Doctor Verified

रात में बच्चों को ठंड लगने पर नजर आते हैं ये 5 लक्षण, न करें नजरअदाज

Signs Your Baby Might Be Feeling Cold At Night: बच्चों को रात को अधिक ठंड लगती है, जानें बच्चों के ठंड लगने के लक्षण।
  • SHARE
  • FOLLOW
रात में बच्चों को ठंड लगने पर नजर आते हैं ये 5 लक्षण, न करें नजरअदाज

Signs Your Baby Might Be Feeling Cold At Night: सर्दी लगने पर हम बड़े, तो अच्छे से कपड़े पहन लेते है और रात को ठंड से बचाव के लिए कंबल ओढ़ते है। लेकिन कई बार रात में बच्चों को ठंड लगने पर वह ठीक से बता नहीं पाते हैं, जिस कारण ध्यान न देने के कारण बच्चों को ठंड लगने की समस्या हो जाती है। ठंड लगने पर बच्चा बीमार होने के साथ खांसी, जुकाम, दस्त, बुखार और निमोनिया का खतरा भी बढ़ता है। दिन में बच्चों को अधिकतर पेरेंट्स बच्चों को ज्यादा कपड़े पहना कर रखते हैं। जिस कारण सर्दी लगने का खतरा कम होता है। लेकिन रात को तापमान गिरने पर बच्चों को सर्दी लगने का खतरा बढ़ता है। बच्चे ज्यादा छोटे होते हैं, तो उनको सर्दी लगने पर कई तरह के लक्षण नजर आते हैं, जिससे आप समझ सकते हैं कि बच्चे को ठंड लग रही है। इन लक्षणों के बारे में जानने के लिए हमने बात की शारदा क्लीनिक के फिजिशियन डॉक्टर केपी सरदाना से।

सुबह 6 बजे से पहले उठना

सर्दी में सुबह 6 बजे का आसपास का तापमान काफी कम होता है। ऐसे में अगर आपका बच्चे इस समय में रोज उठ रहा है, तो उसका कारण ठंड हो सकता है। इस समय बच्चे को ज्यादा सर्दी लगती हैं, इस कारण वह सो नहीं पाता और उठ जाता है।

रात में बार-बार जागना

छोटे बच्चे को हर 2 घंटे बाद फीड कराना जरूरी होता है। ऐसे में अगर इसके बाद भी बच्चा बार-बार जग रहा है और रो रहा हैं, तो इसका मतलब है उसे ठंड लग रही है। कई बार ठंड लगने के साथ कपड़ों और वातावरण के कारण उसको असुविधाजनक लगता है, इस कारण वह बार-बार उठता है।

baby

बच्चे का बैचेन रहना 

कई बार बच्चों को रात को ठंड लगने के कारण वह न, तो सोते है और न ही ठीक से उठते है। वह रात भर बैचेन रहते है, जिस कारण वह अपने बिस्तर पर इधर-उधर होते रहते हैं, तो यह संकेत हो सकता है कि उन्हें ठंड लग रही है। बच्चे खुद को गर्म करने या फिर सोने के लिए ठीक पोजिशन बनाने के लिए रात भर बैचेन रहते हैं। 

इसे भी पढ़ें- बच्चों की तबियत बिगड़ने पर बार-बार न दें एंटीबायोटिक्स, सेहत को इस तरह से पहुंचाते हैं नुकसान

ठंडे हाथ और पैर

लंबे समय तक बिस्तर में लेटने के बाद भी अगर बच्चे के हाथ-पैर ठंडे हैं, तो इसका कारण हो सकता हैं कि बच्चे को सर्दी लग रही है। ऐसे में बच्चे को लेयरिंग( 2 से 3 कपड़े) अवश्य पहनाएं। साथ ही बच्चों की रजाई हो विशेष रूप से गर्म करने का बाद ही बच्चों को कवर करें।

च‍िड़च‍िड़ापन

कई बार बच्चे को रात में ठंड लगने के कारण सुबह उठने पर वह काफी चिड़चिड़े हो सकते हैं। कई बार रात को ठंड लगने पर बच्चे की नींद पूरी नहीं होती है, जिस कारण सुबह वह चिड़चिड़ा होने के साथ सर्दी, खांसी और जुकाम की समस्या भी हो सकती हैं।

रात में बच्चों को ठंड लगने पर यह लक्षण नजर आ सकते हैं। हालांकि, बच्चे को समस्या होने पर डॉक्टर को अवश्य दिखाएं।

All Image Credit- Freepik

Read Next

बच्चों को पेरेंट्स के साथ सोना चाहिए या अकेले? जानें एक्सपर्ट की राय

Disclaimer