Acute Pericarditis Causes And Symptoms: एक्यूट पेरीकार्डिटिस एक ऐसी स्थिति है जिसमें पेरीकार्डियम, हृदय की बाहरी परत में सूजन होती है। यह सूजन व्यक्ति के सीने में दर्द और अन्य लक्षणों का कारण बन सकती हैं। यदि इस समस्या का सही समय पर इलाज न किया जाए तो यह सूजन गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती हैं। इसमें रोगी को हृदय में दर्द और सांस लेने में परेशानी होती है। इन लक्षणों के होने पर आपको बिना देरी किए डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। डॉक्टर कुछ टेस्ट की मदद से इस समस्या के कारण को पहचानकर इलाज शुरु कर सकते हैं। इस लेख में आगे नारायणा अस्पताल के कार्डियक साइंस के हेड डॉ. हेमंत मदान से जानते हैं कि एक्यूट पेरकार्डिटिस के कारण और लक्षण क्या होते हैं?
एक्यूट पेरीकार्डिटिस के कारण Acute Pericarditis Causes in Hindi
वायरल इंफेक्शन
वायरल संक्रमण एक्यूट पेरीकार्डिटिस का सबसे आम कारण है। कॉक्ससैकीवायरस, इकोवायरस और इन्फ्लूएंजा जैसे वायरस पेरीकार्डियम को इंफेक्ट कर सकते हैं, जिससे सूजन हो सकती है। ये संक्रमण अक्सर रेस्पिरेटरी संबंधी बीमारी के बाद या उसके साथ होते हैं, जिसमें वायरस सीधे या ब्लड के माध्यम से पेरीकार्डियल में फैलता है।
बैक्टीरियल इंफेक्शन
हालांकि यह वायरल कारणों से कम आम है, लेकिन बैक्टीरियल संक्रमण भी एक्यूट पेरीकार्डिटिस का कारण बन सकता है। माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस, स्ट्रेप्टोकोकस और स्टैफिलोकोकस जैसे बैक्टीरिया पेरीकार्डियम पर डैमेज कर सकते हैं। खासकर कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले व्यक्तियों में यह तेजी से फैल सकता है।
ऑटोइम्यून डिसऑर्डर
ऑटोइम्यून स्थितियां, जिसमें शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली गलती से अपने ही टिश्यू को डैमेज करती है, एक्यूट पेरीकार्डिटिस का कारण बन सकती है। सिस्टमिक ल्यूपस एरिथेमेटोसस (एसएलई), रुमेटाइड अर्थराइटिस और स्क्लेरोडर्मा जैसी बीमारियां पेरीकार्डियल सूजन का कारण बन सकती हैं।
पोस्ट-मायोकार्डियल इंफार्क्शन
मायोकार्डियल इंफार्क्शन (हार्ट अटैक) के बाद एक्यूट पेरीकार्डिटिस हो सकता है, जिसे ड्रेसलर सिंड्रोम या पोस्ट-मायोकार्डियल इंफार्क्शन सिंड्रोम के रूप में जाना जाता है। डैमेज हार्ट टिश्यू के प्रति शरीर की प्रतिक्रिया पेरीकार्डियम तक फैल सकती है, जिससे पेरीकार्डिटिस हो सकता है। यह आमतौर पर हार्ट अटैक के कई दिनों से लेकर हफ्तो बाद तक होती सकती है।
एक्यूट पेरीकार्डिटिस के लक्षण - Acute Pericarditis Symptoms In Hindi
- सीने में दर्द होना
- पेरिकार्डियल फ्रिक्शन रब
- बुखार आना
- डिस्पेनिया (सांस की तकलीफ)
- दिल की धड़कने अनियमित होना
इसे भी पढ़ें : हृदय रोगों से बचने के लिए के लिए जरूरी है हेल्दी लाइफस्टाइल, डॉक्टर से जानें कैसी हो आपकी जीवनशैली
एक्यूट पेरीकार्डिटिस एक गंभीर स्थिति है, जो रोगी के स्वास्थ्य और जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकती हैं। इस दौरान रोगी को किसी भी लक्षण को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यह लक्षण व्यक्ति के लिए घातक साबित हो सकते हैं। ऐसे में आपको समय रहते इलाज शुरु कराना चाहिए।