जब प्यार में दो लोग रहते हैं और उन्हें अपना रिश्ता अच्छा लगने लगता है तो, वे एक कमिटमेंट वाले रिश्ते की चाहत रखते हैं। ये गलत भी नहीं है। पर शुरुआत से ही एक रिश्ते में सीरियस और कमिटमेंट चाहने से आपको इनके कुछ नुकसान उठाने पड़ सकते हैं। जी हां, वो ऐसे कि अगर आपने रिश्ते में जल्दीबाजी की और एक दूसरे को नहीं समझा तो, आगे आपको अपने फैसले पर पछताना पड़ सकता है। खास कर कि आपका रिश्ता अगर काम ही नहीं कर पाया तो। इसलिए किसी भी रिश्ते में जल्दीबाजी करने और रिलेशनशिप में सीरियस होने से पहले थोड़ा सा समय लें और इस बारे में सोचें। आज हम आपको बताएंगे कि आपको कब अपने रिलेशनशिप में सीरियस होना चाहिए और कब नहीं?
कब हों रिलेशनशिप में सीरियस-Signs of serious relationship?
1. एक दूसरे को अच्छे से जानने के बाद
एक रिलेशनशिप में सीरियस होने से पहले हमेशा खुद से ये बात पूछना बेहद जरूरी है कि आप लोग एक दूसरे को कितना और किस हद तक जानते हैं। दरअसल, अक्सर हमें लगता है कि डेट पर जाना और साथ में घूमना ही रिलेशनशिप है पर ऐसा नहीं है। जब आप रिलेशनशिप में सीरियस होते हैं तो आपको एक दूसरे की सुख और दुख के साथ रहना है। आपको एक दूसरे की अच्छी-बुरी आदतों के साथ भी रहना पड़ता है। और कई बार लोग इस स्थिति में एक दूसरे को झेल नहीं पाते और रिश्ता तोड़ देते हैं।
2. हमेशा भरोसेमंद साथी होने पर
किसी भी रिश्ते के लिए एक भरोसेमंद साथी होना बेहद जरूरी है। अगर आपका साथी ऐसा है कि आप उस पर किसी भी स्थिति में भरोसा करते हैं या फिर वो आप पर भरोसा करते हैं, तो आप एक दूसरे के साथ साथ रहने के लिए बने हैं। क्योंकि जीवन की मुश्किल स्थितियों में एक दूसरे के प्रति किया गया भरोसा ही काम आता है।
3. परिवार वालों से मिलाए
अगर आपके परिवार वालों को आपके रिश्ते से कोई परेशानी नहीं है और वे भी इस रिश्ते से खुश हैं तो, आप इस रिलेशनसिप में आ सकते हैं। दरअसल, ये तब शुरू होता है जब आप एक ऐसे रिश्ते में होते हैं जहां आप एक दूसरे की फैमिली से मिलने और उठने-बैठने में सहज महसूस करते हैं। आपका परिवार आपके साथी का भी दोस्त होता है और उनकी फैमिली आपकी।
इसे भी पढ़ें : बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड है नाराज, तो उन्हें मनाने के ये 5 तरीके आएंगे आपके बड़े काम
4. आपको अपने निर्णयों में शामिल करे
रिलेशनशिप में सीरियस होने का एक और जरूरी संकेत ये है कि आपका साथी आपकी राय मांगता है और निर्णय लेते समय आप जो भी सुझाव देने के लिए कहता हो। अगर आप अपने रिश्ते में इस चीज को नोटिस करते हैं तो आप ऐसे रिश्ते में सीरियस हो सकते हैं।
कब ना हों रिलेशनशिप में सीरियस-signs of casual relationship?
1. बार-बार झगड़ने वाले रिश्ते में
एक इंसान को उस रिलेशनशिप से बचना चाहिए जहां बार-बार झगड़े होते हों। साथ ही छोटी-छोटी बातों पर एक दूसरे के प्रति नाराजगी हो। दरअसल, इस तरह के रिलेशनशिप में आपको और समय देने की जरूरत है। क्योंकि इसमें आप उस लेवल तक नहीं पहुंचे जहां आप एक दूसरे को समझें और साथ रहें।
2. जहां भरोसा ना हो या साथी ओवर प्रोटेक्टिव हो
कई लोग रिलेशनशिप में सीरियस होते हैं पर उनके बीच भरोस की कमी होती है। ऐसे लोग अपने साथ के प्रति ज्यादा प्रोटेक्टिव होते हैं और अपने साथी को किसी और के साथ बांटने से डरते हैं। जबकि एक अच्छे रिलेशनशिप में आपको अपने साथी पर भरोसा होता है कि वो जहां भी जाए, जिसके साथ भी रहे, अंत में हम साथ ही रहेंगे।
इसे भी पढ़ें : रिलेशनशिप में कैसे जीतें पार्टनर का भरोसा और बढ़ाएं विश्वास? जानें 6 आसान तरीके
3. भविष्य की बात करने से डरे
जिन लोगों के पास अपने भविष्य को लेकर कोई प्लानिंग ना हो या फिर जो रिश्ते के फ्यूचर को लेकर बात ना करना चाहे, आपको ऐसे आदमी के साथ आगे बढ़ने से बचना चाहिए। ऐसे लोग खुद से और भविष्य में आने वाली जिम्मेदारियों से भाग रहे होते हैं।
तो, अपने रिश्ते में इन बातों का रखें खास ध्यान और किसी भी फैसले को लेने से पहले जल्दबाजी ना करें। अच्छा यही होगा कि समय लें और एक दूसरे को समझ कर ही साथ में आगे बढ़ने का फैसला लें।
Main images credit: prevention.com
Inside image credit: Verywell.com