Side Effects Of Eating Curd At Night: सेहतमंद रहने के लिए यह सलाह दी जाती है, रोजाना दही का सेवन जरूर करना चाहिए। दही एक अच्छा प्रोबायोटिक है। यह आंत में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ाने में मदद करता है, जो पाचन को मजबूत बनाने में मदद करती है। यह प्रोटीन, कैल्शियम, कई विटामिन और मिनरल्स से भी भरपूर होती है। यह मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बनाती है। लेकिन आपने अक्सर हेल्थ एक्सपर्ट को कहते सुना होगा, कि दही का दोपहर में सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। सुबह और रात में दही खाने से बचने की सलाह दी जाती है।
आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. दीक्षा भावसार (BAMS Ayurveda) सुझाव देती हैं, रात में दही का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। यह सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है। अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट में डॉ. दीक्षा दही खाने से जुड़ी कुछ जरूरी बातों के बारे में विस्तार से बताया है। इस लेख में हम आपको रात में दही खाने के नुकसान बता रहे हैं।
रात में दही खाने के नुकसान- Side Effects Of Eating Curd At Night In Hindi
1. पाचन को करे प्रभावित
दही तासीर में गर्म होती है और पचने में भारी होती है। इसलिए दही को पचने में काफी समय लगता है। दिन न के दौरान दही खाने से पाचन को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। इसके विपरीत, अगर आप रात में दही का सेवन करते हैं, तो यह पाचनतंत्र को प्रभावित कर सकता है।
इसे भी पढें: ब्लड शुगर कंट्रोल रखने के लिए पिएं जौ का पानी, जानें डायबिटीज रोगी कैसे करें सेवन
2. शरीर में बढ़ाती है कफ
जिन लोगों को छाती में जकड़न और बलगम की समस्या है, वे अगर रात में दही खाते हैं तो इससे उनकी समस्या बढ़ सकती है। इससे सेवन से शरीर में कफ दोष बढ़ता है। नियमित रात में दही खाने से सामान्य लोगों में भी बलमग की समस्या देखने को मिल सकती है। सर्दी-खांसी वाले लोगों को भी रात में दही खाने से सख्त बचना चाहिए।
3. एलर्जी हो सकती है
रात में दही खाने से त्वचा में एलर्जी की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल सकती हैं। इससे अस्थमा या सांस संबंधी समस्याओं से पीड़ित लोगों की परेशानियां भी बढ़ सकती हैं।
4. वजन बढ़ाती है
दही में भोजन कैलोरी अच्छी मात्रा में होती है। रात में यह ठीक से पच नहीं पाती है। इसके कारण शरीर में फैट जमा होने लगता है। नियमित रात में इसका सेवन करने से आपका वजन बढ़ सकता है।
इसे भी पढें: ब्लड प्रेशर कम करने में मदद करते हैं आम के पत्ते, जानें प्रयोग का तरीका
एक्सपर्ट क्या सलाह देते हैं
इसमें कोई संदेह नहीं है, कि दही सेहत के लिए बहुत लाभकारी होती है। लेकिन इसका रात में सेवन करने से बचना चाहिए। हालांकि, आप रात में दही की बजाए छाछ का सेवन कर सकते हैं। लेकिन इसका सेवन भी सीमित मात्रा में ही करें।
All Image Source: freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version