Soaked Fenugreek Seeds Benefits: भारतीय रसोई में मौजूद मसाले अनेकों औषधीय गुणों से युक्त होते हैं। वैसे तो मसालों का इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन आयुर्वेद में इन मसालों का इस्तेमाल कई गंभीर बीमारियों के इलाज में भी किया जाता है। मेथी भी लगभग हर भारतीय रसोई में आसानी से मिल जाएगी। मेथी में मौजूद औषधीय गुण शरीर को हेल्दी रखने और बीमारियों से बचाने में बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। वजन कम करने से लेकर पेट से जुड़ी परेशानियों से छुटकारा दिलाने में मेथी का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन महिलाओं के लिए किसी औषधि से कम नहीं होता है। पीरियड्स से जुड़ी परेशानियों से छुटकारा पाने से लेकर डायबिटीज और प्रोस्टेट की समस्या में भी मेथी का सेवन फायदेमंद होता है। रोजाना सुबह के समय भिगोए मेथी दाने का सेवन करने से शरीर को कई जबरदस्त फायदे मिलते हैं। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं सुबह भिगोए मेथी दाने का सेवन करने से फायदे और इसका सही तरीका।
भिगोए मेथी दाने का सेवन करने के फायदे- Soaked Fenugreek Seeds Benefits in Hindi
रोजाना सुबह के समय भिगोए हुए मेथी दाने का सेवन करने से शरीर से कई बीमारियों को दूर करने में फायदा मिलता है। मेथी दाने में मौजूद पोषक तत्व और गुण शरीर से कई बीमारियों और समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। इसका सेवन करने से डायबिटीज, अपच, मोटापा और प्रोस्टेट से जुड़ी परेशानियों में बहुत फायदा मिलता है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ. वी डी त्रिपाठी कहते हैं कि, "मेथी दाने में एंटी-ऑक्सीडेंट, कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस, एंटी-इंफ्लेमेटरी, विटामिन ए, विटामिन डी और फाइबर के गुण पाए जाते हैं। इसका सेवन करने कई गंभीर परेशानियों को दूर करने में फायदा मिलता है।"
इसे भी पढ़ें: चेहरे पर मेथी का पानी लगाने से मिलते हैं कई फायदे, लंबी उम्र तक यंग दिखेगी स्किन
सुबह भिगोए हुए मेथी दाने का सेवन करने से शरीर को ये फायदे मिलते हैं-
1. वजन कम करने में फायदेमंद
भिगोए मेथी दाने का सेवन करने से वजन कम करने में बहुत फायदा मिलता है। इसमें फाइबर की पर्याप्त मात्रा होती है, जो वजन कंट्रोल करने में बहुत मददगार होती है। खाली पेट भिगोए मेथी दाने का सेवन करने से मोटापे को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
2. कोलेस्ट्रॉल कम करने में फायदेमंद
खानपान से जुड़ी गड़बड़ी और खराब जीवनशैली के कारण हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या लोगों में तेजी से बढ़ रही है। हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए सुबह के समय भिगोए मेथी दाने का सेवन करने से बहुत फायदा मिलता है। इसमें मौजूद फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करते हैं।
3. पाचन और कब्ज कम करने में फायदेमंद
मेथी का सेवन पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में बहुत फायदेमंद होता है। कब्ज, ब्लोटिंग, एसिडिटी और अपच जैसी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए रोजाना सुबह भिगोए मेथी दाने का सेवन करने से फायदा मिलता है।
4. डायबिटीज में फायदेमंद
रोजाना खाली पेट मेथी दाने का सेवन करने से ब्लड शुगर कंट्रोल करने में फायदा मिलता है। रोजाना अंकुरित मेथी खाने से शरीर में इंसुलिन प्रोडक्शन को ठीक रखने में मदद मिलती है।
5. हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद
हड्डियों को मजबूत रखने के लिए रोजाना सुबह भिगोए मेथी दाने का सेवन करना चाहिए। इसमें मौजूद गुण और पोषक तत्व शरीर को हेल्दी बनाने और हड्डियों को मजबूती देने में फायदेमंद होते हैं।
इसे भी पढ़ें: गर्मियों में रोज पिएं मेथी का पानी, शरीर रहेगा ठंडा और मिलेंगे कई फायदे
मेथी दाने का सेवन करने से ऊपर बताई गयी समस्याओं के अलावा कई अन्य फायदे भी मिलते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि किसी भी बीमारी में इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
(Image Courtesy: Freepik.com)