित होता है और ऑक्सीजन की कमी हो जाती है। इसकी वजह से मस्तिष्क की कोशिकाएं डैमेज हो जाती हैं और सही समय पर मरीज को इलाज न मिलने पर उसकी मौत हो सकती है। बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजीशियन डॉ समीर कहते हैं, "मस्तिष्क या ब्रेन तक जाने वाली आर्टरी में ब्लड क्लाट होने पर इस्केमिक स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। इसकी वजह से मस्तिष्क के टिशूज और ऊतकों को ऑक्सीजन और जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं। सभी तरह के स्ट्रोक में लगभग 87 प्रतिशत स्ट्रोक इस्केमिक स्ट्रोक ही होते हैं।"

Ischemic Stroke Symptoms in Hindi

इसे भी पढ़ें: स्ट्रोक और हार्ट अटैक से बचने के लिए अपनाएं CAB फॉर्मूला, जानें इसके बारे में

सही समय पर इस्केमिक स्ट्रोक के लक्षणों को पहचानकर उचित कदम उठाने से आप गंभीर रूप से इसका शिकार होने से बच सकते हैं। इस्केमिक स्ट्रोक आने पर दिखने वाले प्रमुख लक्षण इस तरह से हैं-

  • चेहरे का एक तरफ झुक जाना
  • किसी चीज को देखने में परेशानी
  • एक आंख की रोशनी खत्म होना
  • हाथों में कमजोरी या सुन्नता
  • शरीर के एक हिस्से में कमजोरी या सुन्न होना
  • चक्कर आना और बैलेंस बिगड़ना
  • आंखों से ठीक से दिखाई न देना
  • बोलने में परेशानी

इस्केमिक स्ट्रोक को पहचाननें के लिए आप FAST फॉर्मूले को अपना सकते हैं। इस फॉर्मूले की सहायता से आप आसानी से इस्केमिक स्ट्रोक का पता लगा सकते हैं। 

  • F-Face Drooping
  • A- Arm Weakness
  • S-Speech
  • T-Time to Call

फास्ट फॉर्मूले के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करके पढ़ें-

स्ट्रोक से बचाव के लिए बहुत कारगर है FAST फॉर्मूला, जानें इसके बारे में

इस्केमिक स्ट्रोक से बचाव के उपाय- Ischemic Stroke Prevention in Hindi

हाई कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, स्मोकिंग, मोटापा, शराब का बहुत ज्यादा सेवन समेत कुछ परेशानियों के कारण इस्केमिक स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। इस्केमिक स्ट्रोक से बचने के लिए आपको इन स्थितियों को कंट्रोल में रखना चाहिए। हेल्दी डाइट का सेवन और एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाने से स्ट्रोक जैसी परेशानियों का खतरा कम होता है।

स्मोकिंग और शराब का सेवन बंद करने, पोषक तत्वों से भरपूर फल और सब्जियों का सेवन करने और नियमित एक्सरसाइज करने से स्ट्रोक जैसी परेशानियों के खतरे को कम करने में मदद मिलती है। स्ट्रोक के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। इस स्थिति में लापरवाही जानलेवा होती है।

(Image Courtesy: freepik.com)

Read Next

पेट में भी हो सकती है टीबी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज

Disclaimer