Doctor Verified

ज्यादा दिनों तक तेज बुखार हो सकता है एक्यूट फ्रेबाइल का संकेत, जानें इसके लक्षण और कारण

अगर आपको भी कुछ सप्ताह का तेज बुखार बना हुआ है तो यह एक्यूट फ्राइबल का संकेत हो सकता है। इस लेख में जानते हैं कि एक्यूट फ्राइबल के लक्षण और कारण क्या होते हैं?
  • SHARE
  • FOLLOW
ज्यादा दिनों तक तेज बुखार हो सकता है एक्यूट फ्रेबाइल का संकेत, जानें इसके लक्षण और कारण


Acute Febrile Illness In Hindi: दिनचर्या और मौसम में बदलाव के चलते कुछ लोगों को तेज बुखार की समस्या हो जाती है। यह बुखार मांसपेशियों में दर्द, कंपकपी, सिरदर्द और बदन दर्द की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। बुखार में ज्यादातर लोगों खुद से दवाई ले लेते हैं। सामान्य रूप से बुखार आना एक आम समस्या है, लेकिन कुछ मामलों यह गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है। तीन सप्ताह से ज्यादा समय तक बुखार बने रहने की वजह से आपको एक्यूट फ्राइबल (Acute Febrile Illness) हो सकता है। यह बीमारी के कारणों को पता नहीं लगाया जा सका है। लेकिन, कई कारण इस समस्या को ट्रिगर कर सकते हैं। वायरस, बैक्टीरिया, रिकेट्सिया आदि डेंगू, मलेरिया, इंफ्लूएंजा के कारण एक्यूट फ्राइबल के ट्रिगर बन सकते हैं। इस लेख में नारायणा अस्पताल के सीनियर कंसल्टेंट इंटरनल मेडिसिन डॉ पंकज वर्मा से जानते हैं कि एक्यूट फ्राइबल के लक्षण और कारण क्या हो सकते हैं?

एक्यूट फ्राइबल बीमारी के लक्षण - Symptoms Of Acute Febrile Illness In Hindi

तेज बुखार आना

इस समस्या का मुख्य लक्षण में रोगी को तेज बुखार आता है और उसका शरीर अचानक से गर्म होने लगता है। जो सामान्य से भी काफी अधिक होता है।

Acute-Febrile-Illness-main

कंपकंपी आना

यह बुखार अन्य बुखार की तरह कंपकंपी लगने के बाद आता है। बुखार आने से पहले रोगी को ठंड महसूस होती है। साथ ही, कुछ समय के बाद कंपकंपी आने लगती है। इसके बाद रोगी को तेज बुखार आ जाता है।

सिरदर्द

बुखार के समय शरीर की नॉर्मल एक्टिविटी प्रभावित होती है। इस समस्या में कुछ व्यक्ति को सिरदर्द महसूस होता है। जिसकी वजह से व्यक्ति को आराम करने की सलाह दी जाती है।

थकान और कमजोरी

इस समस्या में व्यक्ति को सामान्य बुखार की तरह ही लक्षण महसूस होते हैं। इसमें रोगी को बुखार के साथ थकान और कमजोरी भी महसूस होती है। कुछ मामलों में यह थकान इतनी ज्यादा होती है कि व्यक्ति को कुछ काम करने का मन नहीं करता है।

जोड़ों में दर्द

एक्यूट फ्राइबल यानी तेज बुखार होने पर व्यक्ति को जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है। तेज दर्द के कारण लोगों को चलने या घूमने में दर्द महसूस हो सकता है। कई बार जोड़ों के मूवमेंट में भी दर्द होने लगता है।

एक्यूट फ्राइबल में रोगी को सामान्य बुखार में महसूस होने वाले लक्षण जैसे गले में दर्द, खाना निगलने में परेशानी, भूख कम लगना, उल्टी, और त्वचा पर चकत्ते दिखाई दे सकते हैं।

एक्यूट फ्राइबल को ट्रिगर करने वाले कारक - Factors That Can Trigger Acute Febrile In Hindi

  • वायरस, बैक्टीरिया और पैरासाइट्स से इंफेक्शन।
  • दूषित भोजन और जल का सेवन करना।
  • कुछ दवाओं के साइड इफेक्ट की वजह से भी एक्यूट फ्राइबल हो सकता है।
  • ऑटोइम्यून डिसऑर्डर भी इस समस्या को ट्रिगर कर सकता है।

बुखार व संक्रमण से बचाव कैसे करें? - Prevention Tips Of Fever And Infection In Hindi

एक्यूट फ्राइबल हो या अन्य संक्रमण लाइफस्टाइल और खानपान में बदलाव करने से आप कई तरह की बीमारियों से बचाव कर सकते हैं। प्रेवक कल्प के आयुर्वेदिक डॉक्टर जी एस तोमर बताते हैं कि इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए लोगों को आंवला तुलसी और पिप्पली से बने काढ़े का उपयोग करना चाहिए। आयुर्वेद में मौजूद त्रिफला आदि का सेवन करें। इन प्राकृतिक उपचारों के अलावा आपको आयुर्वेद प्राणायाम के माध्यम से खुद को स्वस्थ रखना पर जोर देता है। चाहे व्यायाम हो, भरपूर नींद लेना हो या फिर घर के बने भोजन को महत्व देना, इसके अलावा मौसमी फल, हरी पत्तेदार सब्जियों के महत्व को आयुर्वेद रेखांकित करता है। बाहर का दूषित खाने से दूरी बनाएं और घर में स्वच्छता बनाए रखें।

इसे भी पढ़ें: बुखार में कंपकंपी हो तो क्या करें? जानें 5 उपाय, जिनसे दूर होगी समस्या

Acute Febrile Illness In Hindi: एक्यूट फ्राइबल में व्यक्ति को तेज बुखार बना रहता है। इस समस्या को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यह समस्या अन्य बीमारियों की वजह बन सकती है। ऐसे में आप समय रहते तुरंत डॉक्टर से संपर्क कर इसका इलाज शुरू करें।

Read Next

आई स्ट्रोक का खतरा बढ़ाते हैं ये 3 जोखिम कारक, बरतें पूरी सावधानी

Disclaimer