पुरुषों में डिप्रेशन पर दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, जानें बचाव के उपाय

डिप्रेशन होने पर व्यक्ति का किसी भी काम में मन नहीं लगता है। आगे जानते हैं पुरुषों में डिप्रेशन होने पर क्या लक्षण दिखाई देतेे हैं।  
  • SHARE
  • FOLLOW
पुरुषों में डिप्रेशन पर दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, जानें बचाव के उपाय


समय के साथ लोगों में काम का प्रेशर काफी बढ़ गया है। इसके साथ ही, कुछ लोग अपने करियर के प्रति इतने गंभीर होते हैं कि वह तेजी से हर काम में सफल होना चाहते हैं। ऐसे में वह लगातार कई घंटों काम करते हैं। लेकिन, बॉडी और ब्रेन के आराम न मिलने के कारण वह थक जाता है। जिसकी वजह से लोगों को पहले स्ट्रेस और बाद में अपनी इच्छा अनुसार रिजल्ट न आने पर डिप्रेशन होने लगता है। यह समस्या महिलाओं व पुरुषों दोनों को हो सकती है। आज इस लेख में मणिपाल अस्पताल, के सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर प्रशांत भट्ट से जानते हैं कि पुरुषों को डिप्रेशन के दौरान क्या लक्षणों दिखाई देते हैं। साथ ही, इसमें बचाव के कुछ उपाय भी बताए गए हैं। 

पुरुषों में डिप्रेशन के लक्षण क्या दिखाई देते हैं? - Symptoms Of Depression In Men In Hindi 

चिड़चिड़ापन और गुस्सा होना 

डिप्रेशन में पुरुष अक्सर चिड़चिड़ापन व गुस्से से अपनी परेशानी व्यक्त करता है। वह केवल एक ही बात को बार-बार सोचने लगते हैं। साथ ही, उन्हें लोगों का उनसे बात करना भी पसंद नहीं होता है। धीरे-धीरे वह लोगों पर गुस्सा करने लगते हैं। 

पाचन क्रिया का प्रभावित होना

डिप्रेशन की वजह से लोगों के ब्रेन फंक्शन पर प्रभाव पड़ता है। इस दौरान पेट में दर्द और पाचन क्रिया स्लो होने के लक्षण भी दिखाई देते हैं। यह शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव का ही एक प्रभाव होता है, जो डिप्रेशन की वजह से होता है। 

depression in men

समाज से दूरी बनाना 

डिप्रेशन होने पर पुरुष अन्य लोगों के साथ दूरी बना लेते हैं। साथ ही, दूसरे लोगों से मिलना जुलना भी पसंद नहीं होता है। इतना ही नहीं वह रिश्तेदारों के वहां पार्टी या समारोह में जाने से भी कतराते हैं। यदि, वह घरवालों के कहने पर किसी पार्टी में चले भी जाते हैं, तो वह लोगों से मिलते जुलते नहीं हैं। 

नींद के पैटर्न में बदलाव

डिप्रेशन के दौरान पुरुषों में नींद के पैटर्न में बदलाव आ सकता है, ऐसे में उनको अत्यधिक नींद या अनिद्रा की समस्या हो सकती है। नींद में बदलाव से डिप्रेशन के अन्य लक्षण बढ़ सकते हैं, जैसे थकान, चिड़चिड़ापन और ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई।

कार्य के प्रति अरुचि

डिप्रेशन की वजह से पुरुष अपने काम पर फोकस नहीं कर पाते हैं। साथ ही, उनको किसी भी को करने में मन नहीं लगता है। वह एक ही जगह पर बैठकर अपने ही विचारों में खोए रहते हैं। 

पुरुषों को डिप्रेशन से कैसे बचाव करें - How To Prevent Depression In Men In Hindi 

  • कुछ समय के लिए काम से ब्रेक लेना एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। ऐसे में कहीं टूरिस्ट प्लेस पर घुमकर आएं। 
  • डिप्रेशन को कम करने के लिए किसी मनोचिकित्सक की मदद ले सकते हैं। 
  • इसके अलावा, पुरुष का डिप्रेशन को दूर करने उन्हें सुबह शाम वॉक पर ले जाएं। 
  • घर के सदस्यों को उनकी परेशानी को समझकर उनका सपोर्ट करना चाहिए। 
  • योग और एक्सरसाइज से ब्लड सर्कुलेशन ठीक होता है और डिप्रेशन की समस्या में आराम मिलता है। 

इसे भी पढ़ें : डिप्रेशन को दूर करने में कारगर हैं ये 5 घरेलू उपाय, तनाव और चिंता होगी कम

पुरुषों में डिप्रेशन होने पर उन्हें डॉक्टर के पास ले जाएं। डॉक्टर उनकी स्थिति को समझकर सही सलाह देगें। इसके अलावा, डिप्रेशन के दौरान व्यक्ति का सपोर्ट करना बेहद जरूरी होता है। ऐसा न किया जाए तो कई बार पुरुषों को शराब व धूम्रपान की लत लग सकती है। 

Read Next

मच्छर काटने के बाद डेंगू वायरस शरीर में कैसे फैलता है? जानें सिर्फ मादा मच्छर क्यों फैलाती हैं ये वायरस

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version