पेट से जुड़ी दिक्कतें होने पर इन 4 तरीकों से करें अजवाइन का सेवन

Ajwain for Stomach Problem: पेट से जुड़ी दिक्कतों का इलाज करने के लिए आप अजवाइन का उपयोग कर सकते हैं। जानें, अजवाइन का सेवन कैसे करें
  • SHARE
  • FOLLOW
पेट से जुड़ी दिक्कतें होने पर इन 4 तरीकों से करें अजवाइन का सेवन

Ajwain Benefits for Stomach Problem: अजवाइन का उपयोग अधिकतर भारतीय घरों में किया जाता है। कोई पराठा, कोई चावल तो कोई सूप में अजवाइन का इस्तेमाल करता है। दरअसल, अजवाइन में फाइबर और कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिन्हें पेट के लिए अच्छा माना जाता है। आयुर्वेद में भी अजवाइन का उपयोग प्राचीनकाल से किया जा रहा है। खासकर, पेट से जुड़ी दिक्कतों का इलाज करने के लिए अजवाइन का सेवन करने की सलाह दी जाती है। अजवाइन का इस्तेमाल पाचन को बेहतर बनाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा, अजवाइन कब्ज और ब्लोटिंग से भी राहत दिलाता है। कई लोग वजन घटाने के लिए भी अजवाइन का सेवन करते हैं। खराब खान-पान की वजह से आजकल लोगों को पेट की अधिक समस्याएं रहती हैं। अगर आपको भी पेट से जुड़ी कोई दिक्कत है, तो आप अजवाइन का सेवन कर सकते हैं। तो आइए, इस लेख में विस्तार से जानते हैं पेट से जुड़ी दिक्कत होने पर अजवाइन कैसे खाना चाहिए? 

पेट की समस्याओं में कैसे फायदेमंद है अजवाइन?

अजवाइन में एक्टिव एंजाइम होते हैं, जो पेट के एसिड के प्रवाह में सुधार करते हैं। अजवाइन खाने से अपच, गैस और सूजन से राहत मिल सकती है। इतना ही नहीं, अजवाइन पेप्टिक अल्सर और आंतों के घावों का इलाज करने में भी मदद कर सकता है। इसलिए पेट के स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए आपको अजवाइन का सेवन जरूर करना चाहिए।

पेट की समस्याओं में अजवाइन कैसे खाएं?- How to Eat Ajwain in Stomach Problem in Hindi

1. अजवाइन के बीज चबाएं

पेट की समस्याओं का इलाज करने के लिए आप अजवाइन के बीज चबाकर खा सकते हैं। आप रोज सुबह अजवाइन के बीजों को चबा सकते हैं। आप चाहें तो खाने के बाद अजवाइन के बीजों को मुंह में रख सकते हैं। इससे आपको एक्टिव एंजाइम्स मिलेंगे, जो पाचन को बेहतर बना सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- पेट दर्द में फायदेमंद हो सकता है अजवाइन, जानें सेवन के 4 तरीके

ajwain water for stomach

2. अजवाइन का पानी

पेट की दिक्कतों को ठीक करने के लिए अजवाइन का पानी पीना भी फायदेमंद होता है। इसके लिए आप एक पैन में पानी लें। इसमें अजवाइन के बीज डालें और 3-4 मिनट तक उबाल लें। फिर आप इसे छानकर पी सकते हैं। रोज सुबह खाली पेट अजवाइन का पानी पीने से आपको गैस और कब्ज से छुटकारा मिल सकता है।

3. अजवाइन और शहद का पानी 

अजवाइन की तरह शहद भी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। शहद में अमीनो एसिड, मिनरल्स और विटामिन्स पाए जाते हैं। ऐसे में अगर अजवाइन और शहद का एक साथ सेवन किया जाता है, तो इससे मेटाबॉलिज्म दुरुस्त बनता है। इसके लिए आप अजवाइन को रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इस पानी को छान लें और फिर शहद में मिलाकर अजवाइन खा लें। रोज सुबह खाली पेट अजवाइन और शहद खाने से पेट की दिक्कतें दूर हो सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें- पेट साफ नहीं होता तो इन 4 तरीकों से करें अजवाइन का सेवन, मिलेगा आराम

4. अजवाइन और सौंफ पाउडर

अगर आप अजवाइन को सौंफ के पाउडर के साथ मिलाकर खाएंगे, तो भी पेट की समस्याओं को ठीक किया जा सकता है। इसके लिए आप अजवाइन, सौंफ और कलौंजी का पाउडर बना लें। अब इन सभी को मिक्स कर लें। आप इस पाउडर को गुनगुने पानी के साथ सुबह-शाम ले सकते हैं। इससे आपका पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर होगा। अजवाइन और सौंफ पाउडर वजन घटाने के साथ ही गैस और अपच को भी दूर करते हैं। 

Read Next

गर्मी में पेचिश (आंव) से हैं परेशान? ठीक करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

Disclaimer