Doctor Verified

आम की छाल से दूर होती हैं ये 5 समस्याएं, जानें उपयोग का तरीका

Mango Bark Benefits: आम के पेड़ का फल ही नहीं बल्कि छाल भी फायदेमंद होती है। आम की छाल का उपयोग कई समस्याओं को दूर करने के लिए किया जा सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
आम की छाल से दूर होती हैं ये 5 समस्याएं, जानें उपयोग का तरीका


Mango Bark benefits in Hindi: गर्मियों में सभी लोग आम शौक से खाते हैं। कोई इसे काटकर खाना पसंद करता है, तो कोई शेक के रूप में। आम का फल न केवल स्वादिष्ट बल्कि पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं आम के पेड़ का सिर्फ फल ही नहीं अन्य हिस्से भी सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। हम बात कर रहे हैं आम की छाल के बारे में। आम की छाल कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है। तो चलिए आज के इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा विस्तार से जानते हैं आम की छाल के फायदे (Mango Bark benefits in Hindi)- 

आम की छाल के फायदे (Mango Bark Benefits in Hindi)

आयुर्वेद में आम के पेड़ के फल, पत्तों, जड़ और छाल को काफी फायदेमंद बताया गया है। आम की छाल कई समस्याओं को दूर करने में लाभकारी होती है। आम की छाल के उपयोग से त्वचा की समस्याओं को दूर किया जा सकता है। इसके अलावा आम की छाल डायरिया, गले की खराश और सूजन में भी फायदेमंद होती है। 

1. फोड़े-फुंसियां ठीक करे आम की छाल

आम की छाल का उपयोग गर्मियों में होने वाले फोड़े फुंसियों को ठीक किया जा सकता है। इसके लिए आप आम की छाल का पाउडर बना लें। इसके पेस्ट को फोड़े फुंसियों पर लगाएं, इससे कुछ ही दिन में फुंसियां गायब हो जाएंगी। आम की छाल में विटामिन सी, एस्कॉर्बिक एसिड होता है, जो फोड़ों को दबाने में मदद करता है। इसे ठीक करने में लाभकारी होता है।

2. डायरिया में फायदेमंद आम की छाल

आम की छाल का उपयोग डायरिया की समस्या को दूर करने के लिए किया जा सकता है। पेट के लिए आम की छाल काफी फायदेमंद होती है। इसके लिए आम की छाल को उबाल लें, इसका रस निकाल लें। आम की छाल मेनोरिया, ल्यूकोरिया और रक्तस्त्रावी बवासीर के इलाज में भी फायदेमंद होती है। आम की छाल में phytoconstitutents में जीवाणुरोधी गुण होते हैं, जो डायरिया के इलाज में उपयोगी हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें - क्या सभी आम की तासीर गर्म होती है? जानें कौन से आम शरीर में गर्मी नहीं बढ़ाते, कैसे चुनें सही आम

3. मल से खून आने की समस्या में लाभकारी आम की छाल

अगर मल से खून निकल रहा है, तो इसमें आम के तने की छाल का उपयोग करना फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए आप आम की छाल को दूध में उबाल लें, फिर शहद के साथ इसका सेवन दिन में दो बार करें। यह मल त्याग को आसान बनाता है। शहद इसका स्वाद बढ़ाएगी, साथ ही कई समस्याओं से भी छुटकारा दिलाएगी।

4. गले में खराश में फायदेमंद आम की छाल

वैसे तो बदलते मौसम में गले की खराश से लोग अधिक परेशान रहते हैं, लेकिन कुछ लोगों को इन दिनों में भी गले में खराश हो जाती है। आम की छाल का अर्क गले की खराश की समस्या को ठीक करने में भी कारगर होती है। इसके लिए आप आम की छाल के अर्क के रस से गरारे करें और फिर थूक दें। आप इस प्रक्रिया को दिन में 2-3 बार दोहरा सकते हैं। इस अर्क को निगलें नहीं।

इसे भी पढ़ें - चेहरे पर ऐसे लगाएं कच्चा आम, मिलेगी साफ और निखरी त्वचा

5. एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर आम की छाल

आम की छाल में फ्लेवोनोइड्स और पॉलीफेनोल्स जैसे एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भरपूर होते हैं। इसके उपयोग से सूजन में आराम मिलता है। यह इरिटेबल बाउल सिंड्रोम के खिलाफ भी बहुत प्रभावी है। आम की छाल के उपयोग से हाथ, पैरों की सूजन को भी कम किया जा सकता है। शरीर के किसी भी हिस्से में सूजन होने पर पहले डॉक्टर की राय जरूर लें।

डॉक्टर श्रेय बताते हैं कि आम की छाल किसी भी बीमारी का संपूर्ण इलाज नहीं होता है, इसलिए कोई भी समस्या होने पर डॉक्टर की राय जरूरी है। इसके अलावा आम की छाल के सेवन से पहले आयुर्वेदिक डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करें।

Read Next

नस्य थेरेपी क्या है? आयुर्वेद एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे और घर पर करने का तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version