Expert

मानसून में बालों का झड़ना रोकने के लिए पिएं ये खास स्मूदी, एक्सपर्ट से जानें रेसिपी और फायदे

Smoothie To Prevent Monsoon Hair Fall: अगर आप भी बारिश के दिनों में बालों के झड़ने से परेशान हो गए हैं, तो रोज घर पर ये स्मूदी बनाकर पिएं।
  • SHARE
  • FOLLOW
मानसून में बालों का झड़ना रोकने के लिए पिएं ये खास स्मूदी, एक्सपर्ट से जानें रेसिपी और फायदे

Smoothie To Prevent Monsoon Hair Fall: क्या आप भी इन दिनों गंभीर हेयर फॉल का सामना कर रहे हैं। मानसून में बालों का झड़ना आम समस्या है। ऐसा आमतौर पर आयरन की कमी के कारण होताहै। मानसून में आपके बालों को अधिक पोषण की आवश्यकता होती है। इसलिए आपकी डाइट में पर्याप्त आयरन होना बहुत जरूरी है। इस मौसम में आयरन की कमी की  वजह से फेरिटिन का स्तर भी कम हो जाता है, जो आपके बालों के रोम को मजबूत बनाने के लिए बहुत जरूरी होता है। इसलिए मानसून में आपको अपनी डाइट में आयरन से भरपूर फूड्स को ज्यादा से ज्यादा शामिल करने की कोशिश करनी चाहिए। इसके अलावा, हेल्दी रेसिपीज भी बालों को झड़ने से रोकने में आपकी बहुत मदद कर सकती हैं। एक इंस्टाग्राम पोस्ट में डाइटिशियन मनप्रीत कालरा ने मानसून में हेयर फॉल को कंट्रोल करने के लिए एक स्पेशल स्मूदी की रेसिपी शेयर की है। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Smoothie To Prevent Monsoon Hair Fall IN HINDI

मानसून में बालों का झड़ना रोकने के लिए स्पेशल स्मूदी की रेसिपी- Special Smoothie Recipe To Prevent Monsoon Hair Fall In Hindi

सामग्री:

  • चुकंदर- 1
  • अनार- 1/2 कप
  • धनिया पत्ता - मुट्ठी भर
  • आंवला- 1 छोटा
  • अलिव बीज- 1/4 चम्मच
  • तुलसी के बीज- 3/4 चम्मच
  • पानी- 200 m

बनाने का तरीका

  • सभी सामग्री को धोकर काट लें।
  • तुलसी और अलिव बीज को छोड़कर सभी सामग्री को मिला लें।
  • सामग्रियों को एक ब्लेंडर में डालें और तब तक ब्लेंड करें, जब तक एक स्मूद मिश्रण न तैयार हो जाए।
  • इसे एक बर्तन में निकाल लें। इसमें तुलसी और अलिव के बीज डालकर इसका आनंद लें।
  • इसका सेवन सुबह 11 बजे के आसपास मध्य भोजन के रूप में करें। मतलब आप इसका सेवन ब्रेकफास्ट और लंच के बीज भूख लगने पर कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: हेयर ट्रिमिंग कराने से दूर होती हैं बालों की कई समस्याएं, जानें कितने समय बाद कराना चाहिए ट्रिम

मानसून में बालों का झड़ना रोकने के लिए इस स्मूदी के फायदे- Special Smoothie Benefits To Prevent Monsoon Hair Fall

अनार (Pomegranate)

इस फल में आयरन भरपूर मात्रा में होता है।  साथ ही, इसमें विटामिन सी भी होता है, जो शरीर में आयरन के अवशोषण को बढ़ाता है।

चुकंदर (Beetroot)

यह भी आयरन से भरपूर होता है। यह शरीर में आयरन की मात्रा को बढ़ाता है और स्कैल्प को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

हरा धनिया (Coriander Leaves)

धनिये की पत्तियों में भी आयरन अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा, इसमें  सोडियम और मैग्नीशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व होते हैं। ये बालों को पतला होने से बचाते हैं और स्कैल्प को अंदर से पोषण प्रदान करते हैं।

इसे भी पढ़ें: PCOS के कारण तेजी से झड़ रहे हैं बाल? एक्सपर्ट से जानें हेयर फॉल रोकने के 5 टिप्स

आंवला जूस (Amla Juice)

आंवला विटामिन सी से भरपूर होता है, जो आयरन के अवशोषण के लिए बहुत जरूरी होता है। यह बालों के रोम को मजबूत बनाने में मदद करता है।

तुलसी के बीज (Basil Seeds)

इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड मौजूद होते हैं, जो स्कैल्प को स्वस्थ रखने और पोटैशियम अवशोषण में मदद करते हैं। इन्हें खाने से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने और बालों के रोम को मजबूत बनाने में मदद मिलती है।

अलिव के बीज (Aliv Seeds)

ये आयरन से भरपूर होते हैं और शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाते हैं। ये  आपके बालों के रोम को पोषण प्रदान करने और उन्हें मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

All Image Source: Freepik

 

Read Next

खराब लिवर फंक्शन से हो सकती हैं कई समस्याएं, ये स्पेशल डिटॉक्स ड्रिंक पीने से लिवर रहेगा स्वस्थ

Disclaimer