Ways To Take Care Of Oral Health When You Are Sick: बीमार होने पर शरीर को अधिक देखभाल की जरूरत होती है। देखभाल करने से रोगी जल्दी से ठीक हो जाता है। लेकिन कई बार बीमार होने पर हम दांतों की देखरेख करना भूल जाते हैं। इस कारण दांतों में कैविटीज के साथ दांत भी कमजोर हो जाते हैं। अक्सर लोग बीमार होने पर दांतों की सफाई पर उतना ध्यान नहीं देते हैं। बीमार होने पर ओरल हेल्थ का ख्याल न रखने के कारण आपकी रिकवरी में भी देरी से हो सकती है। बीमार होने पर कई बार दांतों में सड़न की समस्या भी हो जाती हैं। ऐसे में इनका ख्याल रखने से दांत मजबूत बनेंगे। बीमार होने पर दांतों की देखभाल कैसे करें। इस विषय पर जानकारी के लिए हमने बात की शारदा क्लीनिक के फिजिशियन डॉक्टर केपी सरदाना से। इन तरीकों को करने से दांत हेल्दी रहने के साथ कैविटिज से भी बचाव होगा।
भरपूर पानी पिएं
बीमार होने पर दांतों का ख्याल रखने के लिए भरपूर मात्रा में पानी पिएं। कई बार लंबी बीमारी के कारण मुंह काफी ड्राई हो जाता है, इस कारण कैविटी बढ़ सकती है। कई बार कम पानी पीने की वजह से शरीर के अंदर बैक्टीरिया डायरेक्ट चले जाते हैं क्योंकि लार मुँह में मौजूद किसी भी भोजन या बैक्टीरिया को धो देती हैं और शरीर हेल्दी रहता है।
शुगर-फ्री दवा का प्रयोग करें
बीमारी से ठीक होने के लिए कई बार बहुत सी दवाओं का सेवन करना पड़ता है। ऐसे में कई बर इन दवाइयों में शुगर का लेवल बहुत ज्यादा होता है। जिस कारण इस तरह की दवाइयां दांतों में सड़न और कैविटिज को बढ़ा सकती हैं। ऐसे में इनसे बचने के लिए लेबल को पढ़ें और डॉक्टर से भी बात कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- दांतों में फंसी चीज को लंबे समय तक न निकालने से क्या होता है? एक्सपर्ट से जानें
उल्टी के बाद अपना मुँह पानी से धोएं
कई बार बीमार होने पर उल्टी भी होती है। ऐसे में दांतों को सड़न से बचाने के लिए अच्छे से मुंह धोएं। उल्टी करने के बाद ब्रश करने से बचना चाहिए क्योंकि ऐसे करने से दांतों के इनेमल को नुकसान हो सकता है। इससे बचने के लिए उल्टी करने के बाद साफ पानी से मुंह धोएं।
नया टूथब्रश का इस्तेमाल करें
टूथब्रश को बहुत लंबे समय तक रखने से, खासकर बीमार होने के बाद, बैक्टीरिया पनप सकता है और आप उसी बीमारी से बार-बार संक्रमित हो सकते हैं। टूथब्रश पर 24 घंटे तक जीवित रह सकते हैं, और फ्लू के वायरस 48 घंटे तक जीवित रह सकते हैं, इसलिए बीमार होने से ठीक होने के बाद अपने टूथब्रश को अवश्य बदलें।
डेंटिस्ट को दिखाएं
बीमारी से ठीक होने के बाद एक बार डेंटिस्ट को अवश्य दिखाएं। डेंटिस्ट को दिखाने से यह पता चल पाएगा कि दांतों में किसी तरह की कैविटिज की समस्या, तो नहीं हुई है।
बीमार होने पर इन तरीकों से दांतों का ख्याल रखा जा सकता हैं। हालांकि, दांतों में समस्या होने पर डेंटिस्ट को अवश्य दिखाएं।
All Image Credit- Freepik