बारिश के मौसम में बच्चों के लिए मकई को बतौर फूड चुनना एक अच्छा विकल्प है। मक्का (भुट्टा) विटामिन बी और फाइबर से भरपूर होता है। इसे कई तरीकों से खाया जा सकता है। इसकी वैरायटी को बच्चे जरूर पसंद करेंगे। मकई में हाई फाइबर होता है, इसलिए यह बच्चों के डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए ठीक होता है। साथ ही बच्चों को गैस की समस्या और डायरिया से दूर रखता है। बच्चों में खून की कमी और आंखों की रोशनी की कमी को दूर करने में भी मकई काम करती है। नमामी लाइफ में न्यूट्रीशनिस्ट शैली तोमर ने बच्चों को मकई खिलाने के फायदे बताए।
बच्चों को मकई खिलाने के फायदे
न्यूट्रीशनिस्ट शैली तोमर ने बच्चों को मकई खिलाने के निम्न फायदे बताए-
1. इम्युनिटी बढ़ाए
मक्का में विटामिन ए पाया जाता है। इसमें बाकी अनाज जैसे गेहूं, जौं, ओट्स के मुकाबले में हाई विटामिन ए पाया जाता है। विटामिन बच्चों के इम्युन सिस्टम के लिए बहुत लाभदायक होता है। बारिश के मौसम में बच्चों को खांसी, जुकाम, बुखारी जैसी परेशानियां हो जाती हैं। इन परेशयानियों को दूर करने में भी मक्का आता है।
2. बच्चों का विकास
मकई में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स पाया जाता है। विटामिन बी कॉम्प्लेक्स इम्युनिटी सिस्टम को बूस्ट करने के अलावा बच्चे के मानसिक, शारीरिक विकास करने में भी मदद करता है। यह मांसपेशियों के विकास में भी मदद करता है। कॉर्न में थियामिन प्रचूर मात्रा में पाया जाता है। यह कार्बोहाईड्रेट को ऊर्जा में बदलने में मदद करता है। मक्का में कुछ मात्रा में प्रोटीन भी पाया जाता है जो मांसपेशियों की ग्रोथ में मददगार साबित होता है। इसमें फॉसफोरस भी पाया जाता है जो ऑर्गन की हेल्थ और ब्लड प्रेशर को मेंटेन करने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें : कॉर्न फ्लेक्स से घट सकता है आपका वजन? डॉक्टर से जानें नाश्ते में कॉर्न फ्लेक्स खाना कितना फायदेमंद
3. आंखों के लिए मददगार
मकई बच्चों की आंखों के लिए बहुत मददगार होती है। इसमें जिक्सान्थिन नाम एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। जो बच्चों की आंखों की सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। यह विजन को हेल्दी बनाता है। कॉर्न में ल्युटिन नाम कंपाउंड भी पाया जाता है, जो आंखों की सेहत को बेहतर करता है।
4. खून की कमी करे दूर
बच्चों में खून की कमी यानी एनिमिया एक आम परेशानी है। कॉर्न में फोलेट ज्यादा होता है। साथ ही यह आयरन का भी अच्छा स्रोत है। शरीर में आयरन की मात्रा खून की कमी को दूर करती है।
5. ग्लूटन फ्री
कॉर्न ग्लूटन फ्री है। इस कारण ऐसे बच्चे जिन्हें ग्लूटन से एलर्जी है, उन्हें मक्का खाने में कोई नुकसान नहीं है।
6. हड्डियों की मजबूती
कॉर्न में कैल्शियम प्रचूर मात्रा में पाया जाता है। कैल्शियम हड्डियों की मजबूती के लिए बेहतर होता है। साथ ही हड्डियों के विकास में भी मदद करता है। कॉर्न कई सारे न्यूट्रीएंट्स से भरपूर है, इसलिए यह हेल्दी वेट गेन में करने में भी मदद करता है।
इसे भी पढ़ें : आपकी सेहत के लिए कितनी फायदेमंद है मकई, जानें क्या है इसके सेवन करने का सही तरीका
बच्चों की डाइट में ऐसे शामिल करें कॉर्न
बच्चो की डाइट में आप कॉर्न को भुट्टा के रूप में, उबला हुआ भुट्टा, मीठा भुट्टा, मकई का सलाद, टॉर्टिला, कॉर्न कटलेट आदि।
सावधानी
- ज्यादा मात्रा में कॉर्न खआने से गैस, ब्लोटिंग, अपच हो सकती है।
- कॉर्न में फाइटिक एसिड पाया जाता है। ज्यादा मक्का खाने से हेल्दी न्यूट्रीएंट्स का अवशोषण बंद हो जाएगा।
- कुछ बच्चों में कॉर्न खाने से डायरिया की दिक्कत हो सकती है।
- कॉर्न खाने से एलर्जिक रिएक्शन जैसे स्किन रैशेज या बहती नाक की समस्या हो सकती है। अगर भुट्टा खाने के बाद आपके बच्चे को किसी तरह की एलर्जी हो रही है तो भुट्टा खिलाने से बचें।
बच्चों को भुट्टा खिलाने से उनकी आंखें स्वस्थ होती हैं। साथ ही उनका शारीरिक विकास भी होता है। भुट्टा कई गुणों से भरपूर है। यह उनकी सेहत के लिए फायदेमंद है। भुट्टे को अलग-अलग तरीकों से डाइट में शामिल करके बच्चों को दिया जा सकता है।
Read more Articles on Healthy Diet in Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version