Doctor Verified

भारत में किशोरों में तेजी से बढ़ रहा है तंबाकू का उपयोग, जानें इसके सेवन से होने वाले नुकसान

तंबाकू का सेवन सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक होता है। भारत में किशोरों में तेजी से तंबाकू का उपयोग बढ़ रहा है
  • SHARE
  • FOLLOW
भारत में किशोरों में तेजी से बढ़ रहा है तंबाकू का उपयोग, जानें इसके सेवन से होने वाले नुकसान


Tobacco Uses Increasing Rapidly Among Teenagers in India: तंबाकू सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक होता है। इसके बावजूद भी दुनियाभर में तंबाकू का उपयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है। सिर्फ बड़े-बुजुर्ग ही नहीं, अब तो बच्चे और किशोर भी तंबाकू का उपयोग बेझिझक कर रहे हैं। आंकड़ों की मानें तो देश में किशोरों में तंबाकू का उपयोग लगातार बढ़ रहा है। यानी भारत में किशोर और बच्चे, तंबाकू का उपयोग अधिक मात्रा में कर रहे हैं। दरअसल, शुरुआत में तंबाकू या किसी भी अन्य नशीली चीजों का उपयोग, शौक के तौर पर किया जाता है, लेकिन धीरे-धीरे व्यक्ति इसका आदी हो जाता है। तंबाकू न सिर्फ फेफड़ों को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि यह हृदय, लिवर और अन्य क्रोनिक रोगों का कारण भी बन सकता है। तंबाकू का उपयोग कोई सिगरेट के रूप में करता है, तो कोई बीड़ी या अन्य तरीकों से तंबाकू का इनटेक कर रहा है। हर साल 31 मई को World No Tobacco Day मनाया जाता है। आइए, सर गंगा राम हॉस्पिटल के मेडिकल ऑन्कोलॉजी SGRH के चेयरमेन डॉ. श्याम अग्रवाल से जानते हैं तंबाकू का सेवन करने से कौन-से नुकसान हो सकते हैं।

भारत में बढ़ रहा है तंबाकू का उपयोग

भारतीय राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य सर्वेक्षण के अनुसार, भारत में तंबाकू का उपयोग बढ़ता जा रहा है। तंबाकू से देश की लगभग 20.89 फीसदी जनसंख्या प्रभावित है। आपको बता दें कि साल 2019 की भारतीय जनगणना के अनुसार युवा कुल जनसंख्या का 27.5 फीसदी थे। भारत में 15 या उससे अधिक उम्र के 28.6 फीसदी लोग (267 मिलियन) तंबाकू का उपयोग करते हैं। साल 2019-20 में 15 या उससे अधिक आयु के पुरुषों में तंबाकू का उपयोग 27.1 फीसदी था। वहीं, महिलाओं में यह 8.5 फीसदी था।

एक रिसर्च के अनुसार दुनियाभर में बच्चों और किशोरों में तंबाकू का उपयोग लगातार बढ़ रहा है। विश्व बैंक की मानें तो दुनियाभर में लगभग 82 से 99 हजार बच्चे और किशोर हर दिन धूम्रपान करना शुरू करते हैं। उनमें से आधी जनसंख्या धूम्रपान का सेवन लगातार जारी रखते हैं, जो गंभीर बीमारियों से लेकर मृत्यु का कारण बन सकता है। धूम्रपान 250 मिलियन बच्चों की जान पर खतरा बना हुआ है। भारत, दुनिया का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला देश है। यहर दुनिया में तंबाकू का तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक और उपभोक्ता है। भारत में तंबाकू उपयोग करने वालों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। शोध में पाया गया है कि धूम्रपान करने वाली महिलाओं में धूम्रपान न करने वाली महिलाओं की तुलना में जल्दी मेनोपॉज शुरू हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- क्या तंबाकू खाने वालों और न खाने वालों में मुंह के कैंसर के शुरुआती लक्षण अलग होते हैं? जानें डॉक्टर से

tobacco

तंबाकू खाने के नुकसान- Side Effects of Tobacco in Hindi

  • तंबाकू खाने से फेफड़ों को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। इससे फेफड़े बुरी तरह से खराब हो सकते हैं।
  • तंबाकू खाने से श्वसन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। यह दमा और अस्थमा का कारण बन सकता है।
  • तंबाकू खाने से मुंह के कैंसर होने का जोखिम बढ़ सकता है।
  • अगर आप तंबाकू का सेवन करते हैं, तो हृदय रोगों का खतरा भी बढ़ता है।
  • तंबाकू खाने से शरीर में निकोटीन की मात्रा बढ़ जाती है। इससे शरीर को गंभीर नुकसान पहुंच सकते हैं।
  • इतना ही नहीं, तंबाकू खाने से जीभ और गले के कैंसर का खतरा भी बढ़ जाता है।
  • यह शारीरिक स्वास्थ्य के साथ ही, मानसिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकता है।
  • तंबाकू का सेवन करने से मेंटल हेल्थ पर असर पड़ सकता है। यह तनाव और चिंता का कारण बन सकता है।
  • यह दिल का दौरा पड़ने और स्ट्रोक का खतरा बढ़ता है।
  • तंबाकू पुरुषों और महिलाओं दोनों में प्रजनन क्षमता को प्रभावित करने के लिए जाना जाता है।
  • जो महिलाएं धूम्रपान करती हैं, उन्हें डिलीवरी के दौरान अधिक रक्तस्त्राव से परेशान होना पड़ सकता है।

Read Next

गर्मियों में हीट क्रैंप्स से शरीर में होता है दर्द, जानें इसका कारण और बचाव के तरीके

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version