Expert

ब्रेन फॉग होने पर शरीर में दिखते हैं ये 5 लक्षण, नजरअंदाज करने से हो सकता है गंभीर नुकसान

Brain Fog Signs And Symptoms: अगर आप भी ऐसे व्यक्ति हैं, जो ब्रेन फॉग की स्थिति होने पर भी इसे समझ नहीं पा रहे हैं, तो ये लक्षण पहचानें।
  • SHARE
  • FOLLOW
ब्रेन फॉग होने पर शरीर में दिखते हैं ये 5 लक्षण, नजरअंदाज करने से हो सकता है गंभीर नुकसान


Brain Fog Signs And Symptoms: मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं इन दिनों लोगों में बहुत आम हो गई है। चिंता, तनाव हो या अवसाद, लोग आजकल किसी न किसी तरह की मानसिक स्थिति से जूझ रहे हैं। ब्रेन फॉग भी मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी एक गंभीर समस्या है, जो आजकल लोगों में काफी देखने को मिल रही है। इस तरह की स्थिति में व्यक्ति अस्‍वस्‍थ्‍य महसूस करने लगता है। इसमें व्यक्ति धीरे-धीरे मानसिक रूप से कमजोर होने लगता है। याददाश्त कम होने लगती है और सोचने-समझने  की क्षमता भी प्रभावित होती है। ऐसे में व्यक्ति को कुछ भी समझने में परेशानी होती है और वह ध्यान केंद्रित नहीं कर पाता है। यह स्थिति समय के साथ अधिक गंभीर होने लगती है, इसलिए इसके लिए समय रहते उपचार लेना बहुत आवश्यक है। लेकिन अक्सर लोगों के साथ यह समस्या देखने को मिलती है कि आम जिंदगी में कई मानसिक स्थितियों का सामना तो करते हैं, लेकिन यह नहीं समझ पाते हैं कि उन्हें वाकई ब्रेन फॉग या किसी अन्य स्थिति के कारण उनके साथ इस तरह की परेशानियां हो रही हैं। आपकी इस दुविधा को दूर करने के लिए हमने आयुर्वेदिक चिकित्सक और थायराइड एक्सपर्ट अल्का विजयन से बात की। उनकी मानें तो ब्रेन फॉग की समस्या होने पर हमारा शरीर कई संकेत और लक्षणों के माध्यम इसके बारे में बताता है। इस लेख में हम आपको इनके बारे में विस्तार से बता रहे हैं....

Brain Fog Signs And Symptoms

ब्रेन फॉग के लक्षण- Symptoms Of Brain Fog In Hindi

  1. भ्रम महसूस होना
  2. सुस्त महसूस होना और काम महसूस होना
  3. सोच धुंधली होना
  4. स्पष्टता महसूस न होना
  5. बार-बार चीजें भूलना

इसके अलावा, ब्रेन फॉग की समस्या होने पर सुबह उठने के बाद कई तरह की मानसिक स्थितियां नोटिस हो सकती हैं जैसे,

  • कुछ भी पहले जैसा नहीं है। आपको स्पष्टता महसूस नहीं होती है।
  • एकाग्रता में कमी महसूस होती है और पर्याप्त सतर्कता नोटिस नहीं करते हैं। इसके चलते कई बार आप जानकारी को कुशलतापूर्वक संसाधित करने में असमर्थ भी महसूस करते हैं।
  • बातचीत के बीच में जोनिंग आउट महसूस करते हैं।
  • चीजों को भूल जाना, जो पहले आपके साथ नहीं होता था।

'ब्रेन फ़ॉग' बिल्कुल ऐसा ही महसूस होता है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr Alka Vijayan, Ayurveda Thyroid Expert🩺 (@dralkaayurveda)

इसे भी पढ़ें: वायु प्रदूषण से पार्किंसंस रोग का 56 फीसदी बढ़ा जोखिम, मस्तिष्क में हो सकती है सूजन

ब्रेन फॉग की समस्या किन लोगों को अधिक परेशान करती है?

डॉ. अल्का के अनुसार, निम्नलिखित 4 स्थितियों में यह समस्या सबसे अधिक देखने को मिलती है...

1. हाइपोथायरायडिज्म

2. पीसीओडी

इसे भी पढ़ें: बादाम Vs अखरोट, मस्तिष्क के लिए क्या है अधिक फायदेमंद? जानें क्या खाने से ज्यादा तेज होता है दिमाग

3. पीएमएस

4. आईबीएस या गट डिस्बिओसिस

अगर कोई भी व्यक्ति ऊपर दिए गए लक्षण सामान्य से अक्सर या अचानक नोटिस कर रहा है, तो ऐसे में उन्हें तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

All Image Source: Freepik

Read Next

लंबे समय से कर रहे हैं BP, Diabetes, Thyroid की दवाओं का सेवन? जान लीजिये इसके नुकसान

Disclaimer