Causes of Misunderstandings In Relationship: कोई भी रिलेशनशिप तभी मजबूत बनता है, जब दोनों पार्टनर बराबर कोशिशें कर रहे हो। अगर किसी एक ओर से भी रिश्ते में ढील छोड़ दी जाती है, तो रिश्ता बिखर कर रह जाता है। कई बार रिलेशनशिप में गलतफहमियां इतनी बढ़ जाती है, कि रिलेशनशिप खत्म होने की तादात पर आ जाता है। ऐसे में जरूरी है इन गलतफहमियों के समझकर रिश्ते पर काम किया जाए। लेकिन कुछ मामलों में लोग गलतफहमियों को ही सच्चाई मान बैठते हैं। साथ ही कोई भी बातचीत किये बिना रिश्ता खत्म भी कर देते हैं। ऐसे में उन्हें समझ नहीं आ पाता कि रिश्ते में चल रही परेशानियां गलतफहमी है या सच्चाई। तो अगर आप भी ऐसी ही किसी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो इस लेख में दिए संकेतों से आप इनमें फर्क जान सकते हैं।
जानें रिलेशनशिप में गलतफहमियां बढ़ने के संकेत- Signs of Misunderstandings In Relationship
पार्टनर की दूसरों से तुलना करना
अगर आप अपने पार्टनर की तुलना किसी और से करने लगे हैं, तो यह भी गलतफहमी बढ़ने का कारण बन सकता है। इसके कारण आपको अपने पार्टनर में कमी नजर आने लगती है। यह रिश्ते में चल रही गलतफहमियों का कारण बन सकता है, जिसे समय पर सुलझाना जरूरी है।
मन की बात समझने की उम्मीद रखना
कई लोग उम्मीद करते हैं कि उनका पार्टनर उन्हें बिना बोले समझें। लेकिन जब तक आप अपनी परेशानी उनसे शेयर नहीं करेंगे, तब तक उन्हें आपके मन की बात नहीं समझ आ पाएगी। इसलिए पार्टनर के बारे में कोई भी धारणा बनाने के बजाय उनसे खुलकर बात करनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें- रिश्ते में आई दरार और गलतफहमियों को कैसे दूर करें? जानें 5 रिलेशनशिप टिप्स
पुरानी बातों पर बार-बार लड़ना
अगर आप दोनों के बीच हमेशा पुरानी चीजों पर लड़ाई होती हैं, तो यह भी बढ़ती गलतफहमी का संकेत है। इसका कारण बात क्लीयर न करना या बार-बार लड़ाई टालना हो सकता है।
एक-दूसरे की इच्छाओं को नजरअंदाज करना
अगर आप कुछ समय से एक-दूसरे की इच्छाओं को नजरअंदाज करने लगे हैं, तो यह भी बढ़ती गलतफहमी का संकेत होता है। इसके कारण रिश्ते में दूरियां बहुत ज्यादा बढ़ सकती है। इसलिए जितना जल्दी हो सके इसे सुलझा लेना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- रिलेशनशिप में कड़वाहट के कारण आने लगी हैं दूरियां, तो ये 5 टिप्स आएंगी उलझन सुलझाने में काम
जानें रिलेशनशिप में बढ़ती गलतफहमियों से कैसे डील करें- How To Resolve Misunderstandings In Relationship
- सबसे पहले आपको एक-दूसरे से खुलकर बात करने की जरूरत होगी। क्योंकि जब तक आप दोनों अपनी समस्या का समाधान नहीं करेंगे, तब तक परेशानी बढ़ती रहेगी।
- ऐसे में आप किसी करीबी व्यक्ति की मदद भी ले सकते हैं, जो आपको अच्छे से समझता हो। इससे आपको रिश्ते की समस्याओं को सुलझाने में मदद मिल पाएगी।
- किसी रिलेशनशिप एक्सपर्ट की मदद लें। साथ ही एक-दूसरे के लिए समय जरूर निकालें।