Sprouted Gram And Peanuts Benefits: आज के समय में भागदौड़ भरी जीवनशैली और असंतुलित खानपान की वजह से लोग गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। संतुलित और पौष्टिक डाइट का सेवन करने से आप बीमारियों का शिकार होने से बच सकते हैं। रोजाना सुबह के समय चना और मूंगफली को भिगोकर खाने से शरीर को बहुत फायदा मिलता है। अंकुरित चना और मूंगफली सेहत के लिए किसी औषधि से कम फायदेमंद नहीं होते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व मिलते हैं और कई गंभीर बीमारियों में भी फायदा मिलता है। चने में मौजूद पोषक तत्व जैसे फाइबर, कार्ब्स और प्रोटीन व कैल्शियम आदि सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं सुबह खाली पेट अंकुरित चना और मूंगफली खाने के फायदे।
अंकुरित चना और मूंगफली खाने के फायदे- Sprouted Gram And Peanuts Benefits in Hindi
चना और मूंगफली दोनों ही प्रोटीन और फाइबर जैसे पोषक तत्वों का भंडार होते हैं। रोजाना सुबह के समय इनका सेवन करने से शरीर में खून की कमी से लेकर डायबिटीज और ब्लड प्रेशर जैसी समस्या में बहुत फायदा मिलता है। आप सुबह के समय नाश्ते के रूप में इसका सेवन कर सकते हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए यह नाश्ता बहुत फायदेमंद होता है। इसके अलावा वजन कम करने के लिए भी सुबह खाली पेट अंकुरित चना और मूंगफली का सेवन फायदेमंद माना जाता है।
इसे भी पढ़ें: सुबह खाली पेट डकार क्यों आती है? जानें इसके कारण और बचाव
सुबह खाली पेट अंकुरित चना और मूंगफली खाने से शरीर को ये फायदे मिलते हैं-
1. पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद
अंकुरित चना और मूंगफली में कॉम्प्लेक्स न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, इसका सेवन करने से पाचन तंत्र को विशेष फायदा मिलता है। इसके अलावा, इसमें कई तरह के एंजाइम्स भी होते हैं, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। वहीं, अंकुरित चना फाइबर का अच्छा स्रोत है। पाचन क्षमता को बेहतर करने में फाइबर का इंपॉर्टेंट रोल होता है। फाइबर की मदद से बाउल मूवमेंट भी सही तरह से होता है।
2. इम्यूनिटी बूस्ट करने में फायदेमंद
शरीर की इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने से कई गंभीर बीमारियों का खतरा बना रहता है। रोजाना सुबह के समय अंकुरित चना और मूंगफली का सेवन करने से आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। इनमें विटामिन सी समेत कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करते हैं।
3. हाई कोलेस्ट्रॉल में फायदेमंद
खानपान से जुड़ी गलत आदतों के कारण आप हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या के शिकार हो सकते हैं। शरीर में बढे हुए बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए इसका सेवन बहुत फायदेमंद होता है।
4. डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद
डायबिटीज में मरीजों को लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स का सेवन करना चाहिए। चना और मूंगफली दोनों का ही ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। सुबह खाली पेट अंकुरित चना और मूंगफली का सेवन करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं।
5. कमजोरी दूर करे
शरीर में खून की कमी से लेकर कमजोरी दूर करने के लिए सुबह के समय अंकुरित चना और मूंगफली का सेवन फायदेमंद माना जाता है।
इसे भी पढ़ें: सुबह खाली पेट गर्म पानी में मिलाकर पिएं हल्दी और शहद , मिलेंगे अनोखे फायदे
रोजाना सुबह के समय एक कटोरी चना और मूंगफली खाने से फायदा मिलता है। आप इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले चना और मूंगफली को बराबर मात्रा में लेकर भिगो दें। रात भर में भिगोने के बाद सुबह छानकर साफ कर लें। अब इसमें टमाटर, प्याज, गाजर और चुकंदर जैसी चीजों को काटकर मिलाएं। आप चाहें तो इसमें थोड़ी मात्रा में काला नमक भी मिला सकते हैं। नियमित रूप से सुबह नाश्ते के समय इसका सेवन करें।
(Image Courtesy: Freepik.com)