
सुबह खाली पेट घी का सेवन करना धमनियों को गाढ़ा करने से रोकता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनता है।
घी हेल्दी फैट का एक बेहतरीन विकल्प है, जिसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं। अक्सर लोग इसे पके हुए भोजन में डालकर खाने से ज्यादा ऐसे ही कच्चा खाने के लिए कहते हैं। घी हमारी छोटी आंत यानी कि स्मोल इंटेस्टाइन के लिए फायदेमंद होता है और ये इसे कार्य करने की शैली को तेज करता है। वहीं जिन लोगों को पेशाब से जुड़ी परेशानियां रहती है उनके लिए ये शरीर में एसिडिक पीएच को कम करके यूरिन इन्फेक्शन को कम कर सकता है। घी एंटीऑक्सिडेंट का एक प्राकृतिक स्रोत भी है, जो शरीर से डिटॉक्स करके, शरीर में ऑक्सीकरण प्रक्रिया को सही करता है।
सुबह खाली पेट घी पीने से कोशिकाओं को मिलता है पोषण
आयुर्वेद के अनुसार, सुबह खाली पेट घी पीने से शरीर के सेल्स और टिशूज को फायदा मिलता है। ये शरीर में हर एक कोशिका के पोषण देने का काम कर सकता है। यह भी कहते हैं कि घी सेल कायाकल्प की प्रक्रिया में सुधार करता है जो शरीर के उपचार की प्रक्रिया में मदद करता है। इतना कि यह वजन कम करने में भी मदद करता है। घी में ब्यूटिरिक एसिड भी होता है और मध्यम-श्रृंखला ट्राइग्लिसराइड्स जैसे जिद्दी फैट को शरीर में इकट्ठा होने से रोकते हैं और अच्छे कोलेस्ट्रॉल में वृद्धि करके शरीर से इन अनहेल्दी फैट्स को फ्लश करने में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें : सुबह खाली पेट देसी घी खाने से दूर होता है जोड़ों का दर्द, जानें सेवन का तरीका और अन्य फायदे
आयुर्वेद में सुबह-सुबह घी का सेवन करना
आयुर्वेद के अनुसार, सुबह खाली पेट घी पीने से शरीर के सेल की कायाकल्प की प्रक्रिया में सुधार करता है और इस तरह शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाता है। आयुर्वेद के अनुसार घी में 5 तत्व होते हैं, जो शरीर के लिए आधार जैसे अंतरिक्ष, वायु, अग्नि, जल और पृथ्वी तत्वों से समृद्ध बनाते हैं। इस 5 रसों का शरीर, त्वचा और बालों पर बहुत प्रभाव पड़ता है। आयुर्वेद में सुबह के समय खाली पेट घी का सेवन करने की अत्यधिक सलाह दी जाती है। घी शुद्ध आपके शरीर को साफ करने के सबसे प्राकृतिक तरीकों में से एक है।
सुबह-सुबह घी का सेवन कैसे करें?
- -एक चम्मच में शुद्ध घी लें।
- -चम्मच से घी को गर्म करें, इस तरह घी पिघल जाएगा।
- -गर्म पानी के साथ इस घी को पी लें।
- -घी पीने के बाद 30 मिनट तक कुछ भी न खाएं।

इसे भी पढ़ें : सोने से पहले दूध में देशी घी डालकर पीने से दूर हो जाते हैं पेट के सारे रोग, और भी हैं कई फायदे
सुबह-सुबह खाली पेट घी सेवन के फायदे
- -जिन लोगों को सूखी खांसी की परेशानी है उनके लिए घी का सेवन बहुत फायदेमंह है।
- - वहीं एक चम्मच हल्दी और एक चम्मच घी को मिलाकर एक गिलास जूस जैसा तैयार करें और इसी तरह इसे रोज पिएं। ये बैड फैट को कम करे मोटापा कम करने में भी आपकी मदद कर सकता है।
- -यह स्वाभाविक रूप से ज्वाइंट्स के गैप्ल को करने की कोशिश करता है और हड्डियों को थोड़ा लचीलापन देता है।
- -यह एक प्राकृतिक मॉइस्चराइज़र के रूप में कार्य करता है और त्वचा को भीतर से दमकने में मदद करता है।
- -घी में आवश्यक अमीनो एसिड होता है जो पेट की चर्बी को कम करने में मदद करता है।
- -वहीं इसमें ओमेगा -3 और ओमेगा -6 फैटी एसिड की उपस्थिति शरीर में फैट बर्न करने में भी मदद करता है।
- - वहीं ये नींद की कमी या तनाव को कम करके आंखों के आसपास के काले घेरे को कम कर सकता है। इसके लिए आपको बस इसे सोने से पहले आंखों के आसपास हल्के से लगाने की जरूरत है।
- - वहीं घी फैटी एसिड और एंटीऑक्सिडेंट का एक सुपर सोर्स है, जो सूखे और घुंघराले बालों के लिए एक उत्कृष्ट कंडीशनर बन सकता है।
Read more articles on Ayurveda in Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।