Expert

क्या च्युइंग गम चबाना चेहरे के लिए अच्छी एक्सरसाइज है? एक्सपर्ट से जानें फायदे और नुकसान

आजकल कई लोगों का मानना होता है कि च्युइंग गम चबाने से चेहरे की चर्बी कम होती है और यह चेहरे के लिए एक बेहतरीन एक्सरसाइज साबित हो सकती है। यहां जानिए, क्या च्युइंग गम चबाना चेहरे के लिए अच्छी एक्सरसाइज है?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या च्युइंग गम चबाना चेहरे के लिए अच्छी एक्सरसाइज है? एक्सपर्ट से जानें फायदे और नुकसान


आजकल फिटनेस और ब्यूटी को लेकर लोगों में काफी जागरूकता बढ़ रही है। हर कोई अपने चेहरे को टोन्ड और आकर्षक बनाना चाहता है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या च्युइंग गम चबाना चेहरे के लिए एक अच्छी एक्सरसाइज हो सकती है? कई लोग मानते हैं कि च्युइंग गम चबाने से चेहरे की मांसपेशियां एक्टिव होती हैं और इससे जॉलाइन शार्प हो सकती है। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए हमने न्यूट्रिशन और एक्सरसाइज प्रोफेशनल, फिटनेस कोच वर्णित यादव से बात की-

क्या च्युइंग गम चबाना चेहरे के लिए अच्छी एक्सरसाइज है? - Is Chewing Gum Good Exercise for Face

फिटनेस एक्सपर्ट वर्णित यादव बताते हैं कि च्युइंग गम चबाने से चेहरे की मांसपेशियां एक्टिव जरूर होती हैं, लेकिन इससे जॉलाइन और गालों पर होने वाला फैट कम नहीं होता है। यह एक्सरसाइज अन्य फेस योग और एक्सरसाइज की तुलना में बहुत हल्की होती है और इसका प्रभाव नहीं होता। इसके फायदों के साथ-साथ कई नुकसान भी होते हैं। चेहरे को टोन करने के लिए आप फिटनेस एक्सपर्ट से सलाह लें, इसके लिए एक्सपर्ट आपको कई आसान एक्सरसाइज बता सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: शार्प जॉलाइन चाहते हैं? बैठे-बैठे करें ये 5 आसान फेस एक्‍सरसाइज

च्युइंग गम चबाने के फायदे

  • जब आप नियमित रूप से च्युइंग गम चबाते हैं, तो आपकी जबड़े की मांसपेशियां एक्टिव रहती हैं।
  • च्युइंग गम चबाने से चेहरे की मांसपेशियों की हल्की कसरत होती है। केवल गम चबाने से कोई बड़ा बदलाव चेहरे में नहीं देखा जा सकता।
  • अगर आप बिना शुगर वाला च्युइंग गम चबाते हैं, तो यह लार के उत्पादन को बढ़ाती है, जिससे मुंह में बैक्टीरिया नहीं पनपते और सांसों की बदबू से बचा जा सकता है। यह दांतों की सफाई में भी मदद करती है और मसूड़ों को हेल्दी रखती है।
  • कुछ लोगों के लिए च्युइंग गम भूख को कम करने में मदद कर सकती है। जिससे वजन को कंट्रोल करना थोड़ा आसान हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: पीर‍ियड्स में ठोड़ी और जॉलाइन पर हो जाते हैं प‍िंंपल्‍स? इन 5 घरेलू उपाय से करें इलाज 

Is Chewing Gum Good Exercise

च्युइंग गम चबाने के नुकसान

  • अगर आप दिनभर च्युइंग गम चबाते हैं, तो इससे आपके जबड़े की मांसपेशियों पर ज्यादा दबाव पड़ सकता है, जिससे जबड़े में दर्द, अकड़न और क्लिकिंग साउंड जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
  • अगर आप शुगर वाली च्युइंग गम चबाते हैं, तो इससे दांतों में सड़न, कैविटी और मसूड़ों की समस्याएं हो सकती हैं। ज्यादा मीठी गम चबाने से दांतों में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जिससे दांत कमजोर हो सकते हैं।
  • अगर आप शुगर-फ्री गम खाते हैं, तो उसमें मौजूद कृत्रिम मिठास (Artificial Sweeteners) पेट खराब कर सकते हैं और डायरिया जैसी समस्या पैदा कर सकते हैं।
  • जब आप गम चबाते हैं, तो आप अनजाने में हवा निगल सकते हैं, जिससे पेट में गैस बन सकती है। इसके अलावा, गम चबाने से पाचन तंत्र पर दबाव पड़ सकता है और पेट में ऐंठन या अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

निष्कर्ष

च्युइंग गम चेहरे के लिए कुछ फायदे दे सकती है, लेकिन इसके कुछ साइड इफेक्ट्स भी हैं। इसलिए, यदि आप चेहरे की मांसपेशियों की एक्सरसाइज के लिए गम चबाना चाहते हैं, तो इसे सीमित मात्रा में लें। इसके अलावा, यदि आपको पहले से किसी प्रकार की दांतों या जबड़े की समस्या है, तो गम चबाने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

All Images Credit- Freepik

Read Next

एक्सरसाइज करने के तुरंत बाद सोने के हो सकते हैं ये 3 नुकसान, बरतें सावधानी

Disclaimer