Expert

भोजन से पहले या बाद में, रायता कब खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें सही समय

Best Time To Eat Raita: रायता का सेवन कब और कैसे करना चाहिए, इसको लेकर लोग काफी असमंजस में रहते हैं। आइए एक्सपर्ट से जानें कब खाना चाहिए रायता।  
  • SHARE
  • FOLLOW
भोजन से पहले या बाद में, रायता कब खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें सही समय


Best Time To Eat Raita: रायता खाना तो हम सभी को बहुत पसंद होता है। हम में से ज्यादातर लोग भोजन से पहले, साथ में या बाद में खाना बहुत पसंद करते हैं। यह हमारे भोजन के स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है, साथ ही ऐसा माना जाता है कि यह भोजन के बेहतर पाचन में भी मदद करता है। आयुर्वेद की मानें तो भले ही रायता दही से बनता है और आपके आंत स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। लेकिन आयुर्वेद के अनुसार रायता एक विरूद्ध आहार है, यानी यह दो ऐसी चीजों के कॉम्बिनेशन से बनता है जो प्रकृति में एक दूसरे से भिन्न होते हैं और इनका साथ में सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। उदाहरण के लिए रायता में दही के साथ में नमक भी डाला जाता है, जो कि असंगत फूड कॉम्बिनेशन है। भले ही यह आपको खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है, लेकिन अगर इसका सही तरीके और समय से सेवन न किया जाए तो आपकी सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है।

अब सवाल यह उठता है कि आयुर्वेद के अनुसार रायता कब खाना चाहिए? वहीं अक्सर लोगों के मन में यह सवाल भी उठता है कि रायता भोजन से पहले खाना चाहिए, साथ में या बाद में? इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने डाइटिशियन मीता कौर मधोक से बात की। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Best Time To Eat Raita In Hindi

रायता कब खाना चाहिए- Best Time To Eat Raita In Hindi

डाइटिशियन मीता कौर के अनुसार अगर आप रायता खाते हैं, तो इसका सेवन आपको हमेशा भोजन के हिसाब से करना चाहिए। क्योंकि अगर आप इसका भोजन की शुरुआत से पहले, साथ में या तुरंत बाद सेवन करते हैं तो यह आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। क्योंकि आयुर्वेद के अनुसार यह एक विरूद्ध आहार है। इसलिए आपको हमेशा यह कोशिश करनी चाहिए कि आप रायते का सेवन हमेशा भोजन से 1 से 2 घंटे पहले या फिर 1 घंटा बाद करना चाहिए।

इसे भी पढें: बवासीर में कौन से फल खाने चाहिए? डायटीशियन से जानें 5 फल, जो दिलाएंगे जल्द राहत

लेकिन आपको भोजन के साथ में रायते का सेवन करने से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि दही को पचाने में भी समय लगता है। साथ ही जब रायता बनाया जाता है तो दही में कई अन्य सब्जियां, बूंदी और नमक आदि डाला जाता है। जिससे यह पचने में और भी अधिक भारी हो जाता है। इसलिए आपको रायता हमेशा भोजन से पहले या बाद में करना चाहिए। जिससे कि यह भोजन के पाचन में बाधा न बने और आपका पाचन ठीक से काम करें।

 

इसे भी पढें: डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद है आंवला, जानें ब्लड शुगर कंट्रोल के लिए कैसे करें प्रयोग

किन लोगों को रायते के सेवन से बचना चाहिए- Who Should Not Eat Raita In Hindi

  • जिन लोगों को दूध से एलर्जी है, उन्हें रायता खाने से बचना चाहिए।
  • रात को रायता का सेवन करते समय ध्यान रखें कि ज्यादा रात न हो, डिनर से पहले करें।
  • अगर आपका पाचन पहले से खराब है, तो ऐसा में भी आपको रायते से परहेज करना चाहिए। 
  • सर्दी-खांसी और जुकाम आदि में दही के सेवन से बचने की सलाह दी जाती है। क्योंकि कुछ लोगों में इससे बलगम की समस्या हो सकती है।>

All Image Source: Freepik

Read Next

सर्दियों में खाएं ये 4 चटनियां, कई समस्याएं रहेंगी दूर

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version