एंजियोएडेमा (Angioedema) एक प्रकार की सूजन है जो त्वचा या झिल्ली के नीचे ऊतक की निचली परत पर होती है। प्रभावित हिस्से पर द्रव का निर्माण होता है और वाहिकाएं फैलने लग जाती हैं। एंजियोएडेमा की स्थिति में चेहरे, जीभ, होंठ, गले, हाथ और पैर में सूजन होती है जो बुरी तरह से प्रभावित करती है, लेकिन गले, फेफड़े या जठरांत्र संबंधी मार्ग में होने पर ये समस्या गंभीर भी हो सकती है, यहां तक कि ये जानलेवा भी हो सकती है।
आपको बता दें कि एंजियोएडेमा आमतौर पर शुरुआत में एक एलर्जी के कारण होती है, ये गैर-एलर्जी दवा प्रतिक्रिया, एक संक्रमण, कैंसर, आनुवंशिकी और तनाव से भी हो सकती है। इसका समय पर इलाज कराना बहुत जरूरी हो जाता है नहीं तो ये किसी के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है। हम आपको इस लेख में एंजियोएडेमा के लक्षण और कारण क्या है।
एंजियोएडेमा के कारण (Causes Of Angioedema In Hindi)
एंजियोएडेमा प्रतिरक्षा प्रणाली की असामान्य प्रतिक्रिया के कारण होता है जिसमें हिस्टामाइन (Histamine) या ब्रैडीकिनिन के रूप में भी जाना जाने वाला रसायन रक्तप्रवाह में छोड़ा जाता है। हिस्टामाइन, जो प्रतिरक्षा रक्षा का हिस्सा बनता है, रक्त वाहिकाओं के फैलाने का कारण बनता है ताकि प्रतिरक्षा कोशिकाएं चोट के करीब पहुंच जाएं। वहीं, अगर ब्रैडकिन्सिन की बात की जाए तो ये भी रक्त वाहिकाओं को फैलाने का कारण बनता है, लेकिन शरीर के अहम काम जैसे रक्तचाप और श्वसन को विनियमित करने के लिए ऐसा करता है। लेकिन जब ये असामान्य रूप से होता है तो ये सूजन का कारण बन जाता है।
इसे भी पढ़ें: हाथ-पैर में लगातार दर्द या सूजन को न करें अनदेखा, ये सारकोमा कैंसर के हैं संकेत: डॉ. मनीष परूथी
टॉप स्टोरीज़
लक्षण
एंजियोएडेमा के दौरान होने वाली सूजन कई घंटों या दिनों तक रह सकती है। जब सूजन अंत में इसका इलाज होता है, तो त्वचा आमतौर पर छीलने, निशान या खरोंच के साथ सामान्य दिखाई देगी।
- चेहरे, हाथ और पैरों पर सूजन।
- प्रभावित हिस्से पर लालपन आ जाना।
- खरोचें पड़ जाना।
- त्वचा का सूखा पड़ जाना।
- सिर चकराना।
- पेट की समस्याएं पैदा होना।
- दस्त लगना।
- बार-बार त्वचा पर खुजली होना।
- त्वचा जली हुई महसूस होना।
- कई मामलों में सांस लेने में परेशानी होना।
इसे भी पढ़ें: पैरों में सूजन की समस्या बनी रहती है तो इन 4 नैचुरल तरीकों से करें घर पर इलाज, जल्द मिलेगा आराम
डॉक्टर के पास कब जाएं
आप आमतौर पर कभी इस रोग का अनुभव नहीं कर सकते हैं, क्योंकि इसके लक्षण शुरुआत में काफी आम समस्याओं की तरह ही होते हैं। लेकिन आपको इसके लक्षणों को तुरंत पहचानने की कोशिश करनी चाहिए। एंजियोएडेमा के लक्षण इतने अचानक और अक्सर अस्पष्ट होते हैं, यह जानना मुश्किल है कि क्या हो रहा है। लेकिन आप इस चीजों का अनुभव करते ही डॉक्टर के पास तुरंत जाएं।
- त्वचा में सूजन के साथ सांस लेने में परेशानी होना।
- चक्कर आना, बेहोशी की हालत होना या कमजोरी महसूस होना।
- गले और जीभ में सूजन पैदा होना।
- ज्यादातर त्वचा में अलग सी एलर्जी महसूस होना।
इस तरह के लक्षण दिखते ही आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए, क्योंकि ये एंजियोएडेमा रोग के लक्षण हो सकते हैं जिसका समय पर इलाज कराना बहुत जरूरी होता है।
Read more articles on Other Diseases in Hindi