Brain Strok Recovery Time in Hindi: ब्रेन स्ट्रोक और ब्रेन हैमरेज एक गंभीर और जानलेवा स्थिति है। इस समस्या में मस्तिष्क में ब्लड फ्लो रुक जाता है या बाधित हो जाता है। इंजरी और दूसरे कारणों से मस्तिष्क में ब्लीडिंग होने लगती है और इसकी वजह से ब्रेन स्ट्रोक की समस्या होती है। मस्तिष्क में ऑक्सीजन और ब्लड की सप्लाई रुकने की वजह से कई गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। स्ट्रोक आने पर मस्तिष्क के सेल्स और टिश्यूज को गंभीर नुकसान पहुंचता है और इसकी वजह से ही शरीर में कई समस्याएं होने लगती हैं। ब्रेन स्ट्रोक आने पर तुरंत इलाज न मिलने की स्थिति में मरीज की मौत भी हो जाती है। आइये इस लेख में जानते हैं ब्रेन स्ट्रोक से पूरी तरह ठीक होने में कितना समय लगता है और इस बीमारी में किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए।
ब्रेन स्ट्रोक से ठीक होने में कितना समय लगता है?- How Long Does It Take To Recover From a Brain Stroke in Hindi
ब्रेन स्ट्रोक की समस्या में मस्तिष्क तक ब्लड की सप्लाई करने वाली धमनियों में ब्लॉकेज हो जाता है और इसकी वजह से ब्लड फ्लो अधित होता है। ब्लड फ्लो रुकने पर ब्लड जमने लगता है और इसकी वजह से धमनियों में दबाव भी बढ़ता है। इसके कारण धमनियों डैमेज हो जाती हैं और ब्लीडिंग शुरु हो जाती है। इसकी वजह से मस्तिष्क तक रक्त का संचार नहीं हो पाता है। रक्त के और पोषक तत्वों के संचार के बिना ब्रेन टिश्यू, साथ ही कोशिकाओं को भी गंभीर नुकसान पहुंचता है। इसके कारण ब्रेन डेड की स्थिति पैदा हो जाता है।
इसे भी पढ़ें: इन 8 कारणों से आपको किसी भी उम्र में हो सकता है स्ट्रोक,जानें बचाव के उपाय
बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजिशियन डॉ. समीर कहते हैं कि, "ब्रेन स्ट्रोक एक इमरजेंसी स्थिति है, इस स्थिति में मरीज को तुरंत अस्पताल ले जाना चाहिए। इस समस्या में जरा सी चूक जानलेवा हो सकती है। आमतौर पर ब्रेन स्ट्रोक से मरीज को ठीक होने में महीने भर लग जाते हैं। मरीजों में ब्रेन स्ट्रोक की गंभीरता के आधार पर इसका रिकवरी टाइम अलग-अलग हो सकता है।" ब्रेन स्ट्रोक का मूल का कारण रक्त वाहिकाओं या धमनियों में संकुचन और उनमें ब्लॉकेज होना है। लेकिन नसों में ब्लॉकेज के लिए भी कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं, जैसे खानपान और हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या आदि। इन कारणों के आधार पर मरीज का इलाज भी अलग-अलग हो सकता है।
ब्रेन स्ट्रोक के लक्षण- Brain Stroke Symptoms in Hindi
ब्रेन स्ट्रोक के प्रमुख लक्षण इस तरह से हैं-
- हाथों और पैरों में कमजोरी महसूस होना
- सिर में तेज दर्द
- बोलने में परेशानी होना
- देखने में दिक्कत होना
- चलने-फिरने में परेशानी
- लगातार चक्कर आना
- उल्टी और मतली
इसे भी पढ़ें: शरीर में कमजोरी और सिरदर्द हो सकते हैं ब्रेन स्ट्रोक के संकेत, जानें इसके लक्षण और बचाव
अगर आप मोटापे, हाई कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी समस्याओं से ग्रसित हैं, तो आपको डॉक्टर से समय-समय पर चेकअप कराते रहना चाहिए। ब्रेन स्ट्रोक से बचाव के लिए इन्हें कंट्रोल रखना बहुत जरूरी है। इसके अलावा, स्वस्थ और पोषक तत्वों से भरपूर आहार लें। नियमित एक्सरसाइज करें। जंक और प्रोसेस्ड फूड्स के सेवन से बचें। स्मोकिंग और शराब के सेवन से भी परहेज करें।
(Image Courtesy: Freepik.com)