Home Remedies For Depression: आज के समय में डिप्रेशन एक बहुत बड़ी समस्या बन गई है। डिप्रेशन की समस्या होने पर व्यक्ति काफी परेशान हो जाता है और कई बार उसके मन में कई तरह के गलत ख्याल भी आने लगते हैं। कई बार डिप्रेशन के शुरुआती लक्षण शरीर में नजर आते हैं लेकिन लोग इसे इग्नोर कर देते हैं। वहीं बहुत से लोग डिप्रेशन की समस्या होने पर कई तरह की दवाइयों का सेवन करते हैं। लेकिन आपको बता दें, इन दवाइयों के सेवन के साथ कुछ घरेलू उपाय करने से भी डिप्रेशन को दूर किया जा सकता है। इन घरेलू उपाय को आप खुद ट्राई कर सकते हैं। ये उपाय करने से तनाव कम होगा और दिमाग रिलैक्स होगा। ये घरेलू उपाय टेंशन स्ट्रेस को भी कम करेंगे। आइए जानते हैं डिप्रेशन को दूर करने के लिए घरेलू उपायों के बारे में।
लैवेंडर का तेल
लैवेंडर के तेल की मदद से तनाव को कम किया जा सकता है। लैवेंडर का तेल नसों का आराम देता है। जिससे तनाव कम होता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए लैवेंडर तेल की कुछ बूंदे को अपनी तकिया पर डालें और इसका इस्तेमाल नहाने के पानी में भी किया जा सकता है। इसके इस्तेमाल से सिरदर्द से राहत के साथ अच्छी नींद आने में भी मदद मिलती है।
एप्सम सॉल्ट
एप्सम सॉल्ट के इस्तेमाल से तनाव को कम किया जा सकता है। इसको यूज करने के लिए एक टब पानी में 2 चम्मच एप्सम सॉल्ट की मिलाएं। नमक में मौजूद मैग्नीशियम सल्फेट मूड बदलने के साथ मूड को नियंत्रित और बेहतर करता है।
इसे भी पढ़ें- पेट से जुड़ी दिक्कतें होने पर इन 4 तरीकों से करें अजवाइन का सेवन
कैमोमाइल चाय
कैमोमाइल चाय शरीर की कई समस्याओं को दूर करती है। इसमें ल्यूटोलिन और एपिजेनिन तत्व पाए जाते हैं, जो दिमाग को शांत करने के साथ तनाव को भी कम करते हैं। दिन में 1 से 2 कप इस चाय का सेवन किया जा सकता है।
सूरज की रोशनी
सूरज की रोशनी शरीर की कई बीमारियों को दूर करती है। इस धूप से विटामिन डी के साथ मूड भी बेहतर होता है। विटामिन डी शरीर में फील-गुड हार्मोन को बढ़ाता है, जो डिप्रेशन के लक्षणों को कम करने में मदद करता है। शांत दिमाग और तनावमुक्त शरीर के लिए कम से कम 30 मिनट बिताएं रोज सुबह की हल्की धूप में बिताएं।
नींद
एक सुखद और पूर्ण नींद शरीर को फिट रखती है। डिप्रेशन से बचने के लिए 7 से 8 घंटे रोज रात को सोएं। गहरी और अच्छी नींद लेने के लिए रोज रात को सोने से 2 घंटे पहले खाना खाएं। सोने से कम से कम एक घंटा पहले कंप्यूटर, मोबाइल फोन, टीवी जैसे सभी गैजेट्स को स्विच ऑफ कर दें। वहीं रात को सोते समय एक गिलास गर्म हल्दी वाला दूध या केसर-शहद वाला दूध पिएं। ऐसा करने से अच्छी और गहरी नींद आने में मदद मिलेगी।
डिप्रेशन को दूर करने के लिए इन घरेलू उपायों की मदद ली जा सकती है। हालांकि, इन उपायों को करने से पहले एक्सपर्ट की मदद भी ली जा सकती है।
All Image Credit- Freepik