
Tea and Paratha Side Effects: आज के समय में भागदौड़ भरी जीवनशैली और कामकाज के प्रेशर के चलते लोग सुबह के नाश्ते पर ध्यान नही दे पाते हैं। लेकिन सभी यह जानते हैं कि सुबह का नाश्ता शरीर को हेल्दी और फिट रखने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी होता है। भागदौड़ के कारण लोग तमाम ऐसी चीजों को एकसाथ खा लेते हैं, जिनका कॉम्बिनेशन सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। सुबह के समय नाश्ते में लोग चाय के साथ पराठे का सेवन करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि चाय और पराठा एक साथ खाना शरीर के लिए कितना नुकसानदायक होता है? दरअसल चाय और पराठे का एक साथ सेवन करने से आपके लिवर समेत शरीर के कई अंगों को नुकसान पहुंच सकता है। इसके अलावा पराठा पचने में ज्यादा समय लेता है और इसकी वजह से आपका पाचन तंत्र भी गंभीर रूप से प्रभावित हो सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं चाय और पराठा एक साथ खाने के नुकसान।
चाय के साथ पराठा खाने के नुकसान- Side Effects Of Having Tea And Paratha Together in Hindi
नाश्ते में कई बार लोग कुछ ऐसे कॉम्बिनेशन ट्राई कर लेते हैं जिनका सेवन सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। दूध से बनी चाय के साथ अक्सर लोग पराठे का सेवन करते हैं, जो सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक माना जाता है। दरअसल पराठा बहुत ज्यादा ऑयली होता है और इसमें सैचुरेटेड फैट की मात्रा ज्यादा रहती है। रोजाना चाय और पराठा एक साथ खाने से आपके लिवर, पाचन तंत्र और पेट को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। इसे लोग जिन्हें पहले से ही लिवर से जुड़ी कोई गंभीर समस्या है उन्हें चाय के साथ पराठा कभी नही खाना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: भोजन से पहले या बाद में, रायता कब खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें सही समय
चाय के साथ पराठा खाने से आपको ये नुकसान हो सकते हैं-
1. लिवर के लिए नुकसानदायक
चाय के साथ पराठा खाना आपके लिवर के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है। इसमें तेल की मात्रा ज्यादा होती है, जो आपके लिवर को डैमेज कर सकता है। चाय और पराठा लगातार खाने से आपको फैटी लिवर की समस्या भी हो सकती है। इसलिए चाय के साथ पराठा खाने से बचना चाहिए।
2. हाई कोलेस्ट्रॉल का खतरा
चाय के साथ पराठा खाने से आपको हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या का खतरा रहता है। पराठे में सैचुरेटेड फैट की मात्रा ज्यादा रहती है और इसका ज्यादा सेवन करने से आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ सकती है। इसके अलावा चाय में भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने वाले तत्व होते हैं, इसलिए चाय और पराठे का एक साथ सेवन नहीं करना चाहिए।
3. डायबिटीज का खतरा
चाय और पराठा बहुत ज्यादा मात्रा में खाने से आपको डायबिटीज की समस्या भी हो सकती है। इसकी वजह से आपके शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा बढ़ सकती है। सुबह के समय नाश्ते में चाय और पराठा खाने से आपके शरीर में ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा ज्यादा रहता है।
4. हाई ब्लड प्रेशर में नुकसानदायक
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में चाय के साथ पराठा खाने से आपको कई गंभीर नुकसान हो सकते हैं। चाय और पराठे में मौजूद फैट और ऑयल आपके शरीर में ब्लड प्रेशर बढ़ाने का काम कर सकते हैं। हाइपरटेंशन या हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में चाय के साथ पराठा खाना नुक्स्संदायक होता है।
इसे भी पढ़ें: आयुर्वेद में पेट के लिए खराब माने जाते हैं ये फूड कॉम्बिनेशन, जानें एक्सपर्ट से
बहुत ज्यादा मात्रा में चाय पीना भी शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। चाय का बहुत ज्यादा सेवन करने से आपका पाचन तंत्र खराब हो सकता है और कई गंभीर परेशानियां हो सकती हैं। चाय के साथ पराठा खाने से ऊपर बताई गयी परेशानियों के अलावा पेट और पाचन से जुड़ी गंभीर परेशानियां हो सकती हैं।
(Image Courtesy: Freepik.com)