What Happens If You Leave Something Stuck Between Your Teeth In Hindi: वैसे, तो दांतों के बीच कुछ भी फंसे हमें असहजता होने लगती है। हम उसे एक चीज को निकालने की हर संभव कोशिश करते हैं। कभी इसके लिए टूथ पिक का यूज करते हैं, तो कभी नाखून की मदद से उसे निकालकर ही दम लेते हैं। हालांकि, कई बार ऐसा भी होता है कि दांतों के बीच ऐसी जगह खाने का कोई कण फंस जाता है, जो आसानी से नहीं निकलता। बार-बार कोशिश करके भी जब हार जाते हैं, तो हम उसे वहीं रहने देते हैं और सोचते हैं ब्रश करने पर अपने आप निकल जाएगा। यह सोचकर उस खाने के कण को वहीं छोड़ देते हैं। क्या आप जानते हैं कि जब लंबे समय तक दांतों के बीच कोई चीज फंस जाती है, तो इससे दांतों में कई तरह की समस्याएं पैदा हो सकती हैं? आइए जानते हैं किस तरह की हैं, वो समस्याएं और उनसे कैसे बचें। इस संबंध में हमने Risus Dental Clinic की डॉ. अर्चिस मुसले से बात की।
असहजता हो सकती है
अगर किसी कारण दांतों के बीच में फंसा खाने का कण काफी असहजता पैदा कर सकता है। खासकर, अगर वह चौबीस घंटे से फंसा हुआ हो, तो यह काफी समस्या का खड़ी करता है। अगर टूथपिक से कोशिश करने के बाद भी न निकले, तो आप फ्लॉस का यूज कर सकते हैं। वैसे, खाना खाने के बाद नमक पानी से कुल्ला करने से भी दांतों के बीच फंस कण निकल स कते हैं।
इसे भी पढ़ें: दांतों में फोड़ा होने के क्या कारण हो सकते हैं? जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय
मसूड़ों में सूजन होना
हालांकि, ऐसा बहुत कम होता है, लेकिन यह तय है कि अगर आप लंबे समय तक दांतों के बीच फंसे कण को इग्नोर करते रहेंगे, तो वहां मसूड़ों में सूजन हो सकती है। सूजन के कारण आपको दर्द का सामना भी करना पड़ सकता है। आपको बता दें कि मसूड़ों में आई सूजन को नजरंदाज किया जाना सही नहीं है।
इसे भी पढ़ें: दांतों के बीच गैप यानि डायस्टेमा होता है इन कारणों से, जानिए इसके उपचार
मुंह में संक्रमण हो सकता है
मुंह में अगर खाने की कोई चीज फंस गई और लंबे समय से नहीं निकल रही है, जिस कारण मसूड़ों में दर्द और सूजन की समस्या हो गई है, तो इससे मुंह में संक्रमण भी हो सकता है। ऐसा आपके साथ न हो, इसके लिए जरूरी है कि आप डेंटिस्ट के पास जाएं और दांतों के बीच फंसे कण को निकलवा लें। खैर, यह बात भी आप जानते ही होंगे कि अगर मुंह में संक्रमण हो जाए, तो मुंह से बदबू, दांतों में दर्द और कई तरह की समस्याएं खड़ी हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: दांत में दर्द की वजह से पूरा नहीं खुल रहा है मुंह? तो इन 4 तरीकों से करें दांतों की सफाई
दांतों में पस जमना
संभवतः आपको लगे कि भला दांतों में फंसे एक छोटे से खाने के कण से क्या दांतों में पस भी बन सकती है? विशेषज्ञों की मानें, तो अगर आपके मुंह में कोई कण काफी गहराई में फंस गया है और लंबे समय तक उसे न निकाला गया, तो दांतों में पस बनने की समस्या हो सकती है। अगर सही समय पर ट्रीटमेंट न किया जाए, तो पस की वजह से हड्डियों तक में दर्द पहुंच सकता है। इस स्थिति में मरीज को तीव्र दर्द होगा, जो कि जबड़े, कान और गर्दन तक फैल सकता है। यहां तक कि बुखार आ सकता है और दांत ओवर सेंसिटिविटी हो सकते हैं।
लगातार दर्द बने रहना
कई बार दांतों में फंसे कण के कारण सूजन या पस बनने जैसी समस्या नहीं होती है। हालांकि, दांतों के बीच जो कण फंसा है, उसके कारण दर्द बहुत होता है। ब्रश, फ्लॉस और कुल्ला करते हुए भी दांतों में अजीब से चुभन होती रहती है, जिससे दर्द का अहसास बना रहता है। इस तरह की तकलीफ से छुटकारा पाने के लिए आवश्यक है कि दांतों में फंसे कण को जल्द से जल्द बाहर निकाला जाए।
image credit: freepik