
Weight Loss Soup Recipe: गर्मियों के मौसम में वजन घटाना आसान काम माना जाता है। इस मौसम में लोगों को पसीना बहुत ज्यादा आता है, जिसकी वजह से चर्बी तेजी से पिघलती है। वेट लॉस के लिए एक्सरसाइज, जिम और योग के साथ एक चीज सबसे ज्यादा अहम भूमिका निभाती है और वो है डाइट। गर्मियों के मौसम में अगर आप वजन घटाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो डाइट में एक खास सूप को शामिल कर सकते हैं। कई सारी सब्जियों के साथ बनने वाला सूप न सिर्फ शरीर को एनर्जी देता है, बल्कि पेट को लंबे समय तक भरा हुआ भी रखता है। गर्मियों के मौसम में सूप उन लोगों के लिए भी बहुत अच्छा होता है जो मसालेदार खाना खाने से परहेज खाते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं एक खास सूप के बारे में, जिसकी कैलोरी 200 से भी कम है।
वेट लॉस के लिए सूप बनाने की सामग्री - Weight Loss Soup Recipe Ingredients
- खीरा - 200 से 250 ग्राम
- सलाद पत्ता - 1 बड़ा पीस
- मटर - 100 ग्राम
- हरे प्याज़ - 4 से 5 पीस
- देसी घी - 1/2 चम्मच
- वेजिटेबल स्टॉक - 1/2 लीटर
- नमक - स्वादानुसार
- काली मिर्च - 1/2 छोटी चम्मच
वेट लॉस के लिए सूप बनाने की तरीका - Weight Loss Soup Recipe in Hindi
- सबसे पहले खीरा (छीलने की जरूरत नहीं है), सलाद पत्ता और हरे प्याज को छोटे टुकड़ों में काटकर अलग से रख लें। मटर को भी छिलकर एक बाउल में निकाल लें।
- अब एक बड़े सॉस पैन में घी को गर्म करके पिघला लें।
- गर्म घी में बारीक कटी हुई हरी प्याज डालकर कम से कम 2 से 3 मिनट तक पकाएं।
- जब हरी प्याज पक जाए तो इसमें कटे हुए खीरा और छिली हुई मटर डालकर पकाएं।
- आपको इसे कम से कम 5 मिनट तक पकाना है।
- इसके बाद इसमें कटे हुए सलाद पत्ता और वेजिटेबल स्टॉक डालें।
- अगर आपका वेजिटेबल स्टॉक ज्यादा गाढ़ा है, तो इसमें थोड़ा सा पानी डालें।
- अब सभी सब्जियों को ढक कर 10 से 15 मिनट तक पकाएं।
- सूप के पकने के बाद इसको हैंड ब्लेंडर से फेंट लें।
- वेट लॉस के लिए आपका सूप तैयार हो चुका है।
- इसे एक बाउल में निकालकर थोड़ी सी गार्निशिंग के साथ सर्व करें।
वेट लॉस के लिए क्यों फायदेमंद है सूप?
सूप को बनाने के लिए कई तरह की सब्जियों का इस्तेमाल किया है। इसमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर और प्रोटीन पाया जाता है। फाइबर होने की वजह से सूप को लंबे समय तक भरा हुआ रहता है। जाहिर सी बात है जब पेट को लंबे समय तक भरे हुए होने का एहसास तो आप एक्स्ट्रा कैलोरी वाला फूड नहीं खाएंगे। जब एक्स्ट्रा फैट और कैलोरी वाले फूड से दूरी बनेगी तो वजन घटना लाजिमी है।
इसे भी पढ़ेंः कभी मोटापे को लेकर लोग उड़ाते थे मजाक, एक्सरसाइज से Fat टू Fit बनीं नेहा बसंल
इस सूप की खास बात यह है कि इसमें विटामिन सी, विटामिन के, पोटेशियम, मैंगनीज, मैग्नीशियम और कॉपर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इन पोषक तत्वों की वजह से यह सूप शरीर में पोषण की कमी महसूस नहीं होने देता है।