Fri Sep 11, 2026 | 11:43 PM IST

Doctor Verified

गाल पर सूजन के क्या कारण हो सकते हैं? जानें 5 उपाय ज‍िनसे जल्‍द मिल सकती है सूजन से राह

गाल पर सूजन के क्‍या कारण हो सकते हैं, इसके बारे में जानते हैं इस लेख से

कई बार आपको गाल में सूजन नजर आती है। गाल में सूजन के कई कारण हो सकते हैं। कई बार जलने या ग‍िरने के कारण भी गाल में सूजन आ जाती है। कई बार सूजन एक तरफ होती है या दोनों गालों पर हो सकती है। अगर आपके गाल में सूजन है तो आपको डॉक्‍टर से सलाह लेकर सही कारण जानने के साथ इलाज करवाना चाह‍िए। वैसे तो गाल में सूजन दो से तीन घंटे में हल्‍की हो जाती है पर क‍िसी बड़ी समस्‍या के कारण गाल में सूजन है तो उसे जाने में थोड़ा वक्‍त लग सकता है। इस लेख में हम गाल में सूजन के कारण और उपायों पर चर्चा करेंगे। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के केयर इंस्‍टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फ‍िजिश‍ियन डॉ सीमा यादव से बात की।

cheeks swelling

image source:herstepp.com

गाल में सूजन के कारण (Causes of swollen cheek)

1. दंत फोड़ा (Tooth abscess)

दांत में फोड़ा होने पर गाल में सूजन की समस्‍या हो सकती है। ये एक तरह का इंफेक्‍शन है ज‍िसमें कैव‍िटी होने के कारण उसमें बैक्‍टीर‍िया जमा होने लगते हैं। दंत फोड़ा होने पर दर्द, बुखार, मुंह का खराब स्‍वाद की समस्‍या हो सकती है।

2. लार ग्रंथि में इंफेक्‍शन (Salivary gland infection)

गाल की जगह प सलाइवरी ग्‍लैंड्स मौजूद होती हैं। अगर ग्‍लैंड्स में क‍िसी तरह का इंफेक्‍शन होता है तो गाल में सूजन की समस्‍या हो सकती है। इंफेक्‍शन एक ग्‍लैंड से दूसरे में फैल भी सकता है ज‍िसके चलते गाल में सूजन के साथ दर्द भी उठता है। इसके अलावा अगर आप चीनी या नमक का सेवन ज्‍यादा करते हैं तो चेहरे पर ट‍िशू पानी को जमाकर रखते हैं ज‍िससे गाल पर सूजन नजर आ सकती है।

इसे भी पढ़ें- कॉफी पाउडर से करें घर पर फेशियल, लौट आएगा सर्दियों में चेहरे का खोया हुआ निखार

3. साइनस इंफेक्‍शन (Sinus infection)

साइनस इंफेक्‍शन के कारण गाल में सूजन की समस्‍या हो सकती है। ये इंफेक्‍शन कोल्‍ड या फ्लू के बाद हो सकती है। वैसे तो साइनस की समस्‍या कुछ हफ्ते में चली जाती है पर अगर इंफेक्‍शन न जाए तो डॉक्‍टर से संपर्क करें। ज‍िन लोगों को साइनस की समस्‍या होती है उन्‍हें गाल में सूजन के अलावा दर्द, स‍िर में दर्द, बुखार, बंद नाक, दांत में दर्द की समस्‍य भी हो सकती है।

4. हार्मोनल चेंज (Harmonal change)

cheeks swelling causes

image source:google

मह‍िलाओं में पीर‍ियड्स के दौरान हार्मोनल चेंज होता है इसल‍िए भी चेहरे पर या गाल पर सूजन नजर आ सकती है। पीर‍ियड्स में प्रोजेस्‍टेरोन हार्मोन की मात्रा बढ़ जाती है ज‍िसके कारण चेहरे पर या गाल पर सूजन नजर आ सकती है।

5. एंजियोडीमा (Angioedema)

एंज‍ियोडीमा एक तरह का स्‍क‍िन र‍िएक्‍शन है जि‍सके होने पर गाल में सूजन हो सकती है। ये र‍िएक्‍शन खाने से, दवाओं से या पोलन से हो सकती है। ज‍िन लोगों को एंज‍ियोडीमा की समस्‍या होती है उनकी आंखों के आसपास, होंठ या गाल पर सूजन हो सकती है। गाल में सूजन होने पर रेडनेस, दर्द या गरमाहट का अहसास हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- सर्दियों में नमी की कमी से स्किन हो जाती है ड्राई, इस रूखेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके

गाल में सूजन की समस्‍या को कैसे दूर करें? (How to treat swollen cheek)

1. गाल की सूजन उतारने के ल‍िए एक्‍सरसाइज करें, इससे पोर्स ओपन होंगे और गाल की सूजन उतर जाएगी। 

2. नमक के कारण शरीर में पानी बना रहता है और सूजन नजर आती है, गाल में सूजन है तो नमक का सेवन कम कर दें। 

3. गाल की सूजन दूर करने के ल‍िए नमक की पोटली से स‍िकाई भी आरामदायक होती है, नमक की पोटली में गरम नमक भर लें और गाल पर रखकर स‍िकाई करें तो आराम म‍िलेगा। 

4. ताजे फलों का सेवन करें, फलों में फाइबर होता है, फाइबर का सेवन करने से त्‍वचा में पानी जमने की समस्‍या दूर होती है और गाल से सूजन उतर सकती है। 

5. बादाम या नार‍ियल के तेल से माल‍िश करें, हल्‍के हाथ से गाल पर तेल लगाकर राउंड सर्कल बनाते हुए घुमाएं और पूरे चेहरे की माल‍िश कोमलता से करें। 

अगर इन उपायों को अपनाने के बाद भी अगर गाल में सूजन न जाए तो आप डॉक्‍टर से संपर्क कर सकते हैं।

main image source:herstepp.com

Read Next

बच्चों का ब्लड ग्रुप माता-पिता के ब्लड ग्रुप से क्यों हो जाता है अलग? जानें कारण

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 08, 2022 11:00 IST

    Published By : Yashaswi Mathur

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content