
Benefits Of Drinking Boiled Mango Leaves Water: आम अधिकतर लोगों का पसंदीदा फल होता है। इसे फलों का राजा भी कहा जाता है। आम खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है और पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ आम ही नहीं, इसके पत्ते भी स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। आम के पत्तों में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। आयुर्वेद में आम के पत्तों का इस्तेमाल कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है।
आपको बता दें कि आम के पत्तों में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में होते हैं। इसके अलावा, इसमें मैगीफेरिन, गैलिक एसिड, पॉलीफेनॉल्स जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। आपने अक्सर लोगों को आम के पत्तों के रस या अर्क का सेवन करते देगा होगा। लेकिन बहुत कम लोग यह जानते हैं कि आम के पत्तों को उबालकर पीने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। इसके सेवन से कई गंभीर रोगों से बचाव हो सकता है। आइए, आयुर्वेदिक डॉक्टर रितु चड्ढा से जानें आम के पत्ते उबालकर पीने से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में -
आम के पत्ते उबालकर पीने के फायदे - Benefits Of Drinking Boiled Mango Leaves Water In Hindi
डायबिटीज में फायदेमंद
डायबिटीज रोगियों को आम के पत्तों को उबालकर पीने से काफी फायदा हो सकता है। इनमें एंथोसाइनिडिन नामक टैनिन होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। आम के पत्तों को उबालकर पीने से डायबिटीज के लक्षणों से छुटकारा मिल सकता है।
ब्लड प्रेशर कंट्रोल करे
आम के पत्तों में हाइपोटेंशन गुण होते हैं। ये हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। साथ ही, रक्त वाहिकाओं को मजबूत करने और वेरिकोज वेन्स की समस्या के इलाज में भी मदद मिल सकती है।
अस्थमा के मरीजों के लिए लाभकारी
आम के पत्तों को उबालकर पीने से अस्थमा और सांस से जुड़े रोगों में लाभ मिल सकता है। खांसी और गले में दर्द की समस्या में भी आम के पत्तों का काढ़ा बनाकर पीना फायदेमंद हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: आम की छाल से दूर होती हैं ये 5 समस्याएं, जानें उपयोग का तरीका
पाचन तंत्र को स्वस्थ रखे
आम के पत्तों को उबालकर पीने से पाचन को दुरुस्त करने में मदद मिल सकती है। यह पेट के लिए औषधि का काम करता है। इसके सेवन से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है। साथ ही, पेट में दर्द, गैस और कब्ज जैसी समस्याओं में आराम मिलता है।
पथरी से निजात दिलाए
गुर्दे या पित्ताशय की पथरी के इलाज में आम के पत्तों का सेवन लाभकारी हो सकता है। नियमित रूप से आम के पत्तों को उबालकर पीने से पथरी टूट जाती है और मूत्र मार्ग के रास्ते बाहर निकल जाती है।
इसे भी पढ़ें: सुबह खाली पेट आम खाने से मिलेंगे ये 5 फायदे
आम के पत्तों को उबालकर पानी कैसे बनाएं - How To Make Boiled Mango Leaves Water
एक बर्तन में 250ml में पानी लें। इसमें 2-3 आम के पत्ते डालकर तब तक उबालें, जब तक कि पानी आधा न रह जाए। फिर इसे छान लें और ठंडा होने दें। इसमें शहद मिलाकर सेवन करें। रोजाना सुबह सेवन करने से अधिक लाभ मिलेगा।