आज के समय में इनफर्टिलिटी की समस्या पुरुषों में तेजी से बढ़ रही है। कई लोग इनफर्टिलिटी होने के कारण बच्चे को जन्म नहीं दे पाते हैं। आमतौर पर खराब लाइफस्टाइल और अनियमित जीवनशैली के चलते पुरुषों में स्पर्म काउंट कम होने के साथ ही इनफर्टिलिटी की समस्या होती है। इसके पीछे स्मार्टफोन का ज्यादा इस्तेमाल भी एक बड़ी वजह है। आइये जानते हैं इसके बारे में।
क्या कहती है स्टडी?
हाल ही में यूनिवर्सिटी ऑफ जेनेवा एंड स्विस ट्रॉपिकल एंड पब्लिक हेल्थ इंस्टीट्यूट द्वारा की गई एक स्टडी के मुताबिक स्मार्टफोन का ज्यादा इस्तेमाल करने से पुरुषों में इनफर्टिलिटी की समस्या हो सकती है। अगर आप दिनभर में कई घंटे स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं तो ऐसे में स्पर्म काउंट कम होने की भी आशंका रहती है। यह स्टडी 13 साल तक चली, जिसके बाद पुरुषों में इस तरह के बदलाव देखे गए।
स्मार्टफोन से कम होता है स्पर्म काउंट
फर्टिलिटी एंड स्टरलिटी में प्रकाशित इस स्टडी में साल 2005 और 2018 में कुल 2886 लोगों को शामिल किया गया, जिनमें स्पर्म काउंट और फर्टिलिटी प्रभावित होती देखी गई। अधिकांश लोग स्मार्टफोन को पैंट की जेब में रखना पसंद करते हैं। ऐसा करने से स्मार्टफोन से रेडिएशन निकलती है, जो पुरुषों के प्राइवेट पार्ट को प्रभावित करती है। स्टडी में शामिल कुल 85.7% लोगों में मोबाइल फोन को पैंट में रखने की आदत थी। यह रेडिएशन हार्मोन्स को प्रभावित करने के साथ ही स्पर्म काउंट की गुणवत्ता को कम करता है साथ ही इससे शुक्राणुओं में भी कमी हो सकती है।
इसे भी पढ़ें - Low Sperm Count: कुछ पुरुषों में स्पर्म काउंट क्यों कम होता है? वैज्ञानिकों ने बताया कारण
इन तरीकों से कम करें स्मार्टफोन चलाने की आदत
- फोन चलाने की आदत को कम करने के लिए आपको एक निर्धारित समय तय करने की जरूरत होती है।
- इसके लिए रात में सोने से पहले फोन को दूर बिस्तर से दूर रखें।
- इसके लिए आप टाइप करने के बजाय वॉइस नोट भी भेज सकते हैं।
- यह आदत छुड़ाने के लिए आप फोन की नोटिफिकेशन को भी बंद कर सकते हैं।
- इसके लिए सोशल मीडियो से दूर बनाएं।