Doctor Verified

बहुत ज्यादा गुजिया खाना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक, जानें नुकसान

Side Effect Of Gujiya: होली के दिन स्वाद के चक्कर में ज्यादा गुजिया खाना नुकसानदायक हो सकता है, जानें गुजिया के नुकसान। 
  • SHARE
  • FOLLOW
बहुत ज्यादा गुजिया खाना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक, जानें नुकसान

Side Effect Of Gujiya: होली का त्यौहार गुजिया के बिना अधूरा होता है। रंगों की मस्ती के साथ होली के दिन घरों में कई तरह के पकवान बनते हैं, लेकिन इन सबमें गुजिया सबसे जरूरी होती है। मावे और खोये से भरी हुई गुजिया सूजी, आटे, बेसन आदि से बनाई जाती हैं। इसकी स्टफिंग बेहद स्वादिष्ट होती है। यही कारण है कि हर कोई होली के दिन गुजिया खाने से खुद को रोक नहीं पाता है। लेकिन होली दिन जमकर गुजिया खाने वाले लोगों को अगले दिन सिर पकड़कर बैठना पड़ सकता है। होली के दिन स्वाद के चक्कर में बहुत ज्यादा गुजिया खाना बाद में तकलीफदेह बन जाता है। इसलिए आपको भी होली के दिन गुजिया खाने से पहले इसकी जानकारी जरूर होनी चाहिए। बहुत ज्यादा गुजिया खाना आपकी सेहत के लिए मुसीबत हो सकता है। 


इस पेज पर:-


ज्यादा गुजिया खाने के नुकसान- Side Effects of Eating Too Much Gujiya

गुजिया बेशक एक स्वादिष्ट मिठाई है लेकिन इसका ज्यादा सेवन आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। गुजिया में मैदा, चीनी और खोया आदि मिलाया जाता है, जो सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक माने जाते हैं। होली के त्यौहार पर बहुत ज्यादा गुजिया खाने से आपको पेट से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के डायटीशियन डॉ. वी डी त्रिपाठी कहते हैं कि, बहुत ज्यादा गुजिया खाने से आपको सीने में जलन, ब्लोटिंग (पेट फूलना), अपच और गैस की समस्या हो सकती है। इसका बहुत ज्यादा सेवन करने से दस्त की समस्या का खतरा रहता है। 

gujiya side effects in hindi

इसे भी पढ़ें: होली के दौरान है पीरियड्स की डेट, तो फॉलो करें ये 5 हेल्‍दी ट‍िप्‍स

बहुत ज्यादा गुजिया खाना आपकी सेहत के लिए इस तरह से नुकसानदायक माना जाता है-

1. गुजिया में चीनी की पर्याप्त मात्रा होती है। इसका बहुत ज्यादा सेवन करने से आपको हाई ब्लड शुगर, वजन बढ़ने की दिक्कत समेत कई गंभीर परेशानियां हो सकती हैं।

2. गुजिया अगर मार्केट में मिलने वाले नकली खोये से बनी है, तो इसका सेवन करने से आपको बदहजमी और फूड पॉइजनिंग की समस्या का खतरा रहता है।

3. तेल में बनने वाली गुजिया खाने से आपके शरीर में ट्रांस फैट बढ़ सकता है और हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या हो सकती है।

4. कई बार गुजिया को बनाने में सिंथेटिक रंगों का इस्तेमाल किया जाता है, इसका सेवन करने से आपको कई गंभीर परेशानियों का खतरा रहता है।

5. चाशनी में डुबोकर बनने वाली गुजिया खाने से आपका वजन बहुत तेजी से बढ़ सकता है और कई गंभीर परेशानियों का खतरा रहता है।

कितनी गुजिया खाना सुरक्षित?

गुजिया में कैलोरी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इसमें कई ऐसी चीजें मिलाई जाती हैं, जिसका अधिक सेवन सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। सफेद चीनी, मैदा और तेल आदि का अधिक इस्तेमाल आपकी सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक माना जाता है। लगभग 100 ग्राम गुजिया में 300-400 कैलोरी एनर्जी होती है। इसलिए आपको 2-4 गुजिया से ज्यादा नहीं खाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: होली की मस्ती खराब न कर दे सेहत, जानें किस तरह रखें अपनी सेहत का ध्यान

गुजिया को तेल में तलने की जगह बेक करके खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद ड्राई फ्रूट्स तमाम पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, लेकिन इनका भी बहुत ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। गुजिया में मिलने वाली चीजों की गुणवत्ता की जांच करना भी बहुत जरूरी होता है।

(Image Courtesy: Freepik.com)

यह विडियो भी देखें

Read Next

आम के पत्ते उबालकर पीने से सेहत को मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version