Doctor Verified

महिलाओं में ये समस्याएं हो सकती हैं स्लीप एपनिया का संकेत, जानें बचाव

Sleep Apnea Symptoms in Womens: स्लीप एपनिया नींद से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है जिसमें नींद के दौरान सांस लेने में तकलीफ होती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
महिलाओं में ये समस्याएं हो सकती हैं स्लीप एपनिया का संकेत, जानें बचाव


Sleep Apnea Symptoms in Women's: असंतुलित जीवनशैली, स्ट्रेस और खानपान से जुड़ी गड़बड़ी के कारण नींद की परेशानियां हो सकती हैं। नींद से जुड़ी बीमारियों के कारण शरीर कई गंभीर स्थितियों का शिकार हो सकता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना कम से कम 6 घंटे की अच्छी नींद चाहिए। लेकिन आज के समय में लोगों की औसत नींद बेहद कम होती जा रही है। यही कारण है कि कम उम्र में ब्लड प्रेशर हार्ट अटैक समेत कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। नींद से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है स्लीप एपनिया (Sleep Apnea)। स्लीप एपनिया में नींद के समय गंभीर परेशानी होती है। बच्चों से लेकर बजुर्गों में स्लीप एपनिया का खतरा रहता है। सही समय पर इस बीमारी के लक्षणों को पहचान कर सही कदम उठाने से मरीज को परेशानियों से बचाया जा सकता है। महिलाओं में स्लीप एपनिया की समस्या होने पर दिखने वाले लक्ष्ण इस तरह से हैं।

महिलाओं में स्लीप एपनिया के लक्षण- Sleep Apnea Symptoms in Women's in Hindi

स्टार मैटरनिटी हॉस्पिटल की वरिष्ठ स्त्री और प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ विजय लक्ष्मी कहती हैं, "स्लीप एपनिया नींद से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है जिसमें नींद के दौरान सांस लेने में तकलीफ होती है। इस समस्या की वजह से आप सोते समय बार-बार सांस लेने में तकलीफ महसूस कर सकते है। ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया गले की मांसपेशियों द्वारा सांस की नली को ब्लाक करने की वजह से होता है। इस समस्या से बच्चे और वयस्क सभी प्रभावित हो सकते हैं।"

Sleep Apnea Symptoms in Women's

इसे भी पढ़ें: बच्चों में नींद के दौरान सांस की समस्या बन सकती है दिल की बीमारी की कारण, डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय

महिलाओं में स्लीप एपनिया होने पर ये लक्षण दिखाई देते हैं-

  • सोते समय जोर से खर्राटे लेना
  • नींद के समय नाक बंद होना
  • सोते समय अचानक सांस बंद होना
  • सोकर उठने पर मुंह सूखा रहना
  • दिन में बहुत ज्यादा नींद आना
  • बहत ज्यादा सिरदर्द
  • नींद के दौरान हांफना

स्लीप एपनिया की वजह से दिल से जुड़ी गंभीर समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं। इस बीमारी में सोते समय नाम में एयरफ्लो कम हो जाता है, जिससे सांस लेने में कठिनाई होने लगती है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन ने भी इस बात की जानकारी दी थी कि ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया के कारण बच्चों में दिल से जुड़ी गंभीर समस्याएं हो रही हैं जिसके चलते कई बार मरीज की मौत भी हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें: बप्पी लहिड़ी हुए थे नींद से जुड़ी बीमारी ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया का शिकार, जानें क्या हैं इसके शुरुआती लक्षण

स्लीप एपनिया की समस्या में लक्षण दिखने पर सबसे पहले डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। कुछ मामलों में ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया की समस्या का इलाज सर्जरी से किया जाता है। शुरुआत में इसके लक्षण दिखने पर डॉक्टर से संपर्क कर इलाज कराने से आप जल्दी इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

(Image Courtesy: Freepik.com)

 

Read Next

बच्चेदानी में सूजन का इलाज कैसे किया जाता है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version