
Healthy Chutneys For Winter: सर्दियों में बाजार में कई तरह की सब्जियां मिलती हैं। ये सब्जियां पौष्टिक होने के साथ शरीर के लिए बहुत फायदेमंद भी होती है। लेकिन कई बार लोग रोज सब्जियां खाकर काफी बोर हो जाते है। ऐसे में खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए कई तरह की चटनियां भी बनाई जा सकती है। चटनियां खाने को पचाने में मदद करती है और शरीर को भी हेल्दी रखती है। चटनियां खाने से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। घर पर बनाई चटनी बाजार में मिलने वाली चटनियों से कई गुना ज्यादा फायदेमंद होती है। इसे रोज आसानी से घर पर बना कर खाया जा सकता है। आइए जानते हैं सर्दियों में बनाए जाने वाली चटनियों के बारे में।
पालक की चटनी
पालक की चटनी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। पालक में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है, जो शरीर की कमजोरी को दूर करके हीमोग्लोबिन को भी बढ़ाता है। सर्दियों में पालक की चटनी खाने से कब्ज की समस्या दूर होने के साथ इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। इसको बनाने के लिए पालक, मूंगफली, लहसुन, अदरक, हरी मिर्च, नींबू का रस और पुदीना को लें। पालक को पीसने से पहले हल्का सा उबाल लें। ठंडा होने पर सब को मिलाकर पीसें। आपकी चटनियां तैयार है। स्वादनुसार नमक डालकर सर्व करें।
आंवले की चटनी
आंवला शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन सी होता है। इसे खाने से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ पाचन तंत्र भी हेल्दी होता है। आंवला खाने से मौसमी बीमारियों से शरीर की रक्षा होती हैं। सर्दियों में आंवले की चटनी काफी स्वादिष्ट लगती है। इसे बनाने के लिए आंवले को धोकर काटकर रख लें। गैस पर कड़ाई रखें। उसमें तेल डालकर आंवला, करी पत्ता, हल्दी, लाल मिर्च, जीरा, नमक और हींग डालकर 5 से 10 मिनट के लिए पकाएं। उसके बाद गैस को बंद कर दें। जब मिश्रण ठंडा हो जाएं, तो मिक्सी में डालकर चलाएं। आपकी चटनी तैयार है।

सिंगरे की चटनी
सिंगरे की चटनी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसको खाने से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ हार्ट भी हेल्दी रहता है। इसकी चटनी बनाने के लिए सिंगरो को धो कर काट लें। अब कड़ाही में तेल डालकर सिंगरे हल्दी, लाल मिर्च, जीरा, अदरक, नमक और हींग डालें। कुछ देर पकने के बाद मिश्रण ठंडा होने के बाद इसे मिक्सी में पिसें। अंत में स्वादनुसार नमक मिलाएं। चटनी तैयार है।
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में माल्टा फल खाने से शरीर को मिलेंगे ये 5 फायदे
मेथी की चटनी
मेथी की चटनी शरीर के लिए बहुत हेल्दी होती है। इसे बनाने के लिए धोकर काटकर रख लें। उसको बाद कडा़ही में तेल डालकर मेथी, जीरा, लहसुन, अदरक, नमक हींग और लाल मिर्च डालकर मेथी को कुछ देर के लिए पकाएं। मिश्रण ठंडा होने के बाद इसे मिक्सी में पीसें और तुरंत ही सर्व करें।
चटनियां शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इनको खाने से पाचन ठीक से होता है। लेकिन अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इसका सेवन करें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version