मोमोज आज के समय के सबसे पंसदीदा फास्ट फूड में से एक है। वैसे तो सभी आयु वर्ग के लोग इसे खाते दिखाई देते हैं, लेकिन मोमोज के ज्यादा शौकीन युवा वर्ग हैं। युवाओं को हर गली, मोहल्ले में मोमोज खाते हुए देखा जा सकता है। मोमोज को सेहत के लिहाज से अच्छा नहीं माना जाता है। साथ ही मोमोज के साथ खाई जाने वाली तीखी लाल चटनी भी सेहत के लिए सही नहीं होती है। इसका ज्यादा सेवन आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। यह सेहत के लिए बहुत नुकसानदेह होती है। इससे कई तरह की बीमारियां होने की संभावना रहती है, क्योंकि इसमें जरूरत से ज्यादा मात्रा में फीकल मैटर नाम का एक कैमिकल पाया जाता है। इससे होने वाले नुकसाने के बारे में बता रही हैं, न्यूट्र की फाउंडर और डायटीशियन लक्षिता जैन।
बवासीर की समस्या
आजकल लोग अकसर ही मोमोज खाते रहते हैं। यह मैदे से बनी होती है, जो स्वास्थ्य के लिए सही नहीं होती है। इसके अलावा मोमोज के साथ खाई जाने वाली लाल चटनी भी सेहत को नुकसान पहुंचाती है। अगर आप इस चटनी का सेवन रोज करते हैं, तो आपको बवासीर की समस्या हो सकती है। ऐसे में इससे दूरी बनाए रखना बहुत जरूरी है। जिन लोगों को पहले से ही बवासीर है, उन्हें तो इसका सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। वरना वे किसी दूसरी गंभीर बीमारी की चपेट में आ सकते हैं।
टॉप स्टोरीज़
पेट में ऐंठन
मोमोज और इसकी लाल चटनी को डायजेस्ट करना आसान नहीं होता है। ऐसे में ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से आपको पेट में ऐंठन की समस्या हो सकती है। अगर आपको पेट से संबंधित कोई समस्या है, तो मोमोज की लाल चटनी का सेवन भूलकर भी न करें।
इसे भी पढ़ें: स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं मोमोज और इसकी लाल चटनी, खाने से पहले जान लें इसके ये 6 नुकसान
एसिडिटी
अगर आप रोजाना मोमोज और उसकी लाल चटनी खाते हैं, तो आपको एसिडिटी की समस्या हो सकती है। यह चटनी काफी तीखी होती है, जिससे पेट में जलन, एसिडिटी की समस्या होने लगती है। इसके साथ ही अगर आपको गैस और एसिडिटी पहले से रहती है, तो आप मोमोज और इसकी चटनी का सेवन बिल्कुल न करें।
घर पर ऐसे बनाएं हेल्दी-टेस्टी लाल चटनी
अगर आपको मोमोस की चटनी पसंद है, तो आप इसे बाहर से खाने की बजाय घर पर ही बना सकते हैं। इसके लिए आप दो मीडियम साइज के टमाटर, 1 लाल मिर्च, 4-5 लहसुन, 1/4 टी स्पून नमक और 1 कप पानी लें। इसके बाद सबसे पहले टमाटर अच्छे से पका लें। इसमें सारी सामग्री डालकर ब्लैंड कर लें। तैयार है, आपकी टेस्टी और हेल्दी लाल चटनी।
इसे भी पढ़ें: जानें 1 प्लेट Veg Momos (वेज मोमोज) खाने से मिलने वाली कैलोरीज और सेहत पर असर
ऐसे होगा डाइजेस्ट
अगर आपको कभी मोमोज, उसकी चटनी खाने का मन हो तो ऐसे में आप इसे घर पर या किसी साफ-सुथरी जगह से खा सकते हैं। ये जल्दी से डायजेस्ट नहीं हो पाता है, ऐसे में इसे डायजेस्ट करने के लिए आप मोमोज, उसकी चटनी खाने के बाद गुनगुना पानी पी लें। गुनगुना पानी इसे डायजेस्ट करने में हेल्प करेगा। लेकिन इसका कतई ये मतलब नहीं है, कि आप इसका रोजाना सेवन करें और बाद में गुनगुना पानी पी लें।
अगर आप इन गंभीर बीमारियों से बचना चाहते हैं, तो आज से ही इसका सेवन करना बंद कर दें। मोमोज और इसकी चटनी से हमारी सेहत को कोई फायदा नहीं होता है, बल्कि इसके सेवन से शरीर में कई गंभीर रोग ही लग जाते हैं। अगर आपको कभी खाने का मन हो, तो घर पर ही आसानी से बनाकर खा सकते हैं। लेकिन नियमित रूप से इसका सेवन करने से बचें। इसकी जगह आप कुछ दूसरी हेल्दी चीजों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
Read More Articles on Healthy Diet in Hindi