Doctor Verified

च्युइंग गम निगलने से क्या नुकसान होता है? डॉक्टर से जानें च्युइंग गम पेट में चला जाए तो क्या करें

Swallowing Chewing Gum: कई बार च्युइंग गम चबाते-चबाते पेट में चली जाती है। ऐसे में हर व्यक्ति घबरा जाता है। जानें, च्युइंग गम निगलने के नुकसान-
  • SHARE
  • FOLLOW
च्युइंग गम निगलने से क्या नुकसान होता है? डॉक्टर से जानें च्युइंग गम पेट में चला जाए तो क्या करें

Swallowing Chewing Gum in Hindi: अधिकतर लोगों को च्युइंग गम चबाने की आदत होती है। कोई जॉ लाइन बनाने, तो कोई मुंह को बिजी रखने के लिए च्युइंग गम चबाना पसंद करता है। इतना ही नहीं, कई लोगों को इसका स्वाद पसंद होता है, इसलिए हर वक्त च्युइंग गम उनके मुंह में ही होती है। च्युइंग गम को चबाकर बाहर फेंक देना होता है। लेकिन कई बार जाने-अनजाने में लोग च्युइंग गम को निगल जाते हैं। वैसे तो च्युइंग गम को निगलना सामान्य लगता है, लेकिन पेट में जाकर यह आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। जी हां, च्युइंग गम निगलने से पेट और आंतों का स्वास्थ्य बुरी तरह से प्रभावित हो सकता है। अगर बार-बार च्युइंग गम निगला जाता है, तो इससे गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं। तो आइए, विस्तार में जानते हैं च्युइंग गम निगलने से क्या नुकसान होता है। साथ ही, अगर च्युइंग गम पेट में चला जाए, तो क्या करना चाहिए, इसके बारे में भी जानेंगे। फैमिली फिजिशियंस ऑफ इंडिया के डॉक्टर रमन कुमार से जानते हैं-

च्युइंग गम निगलने से क्या नुकसान होता है?- Swallowing Chewing Gum Side Effects in Hindi

च्युइंग गम निगलना सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकता है। जब च्युइंग गम पेट में जाता है, तो इससे पाचन से जुड़ी दिक्कतें होनी शुरू हो सकती हैं। च्युइंग गम की वजह से आपको पेट में दर्द, उल्टी, जी मिचलाने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इतना ही नहीं,  कुछ मामलों में च्युइंग गम चबाने के बाद लोगों को कब्ज की दिक्कत भी हो सकती है। आपको बता दें कि च्युइंग गम निगलने से आंतों में ब्लॉकेज या रुकावट की समस्या भी हो सकती है। इसकी वजह से आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

दरअसल, च्युइंग गम में अघुलनशील तत्व होते हैं। जब यह पेट में जाता है, तो इसे पचाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में च्युइंग गम लंबे समय तक पेट में ही रहता है। च्युइंग में मौजूद फैट, वैक्स और इलास्टोमर जैसे तत्व पेट की दिक्कतें पैदा कर सकते हैं और सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- च्यूइंग गम चबाने से सेहत को मिलते हैं ये फायदे, कई समस्याएं हो सकती हैं दूर

stomach pain

किन लोगों को होती है ज्यादा दिक्कत

  • च्युइंग गम निगलना, आंतों के स्वास्थ्य को बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है। खासकर, अगर कोई बच्चा च्युइंग गम निगल लेता है, तो बच्चे के आंतों की दिक्कत बढ़ सकती है। 
  • इसके अलावा, जिन लोगों को पहले से कब्ज की समस्या हो, उनके लिए च्युइंग गम निकलना खतरनाक साबित हो सकता है। क्योंकि च्युइंग गम निगलने से आंतों में रुकावट आती है, जिससे कब्ज की दिक्कत बढ़ सकती है।
  • अगर च्युइंग निगलने के कुछ दिनों बाद यह मल के जरिए बाहर नहीं निकलता है, तो भी दिक्कत बढ़ सकती है। इसकी वजह से व्यक्ति को उल्टी या पेट दर्द का अनुभव हो सकता है। ऐसे में आपको डॉक्टर से परामर्श जरूर लेना चाहिए।

च्युइंग गम पेट में चला जाए तो क्या करें?- What to Do If Chewing Gum Stuck in Stomach in Hindi

  • वैसे तो च्युइंग गम निगलने के लगभग 40 घंटे बाद यह मल के जरिए बाहर निकल जाता है। अगर आपने गलती से च्युइंग गम निगल ली है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह कुछ समय बाद पेट से बाहर निकल जाता है।
  • अगर च्युइंग गम निगल लिया है, तो इसे बाहर निकालने के लिए ज्यादा-से-ज्यादा मात्रा में पानी पिएं।
  • साथ ही, अपनी डाइट में फाइबर युक्त आहार को शामिल करें। जिससे कब्ज की समस्या से बचा जा सके।
  • कुछ मामलों में च्युइंग गम आंतों पर बुरी तरह से चिपक जाता है। इससे आंतों में रुकावट होती है और गंभीर बीमारियां पैदा हो सकती हैं। ऐसे इसे निकालने के लिए सर्जरी की जरूरत भी पड़ सकती है। 

अगर आपको भी च्युइंग गम चबाने की आदत है और आप इसे फेंकने के बजाय, निगल जाते हैं, तो आज से ऐसा करना बंद कर दें। क्योंकि बार-बार च्युइंग गम निगलने से आपके आंतों और पेट का स्वास्थ्य बुरी तरह से प्रभावित हो सकता है। इसकी वजह से आपको आंतों से जुड़ी गंभीर बीमारियां हो सकती है। लेकिन अगर गलती से आपने च्युइंग गम निगल लिया है, तो ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है। 

Read Next

बीमारी में दांतों की देखभाल करना ज्यादा जरूरी क्यों हो जाता है? डॉक्टर से जानें कारण और बचाव के उपाय

Disclaimer