वैसे तो सभी फल आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माने जाते हैं क्योंकि हर फल से आपको कुछ न कुछ फायदा मिलता है। यही वजह है कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए फल-सब्जियों के सेवन की सलाह दी जाती है। कई फल ऐसे भी होते हैं, जो आपको बीमारियों से लड़ने या उन्हें कंट्रोल रखने में मदद कर सकते हैं, जैसे कि स्टार फ्रूट या कमरख। यह पीले-हरे रंग वाला फल है, जिसे यदि काटा जाता है, तो इस फल में एक स्टार के आकार का क्रॉस सेक्शन होता है। स्टार फ्रूट या कमरख ऐसा एक फल है, जो आपके हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल रखने में मददगार होता है। इतना ही नहीं, यह आपके लिए कई अन्य फायदों से भरा है। आइए यहां हम आपको बताते हैं कि स्टार फ्रूट आपके हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कैसे कंट्रोल कर सकता है।
हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है स्टारफ्रूट
स्टार फ्रूट में बहुत सारे पोषक तत्व होते हैं, इसमें कई खनिज और इलेक्ट्रोलाइट्स जैसे पोटेशियम, फास्फोरस, जस्ता और आयरन होते हैं। स्टार फ्रूट में पोटेशियम की भी अच्छी मात्रा होती है और पोटेशियम कोशिकाओं और शरीर के तरल पदार्थों का एक महत्वपूर्ण घटक माना जाता है। यह हृदय गति और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, स्टार फ्रूट के नियमित सेवन से यह सोडियम के प्रभाव को दबा देता है और हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। स्टार फ्रूट में घुलनशील फाइबर होता है, जो मोटापे और स्ट्रोक के खतरे को कम करता है और पाचन स्वास्थ्य को बनाए रखने में मददगार है।
इसे भी पढ़ें: हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार है तरबूज, जानें कैसे?
कोलेस्ट्रॉल को कैसे कंट्रोल करता है स्टार फ्रूट?
स्टार फ्रूट आपकी इम्युनिटी बढ़ाने से लेकर वजन घटाने और स्किन बेनेफिट्स से भरपूर है। यह आपको कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने और दिल को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। क्योंकि इसमें कई लाभकारी प्लांट-बेस्ड कंपाउंड होते हैं। अध्ययन भी बताते हैं कि स्टार फ्रूट के सेवन से यह इंफ्लमेशन, कोलेस्ट्रॉल और फैटी लिवर के खतरे को कम कर सकता है। इसमें मौजूद विटामिन-बी9 और फाइबर की मात्रा पाई जाती है, जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल और हृदय रोगों के खतरे को कम करता है।
इसे भी पढ़ें: बासी रोटी खाने के ये 5 फायदे जानकर रह जाएंगे दंग! ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और कब्ज में मिलेगा आराम
कैसे करें स्टार फ्रूट का उपयोग?
कैसे खाएं : आप स्टार फ्रूट का जूस के रूप में सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप इसे काटकर जूसर में जूस बना लें। इसके अलावा, आप स्टार फ्रूट को काटकर फ्रूट सलाद या फिर सूप के रूप में सेवन कर सकते हैं।
कब खाएं : स्टार फ्रूट को आप सुबह, दिन या फिर शाम को डिनर के समय खा सकते हैं। लेकिन आप इसे कभी भी सुबह खाली पेट न खाएं, क्योंकि यह अम्लीय होता है।
कितना खाएं: आप स्टार फ्रूट को आप लगभग 132 ग्राम मात्रा का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, इसके सेवन के लिए डायटीशियन से सलाह ले सकते हैं।
Read More Article On Other Diseases In Hindi