Exercises For Perfect Jawline: शार्प और डिफाइन्ड जॉलाइन चेहरे को आकर्षक और संतुलित लुक देती है। यह चेहरे के निचले हिस्से की संरचना को बेहतर बनाती है, जिससे चेहरा ज्यादा यंग और टोन्ड दिखता है। परफेक्ट जॉलाइन से चेहरा पतला दिखाई देता है। इसके अलावा, शार्प जॉलाइन लोगों में आत्मविश्वास बढ़ाती है क्योंकि यह चेहरे के स्कल्पचर को निखारती है, जिससे आपका चेहरा ज्यादा अच्छा दिखता है। कुछ आसान एक्सरसाइज हैं, जिसे करके आप परफेक्ट जॉलाइन पा सकते हैं। हम आपको 5 ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप कहीं भी और कभी भी कर सकते हैं। आसान फेशियल एक्सरसाइज को आसानी से बैठे-बैठे भी किया जा सकता है।
1. किसिंग फेस एक्सरसाइज- Kissing Face Exercise
परफेक्ट जॉलाइन पाने के लिए किसिंग फेस एक्सरसाइज करना एक सरल और प्रभावी तरीका है। इससे चेहरे की मांसपेशियों को टोन करने में मदद मिलती है। यह एक्सरसाइज खासकर जॉलाइन, गाल और गर्दन की मांसपेशियों को सख्त बनाने के लिए बहुत फायदेमंद है। इसे नियमित रूप से करने से डबल चिन कम करने और जॉलाइन को शार्प बनाने में मदद मिलती है।
कैसे करें?:
- होंठों को ऐसे करें जैसे आप किस कर रहे हों।
- इस मुद्रा को 5-10 सेकंड तक होल्ड करें, फिर सामान्य स्थिति में आएं।
- यह एक्सरसाइज जॉलाइन की मांसपेशियों को टोन करती है।
इसे भी पढ़ें- परफेक्ट जॉलाइन पाने के लिए करें ये 4 एक्सरसाइज, जानें तरीका
2. 'ओ' शेप एक्सरसाइज करें- O Shape Exercise
परफेक्ट जॉलाइन के लिए 'ओ शेप' एक्सरसाइज एक बहुत असरदार तकनीक है, जो जॉलाइन और ठुड्डी के आसपास की मांसपेशियों को टोन करने में मदद करती है। इस एक्सरसाइज को करने से चेहरा ज्यादा शार्प और डिफाइन्ड लगता है। इसे करना बहुत आसान है, और इसे आप किसी भी समय कर सकते हैं।
कैसे करें?:
- अपने होठों को इस तरह से बंद करें कि वे एक छोटे 'O' आकार में हों।
- ध्यान दें कि होंठों को इतना खींचें कि आपकी जॉलाइन पर हल्का तनाव महसूस हो।
- इस 'ओ' शेप को 10 सेकंड के लिए बनाए रखें।
- आप अपनी ठुड्डी और जॉलाइन पर मांसपेशियों के खिंचाव को महसूस करेंगे।
- इस प्रक्रिया को 10-15 दोहराएं।
3. बैलून फेस एक्सरसाइज- Baloon Face Exercise
चेहरे की मांसपेशियों को टोन करने और एक शार्प जॉलाइन पाने के लिए एक सरल और प्रभावी तरीका है बैलून एक्सरसाइज। इसे करना बहुत आसान है और नियमित रूप से करने से चेहरे की चर्बी कम करने, त्वचा को कसने और चेहरे की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है।
कैसे करें?:
- गहरी सांस लें और बैलून की तरह अपने मुंह को फुलाएं।
- जितनी बार आप बैलून की तरह मुंह को फुलाते हैं, आपके चेहरे की मांसपेशियां को काम करना पड़ता है, जिससे उन पर दबाव पड़ता है।
- बैलून की तरह मुंह को फुलाने की प्रैक्टिस को 5-10 बार दोहराएं।
4. जॉलाइन स्लाइड्स- Jawline Slides
जॉलाइन स्लाइड्स एक फेस एक्सरसाइज है, जो जॉलाइन और ठुड्डी की मांसपेशियों को टोन करने में मदद करती है। इसे नियमित रूप से करने से चेहरे की चर्बी कम होती है, जिससे चेहरा ज्यादा शार्प और डिफाइन्ड दिखता है।
कैसे करें?:
- अपने मुंह को बंद रखें और जबड़े को धीरे-धीरे बाएं और दाएं स्लाइड करें।
- इस प्रक्रिया को 10-15 बार दोहराएं।
- इससे जॉलाइन की मांसपेशियों को टोन करने में मदद मिलती है।
5. च्युइंग मोशन एक्सरसाइज- Chewing Motion Exercise
च्युइंग मोशन एक्सरसाइज एक सरल और प्रभावी फेस एक्सरसाइज है, जो चेहरे की मांसपेशियों को टोन करने में मदद करती है। इसे चबाने की नकल करके किया जाता है, जिससे जॉलाइन, गाल और ठुड्डी की मांसपेशियों पर काम होता है। इसके नियमित अभ्यास से चेहरे की चर्बी कम होती है और जॉलाइन को शार्प बनाया जा सकता है।
कैसे करें?:
- मुंह बंद करके चबाने की नकल करें, जैसे कि आप कुछ खा रहे हों।
- इस प्रक्रिया को 20-30 बार करें।
- यह एक्सरसाइज जॉलाइन की मांसपेशियों को मजबूत करती है और चेहरे की त्वचा को कसने में मदद करती है।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।