मकई तेल के नुकसान: मोटापा बढ़ा सकता है कॉर्न ऑयल, जानें इसके अन्य 4 नुकसान

मकई तेल स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी हो सकता है। लेकिन इससे आपके स्वास्थ्य को कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-  
  • SHARE
  • FOLLOW
मकई तेल के नुकसान: मोटापा बढ़ा सकता है कॉर्न ऑयल, जानें इसके अन्य 4 नुकसान


मकई का तेल (Corn oil) एक रिफाइंड वनस्पति तेल है, जिसका खाना पकाने और स्किन केयर रुटीन में कई तरह से इस्तेमाल किया जाता है। मकई के तेल का उत्पादन करने के लिए मकई को एक जटिल शोधन प्रक्रिया से गुजरना पड़ता ( How to make corn oil ) है। तेल तैयार होने की यह प्रक्रिया कॉर्न ऑयल को कई तरह से फायदेमंद बनाती हैं। नियमित रूप से इस तेल के सेवन से आंखों की समस्या, हाई कोलेस्ट्रॉल और सूजन जैसी परेशानियों से राहत मिल सकता है।  हालांकि, स्वास्थ्य के लिहाज से इसके कई नुकसान भी हैं।  आज हम इस लेख में मकई तेल के नुकसान (Corn Oil Side Effects) के बारे में जानेंगे।

मकई तेल के नुकसान ( Side Effects of Corn Oil in Hindi )

मकई तेल स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है। लेकिन इसमें मौजूद पोटेंशियल टॉक्सिक ( potential toxicity ) कैंसर के जोखिमों का बढ़ सकता है। इसके अलावा यह पेट की समस्या, वजन बढ़ने की समस्याओं का कारण भी हो सकता है।

इसे भी पढ़ें - बच्चों को मकई (Corn) खिलाने के 6 फायदे, न्यूट्रीशनिस्ट से जानें इसे खिलाते समय कुछ जरूरी सावधानियां

1. हार्ट हेल्थ को पहुंचा सकता है नुकसान

कॉर्न ऑयल हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। दरअसल, इसमें मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसेचुरेटेड फैट मौजूद होता है। वहीं, ओमेगा -3 और ओमेगा -6 का संतुलित रूप में मौजूद होता है। अन्य फैट की तुलना में इसमें फैट ज्यादा होता है।  ऐसे में कुछ लोगों में यह कोलेस्ट्रॉल की समस्या को उत्पन्न कर सकता है। खासतौर पर अगर आप पहले से ही हृदय से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे हैं, तो कॉर्न ऑयल का सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद नहीं होता है।  

2. बढ़ सकता है कैंसर का खतरा

शरीर के लिए ओमेगा -3 और ओमेगा -6 जैसे आवश्यक फैटी एसिड काफी जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। क्योंकि हमारा शरीर इन दोनों ही फैटी एसिड का निर्माण नहीं करता है। यह हमें खाद्य पदार्थों के द्वारा ही प्राप्त होता है। मुख्य रूप से हमें इन दोनों का सेवन 1:1 अनुपात में करने की जरूरत होती है। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों से लोगों के खानपान में काफी बदलाव आया है, जिसकी वजह से इसका अनुपात 20: 1 हो गया है। कुछ रिसर्च के मुताबिक, बहुत अधिक ओमेगा 6 की तुलना में ओमेगा 3 लेने से क्रॉनिक इंफ्लेमेशन की शिकायत हो सकती है, जो आगे चलकर विभिन्न प्रकार के कैंसर का कारण बन सकता है। कॉर्न ऑयल में ओमेगा-3 और ओमेगा 6 काफी मात्रा में मौजूद होता है, ऐसे में अगर आप इसका अधिक मात्रा में सेवन करना नुकसानदेय हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें - वजन घटाने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें मकई (कॉर्न), जानें इसे खाने के खास फायदे

3. मोटापा बढ़ाए

कॉर्न ऑयल स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। लेकिन इसमें कैलोरी की मात्रा काफी ज्यादा होती है। ऐसे में इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से आप मोटापे के शिकार हो सकते हैं। वहीं, अगर आपका वजन तेजी से बढ़ रहा है, तो मक्का तेल का सेवन न करें। यह आपके वेट लॉस गोल को बिगाड़ सकता है। 

4. शरीर में बढ़ा सकता है विषाक्तता

इन दिनों फसलों के उत्पादन को बढ़ाने के लिए कई तरह के की़ट-नाशकों का इस्तेमाल किया जाने लगा है। कई देशों में मक्का तेल का उत्पादन किया जाता है। तेल के उत्पादन को बढ़ाने के लिए कीटनाशकों का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में तेल में भी विषाक्तता की संभावना हो सकती है। यह आपके लिवर और किडनी की परेशानी बढ़ सकती है।  

मक्का तेल स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। लेकिन इससे आपके स्वास्थ्य को भी कई नुकसान हो सकते हैं। इसलिए अगर आपको किसी तरह की गंभीर समस्या है, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 

Read Next

सर्दियों में मछली खाना गठिया के मरीजों के लिए है फायदेमंद, एक्सपर्ट से जानें सर्दी में मछली खाने के 5 फायदे

Disclaimer