Precautions to Take After Ischemic Stroke Recovery: बढ़ते स्ट्रेस, खानपान में खराबी, अनहेल्दी डाइट जैसे कारणों से शरीर जल्दी बीमारियों का शिकार हो जाता है। स्ट्रेस और अनहेल्दी डाइट के कारण स्ट्रोक जैसी खतरनाक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। स्ट्रोक को दिमाग का दौरा या मस्तिष्क आघात भी कहते हैं। इस स्थिति के शुरुआती लक्षणों को पहचानकर उचित कदम उठाने से आप इससे बच सकते हैं। इस्केमिक अटैक जैसी गंभीर समस्या को समय रहते पहचान लेने से आप इसका गंभीर रूप से शिकार होने से बच सकते हैं। इस्केमिक अटैक के लक्षणों को नजरअंदाज करने से आपकी जान भी जा सकती है। इस्केमिक अटैक आने पर इलाज के बाद भी कुछ चीजों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। इस्केमिक अटैक के बाद सावधानियों का ध्यान न रखने से आप दोबारा इस स्थिति के शिकार हो सकते हैं।
इस्केमिक अटैक से रिकवरी के बाद रखें इन बातों का ध्यान- Precautions to Take After Ischemic Stroke Recovery in Hindi
इस्केमिक स्ट्रोक (Ischemic Stroke in Hindi) भी ब्रेन स्ट्रोक का ही एक प्रकार है। यह तीन तरह के स्ट्रोक में से एक है। इस्केमिक स्ट्रोक को ब्रेन इस्केमिया और सेरेब्रल इस्केमिया भी कहा जाता है। बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजीशियन डॉ समीर कहते हैं, "इस्केमिक स्ट्रोक में ब्रेन तक जाने वाली आर्टरी में ब्लड क्लाट हो जाता है, इसकी वजह से मस्तिष्क के टिशूज को जरूरी पोशाक तत्व और ऑक्सीजन नहीं मिल पाते हैं। इसकी वजह से मरीज की जान भी जा सकती है। इस्केमिक स्ट्रोक के बाद अगर मरीज अपनी जीवनशैली और डाइट का ठीक ध्यान नहीं रखते हैं, तो इसकी वजह से उन्हें दोबारा इसका खतरा हो सकता है।"
इसे भी पढ़ें: इस्केमिक स्ट्रोक आने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, डॉक्टर से जानें बचाव
इस्केमिक स्ट्रोक के बाद मरीजों को इन चीजों का ध्यान जरूर रखना चाहिए-
1. हेल्दी डाइट ही अपनाएं
इस्केमिक स्ट्रोक से रिकवरी के बाद मरीजों को डाइट का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अनहेल्दी डाइट का सेवन करने से स्ट्रोक का खतरा दोबारा बढ़ सकता है। यही नहीं अनहेल्दी डाइट अटैक के बाद मरीज के दिमाग पर भी बुरा असर डालती है। इसलिए इस्केमिक स्ट्रोक के बाद मरीजों को हेल्दी डाइट का ही सेवन करना चाहिए।
2. नियमित रूप से एक्सरसाइज करें
इस्केमिक स्ट्रोक के बाद मरीजों को रोजाना प्राणायाम, योग आदि का अभ्यास जरूर करना चाहिए। इससे मानसिक शांति ठीक रखने और शरीर के ब्लड फ्लो को मेंटेन रखने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, स्ट्रोक के बाद एक्सरसाइज करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
इसे भी पढ़ें: इस्केमिक स्ट्रोक क्या है और क्यों होता है? डॉक्टर से जानें इसके बारे में
3. स्मोकिंग और तंबाकू का सेवन न करें
इस्केमिक स्ट्रोक के बाद तंबाकू का सेवन करने से मरीजों की परेशानियां कई गुना बढ़ जाती हैं। तंबाकू का सेवन करने से स्ट्रोक और हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इस्केमिक स्ट्रोक से रिकवरी के बाद तंबाकू का सेवन करने से खतरे और बढ़ जाते हैं।
4. शराब से बनाएं दूरी
शराब का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है, यह बात सभी जानते हैं। इस्केमिक स्ट्रोक के बाद शराब का सेवन करने वाले लोगों को अन्य जानलेवा स्थितियों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए इस्केमिक स्ट्रोक से रिकवरी के बाद शराब का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
स्मोकिंग और शराब का सेवन बंद करने, पोषक तत्वों से भरपूर फल और सब्जियों का सेवन करने और नियमित एक्सरसाइज करने से स्ट्रोक जैसी परेशानियों के खतरे को कम करने में मदद मिलती है। स्ट्रोक के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। इस स्थिति में लापरवाही जानलेवा होती है।
(Image Courtesy: freepik.com)