रिलेशनशिप में कैसे जीतें पार्टनर का भरोसा और बढ़ाएं विश्वास? जानें 6 आसान तरीके

रिश्तो में प्यार और भरोसा दोनों का होना जरूरी है। तभी रिश्ते की नींव मजबूत होती है। ऐसे में कुछ तरीकों को अपनाकर रिश्ते को हेल्थी बनाया जा सकता है।  
  • SHARE
  • FOLLOW
रिलेशनशिप में कैसे जीतें पार्टनर का भरोसा और बढ़ाएं विश्वास? जानें 6 आसान तरीके

हर रिश्ते में विश्वास का होना बहुत जरूरी है। क्योंकि इसके होने से ही रिश्ते की नींव मजबूत होती है। ऐसे में यदि दोनों में से किसी एक का विश्वास भी डगमगा जाए तो पूरी नींव हिल सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताएंगे जो रिश्ते में विश्वास को और मजबूत करने में मदद कर सकते हैं। आज का हमारा लेख भी इसी विषय पर है। यदि रिश्ते में विश्वास होगा तो कपल्स हर परिस्थिति में एकजुट होकर खड़े रहेंगे और हर मुश्किल का सामना आसानी से कर पाएंगे। ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि रिश्ते में विश्वास और प्यार दोनों को कैसे मजबूत किया जाए। पढ़ते हैं आगे...

1 - नजरें मिलाकर करें बातें

कहा जाता है कि जब कोई नजरें चुराकर बातें करता है तो इसका मतलब है कि उसके मन में कोई चोर है। ऐसा आपके पार्टनर को भी लग सकता है। ऐसे में जब भी आप अपने पार्टनर से किसी भी विषय पर बात करें तो उससे नजरों से नजरें मिलाकर बात करें। इससे वह न केवल आपकी बातों पर भरोसा करेगा बल्कि आप पर उसका विश्वास और मजबूत हो जाएगा।

2 - छोटी-छोटी खुशियों का ध्यान रखना जरूरी

यदि पार्टनर की छोटी-छोटी खुशियों का ख्याल रखा जाए तो इससे पार्टनर का न केवल आप पर प्यार बढ़ेगा बल्कि विश्वास भी कायम होगा। उदाहरण के तौर पर अगर आपके पार्टनर को आइसक्रीम खाना पसंद है या मूवी देखना पसंद है तो आप हफ्ते में एक या दो बार उसकी पसंद का काम करें। ऐसा करने से रिश्ते में प्यार और भरोसा दोनों बढ़ेगा।

इसे भी पढ़ें- कहीं आप गलत इंसान के प्यार में तो नहीं पड़ गए? इन 6 संकतों से समझें

3 - अधूरी बातें करना है गलत

रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए और उस पर भरोसा कायम करने के लिए अपने पार्टनर से सही और पूरी बात करना जरूरी है। अगर आप उससे अधूरी बात करेंगे या पूरी बात कहे बिना ही चले जाएंगे तो इससे उसे लगेगा कि आप कुछ छुपा रहे हैं। ऐसे में जरूरी है अपने पार्टनर को सभी मुद्दों के बारे में बताएं और पूरी बातें करें।

4 - उनके साथ मिलकर करें फैसला

अगर फैसला आप दोनों के जीवन से जुड़ा है या फैसले से आपका और आपके पार्टनर का जीवन प्रभावित हो सकता है तो ऐसे फैसले मिल कर लें। व्यक्तिगत तौर पर कोई फैसला ना करें। इससे आपके साथी का भरोसा आप पर कम हो सकता है। मिलकर फैसला लेने से न केवल पार्टनर को लगेगा कि आप उसकी भावनाओं का सम्मान कर रहे हैं बल्कि उसका विश्वास भी बढ़ेगा।

इसे भी पढ़ें- ब्रेकअप के बाद कभी न करें ये 5 काम वरना इससे उबरना हो जाएगा मुश्किल और बढ़ेगी आपकी परेशानी

5 - अपनी वादों को जरूर निभाएं

कुछ लोगों की आदत होती है कि वे वादे करके उन्हें भूल जाते हैं। ऐसा करने से साथी का विश्वास डगमगा जाता है। जब भी आप अपने साथी से किसी भी तरीके का वादा कर रहे हैं जैसे उसे मूवी दिखाने का वादा या उसके साथ बाहर घूमने जाने का वादा तो उसे जरूर पूरा करें और अगर आप किसी कारणवश अपना वादा नहीं पूरा कर रहे हैं तो अपने साथी को परिस्थिति के बारे में बताएं।

6 - झूठ का ना लें सहारा

अपने पार्टनर को खुश करने के लिए कभी भी झूठ का सहारा ना लें। हमेशा उसे सही जानकारी दें। अगर आपके पार्टनर को पता चला कि आप उससे झूठ बोल रहे हैं तो उसका विश्वास आप पर खत्म हो जाएगा। ऐसे में किसी भी चीजं के लिए झूठ का सहारा ना लें और अपने पार्टनर से हमेशा सच बोलें। 

नोट - ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि रिश्ते में भरोसा काम करने के लिए कुछ तरीके आपके बेहद काम आ सकते ।हैं ऐसे में उन तरीकों को अपनाकर ना केवल आपके रिश्ते में प्यार बढ़ेगा बल्कि आपका पार्टनर आप पर भरोसा भी करेगा। 

इस लेख में फोटोज़ Freepik से ली गई हैं।

Read Next

कहीं आप गलत इंसान के प्यार में तो नहीं पड़ गए? इन 6 संकतों से समझें

Disclaimer