Expert

चना भूनकर खाएं या भिगोकर, जानें सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद?

चने को भूनकर और भिगोकर दोनों ही तरीके से सेवन किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं सेहत के लिए इनमें से कौन-सा तरीका फायदेमंद है?
  • SHARE
  • FOLLOW
चना भूनकर खाएं या भिगोकर, जानें सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद?


Which Is Better Roasted Chana or Soaked Chana: चने को सेहत के लिए सुपरफूड माना जाता है। इसमें प्रोटीन होने के साथ फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन्स और कई तरह के मिनरल्स मौजूद होते हैं। इसे चाट बनाने, सब्जी और तरह-तरह के व्यंजन बनाने के लिए तैयार किया जाता है। इसके सेवन से काफी देर तक भूख नहीं लगती है इसलिए इसे वेट लॉस के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। चने हल्के और बनाने में आसान होते हैं। इसलिए अधिकतर लोग इन्हें नाश्ते में खाना पसंद करते हैं। चने को भूनकर और भिगोकर दोनों तरह से सेवन किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं इनमें से कौन-सा तरीका सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है? इसका जवाब जानने के लिए हमने गुरुग्राम स्थित मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल की सीनियर डायटिशियन मिस गरिमा से बात की। आइए लेख में एक्सपर्ट से जानें इस बारे में।

01 - 2025-06-19T161124.283

भूनकर या भिगोकर रखे गए चने में से क्या ज्यादा फायदेमंद है?

एक्सपर्ट के मुताबिक चना पोषक तत्वों का पॉवरहाउस माना जाता है। लेकिन इसके सेवन के तरीके अलग होने से फायदे भी अलग हो जाते हैं।

भुने हुए चने खाने के फायदे- Benefits of Eating Roasted Chana

भुने हुए चने करारे होते हैं और इनमें प्रोटीन व फाइबर भी अधिक मात्रा में होता है। इनके सेवन से काफी देर तक भूख नहीं लगती है और वेट मेंटेन करना आसान हो जाता है। इसे तैयार करना और स्टोर करना दोनों ही आसान होता है। इसके सेवन से डाइजेशन को भी फायदे मिलते हैं। भुने चने में फाइबर अधिक होता है। इसे डाइट में शामिल करने से डाइजेशन इंप्रूव होता है और कब्ज और ब्लोटिंग नहीं होती है। भुने चने में विटामिन्स और मिनरल्स भी भरपूर मात्रा में होते हैं, जिससे बॉडी दिनभर एनर्जेटिक रहती है।

इसे भी पढ़ें- छिलके के साथ ही खाएं भुने हुए चने, सेहत को मिलेंगे ये 7 जबरदस्त फायदे

चने को भिगोकर खाने के फायदे- Benefits of Eating Soaked Chana

चने को भिगोकर सेवन करना भी एक बेहतरीन तरीका है। इस तरह से खाने से पाचन क्रिया तेज होती है। इस तरह खाने से चने जल्दी पच जाते हैं इसलिए अधिकतर न्यूट्रिशनिस्ट चने को भिगोकर खाने की सलाह देते हैं। चने को भिगोकर रखने से इसमें मौजूद एंटी-न्यूट्रिएंट्स जैसे फाइटिक एसिड निकल जाता है। इससे शरीर को आयरन, मैग्नीशियम और अन्य मिनरल्स सोखने में आसानी होती है। जिन लोगों का पाचन तंत्र कमजोर है या जिन्हें एसिडिटी से जुड़ी समस्याएं रहती हैं, उनके लिए चने को भिगोकर खाना ज्यादा फायदेमंद होता है।

कौन-सा तरीका ज्यादा फायदेमंद होता है? How to Consume For More Benefits

एक्सपर्ट के मुताबिक चने को भूनकर खाना और भिगोकर खाना दोनों ही तरीके फायदेमंद है। अगर आप सुबह के दौरान कुछ हल्का या डिटॉक्सिफाइंग ऑप्शन ढूंढ़ रहे हैं, तो चने को भिगोकर खाना आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन है।
अगर आप कोई प्रोटीन रिच ऑप्शन ढूंढ़ रहे हैं या दिन के दौरान कुछ करारा खाना चाहते हैं, तो भुने चने का सेवन करना ज्यादा अच्छा होगा। जिन लोगों का पाचन तंत्र कमजोर है या जिन्हें एसिडिटी से जुड़ी समस्याएं रहती हैं, उनके लिए चने को भिगोकर खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। भुने चने को हेल्दी स्नैक्स ऑप्शन की तरह खाया जा सकता है। जिन लोगों का पाचन तंत्र मजबूत है, वो भुने हुए चने का सेवन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- कब्ज होने पर डाइट में शामिल करें भुने हुए चने, पेट साफ करने में मिलेगी मदद 

निष्कर्ष

एक्सपर्ट के मुताबिक भुने हुए और चने भिगोकर खाना दोनों ही तरीके सेहत के लिए फायदेमंद है। लेकिन हर व्यक्ति अपनी पसंद, हेल्थ कंडीशन और जरूरत के मुताबिक खाने का तरीका चुन सकता है। इसमें प्रोटीन होने के साथ फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन्स और कई तरह के मिनरल्स मौजूद होते हैं। इसलिए इसके सेवन से बॉडी दिनभर एनर्जेटिक रहती है। अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या रहती है, तो आपको अपने डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसका सेवन करना न भूलें।

FAQ

  • चने को भिगोकर खाने से क्या होता है?

    चने को भिगोकर खाने से पाचन क्रिया तेज होती है। इस तरह खाने से चने जल्दी पच जाते हैं इसलिए अधिकतर न्यूट्रिशनिस्ट चने को भिगोकर खाने की सलाह देते हैं। इसके सेवन से बॉडी दिनभर एनर्जेटिक रहती है और बॉडी हेल्दी रहती है। 
  • रात को चने भिगोकर खाने से क्या होता है?

    अगर पाचन तंत्र स्वस्थ है तभी चना का सेवन रात में करना चाहिए। ऐसे में आप चने को भिगोकर खा सकते हैं। इसके सेवन से काफी देर तक भूख नहीं लगती है। यह तरीका बॉडी को एक्टिव रखने में मदद करता है।
  • भुने हुए चने कब नहीं खाने चाहिए?

    अगर आपको पाचन संबंधित समस्याएं रहती हैं, तो भुने हुए चने का सेवन न करें। क्योंकि इसे पचने में समय लगता है। इसके सेवन से एसिडिटी, ब्लोटिंग और कब्ज भी हो सकता है। 

 

 

 

Read Next

मर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए कैसे खाएं लहसुन, एक्सपर्ट से जानें सही तरीका

Disclaimer