बच्चों को पिलाएं घर पर बने ये प्रोटीन ड्रिंक्स, तेजी से बढ़ेगी लंबाई और शरीर में आएगी मजबूती

बच्चों के विकास के लिए प्रोटीन ड्रिंक्स काफी फायदेमंद होती है। यहां जानें बच्चों को दी जाने वाली होममेड प्रोटीन ड्रिंक्स के बारे में।   
  • SHARE
  • FOLLOW
बच्चों को पिलाएं घर पर बने ये प्रोटीन ड्रिंक्स, तेजी से बढ़ेगी लंबाई और शरीर में आएगी मजबूती


बच्चों के खान-पान का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। माता-पिता को अक्सर यह ध्यान रखना चाहिए कि बच्चों तक उनके विकास के लिए जरूरी पोषक तत्व पहुंच रहे हैं या नहीं। कई बार जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाने के कारण उनके विकास में बाधा सकती है। बच्चों को प्रोटीन मिलते रहना भी काफी जरूरी होता है। इस लेख के माध्यम से हम आपको ऐसी ड्रिंक्स के बारे में बताएंगे, जिससे बच्चे को प्रोटीन मिलने के साथ ही हाइड्रेशन भी बनी रहेगी। जी हां, बच्चों को होममेड प्रोटीन ड्रिंक देना पूरी तरह सुरक्षित और पौष्टिक भी मानe जाता है। बच्चों की हड्डियों, मसल्स और उनकी लंबाई बढ़ाने में ये ड्रिंक्स काफी असरदार साबित होती हैं। यही नहीं बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ ही यह उनके मानसिक विकास में भी काफी सहायक होती है। चलिए जानते हैं बच्चों के लिए कैसे फायदेमंद है होममेड प्रोटीन ड्रिंक्स। 

chocolateshake

1. चॉकलेट प्रोटीन शेक (Chocolate Protein Shake)

चॉकलेट अमूमन बच्चों की पसंद होती है। चॉकलेट में अच्छी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। यह बच्चों के लिए हेल्दी और उनके विकास में सहायक होती है। अच्छी गुणवत्ता की डार्क चॉकलेट बच्चों के ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर करती है। कुछ डार्क चॉकलेट्स में 15 से 20 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। इसलिए चॉकलेट प्रोटीन शेक बच्चों के लिए फायदेमंद होता है। इसे बनाने के लिए आप एक डार्क चॉकलेट लें और उसे हेल्दी बनाने के लिए उसमें थोड़ा खजूर और दही की मात्रा मिलाएं। अब थोड़ा दूध मिलाकर उसे मिक्सर में ग्राइंड करें। 

इसे भी पढ़ें - क्या आपके बच्चे भी दूध पीने में करते हैं आनाकानी? इन तरीकों से उनमें डालें दूध पीने की आदत

2. बादाम और कोकोआ ड्रिंक (Almond and Cocoa Drink)

बादाम हमेशा से ही बच्चों के विकास में महत्तवपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। बादाम से शरीर को अच्छा प्रोटीन इनटेक मिलता है। वहीं कोकोआ भी प्रोटीन का एक अच्छा स्त्रोत माना जाता है। बादाम और कोकोआ ड्रिंक आपके बच्चे के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। इसे बनाने के लिए आपको कोकोआ पाउडर के साथ ही बादाम पीसकर मिलाना है। ध्यान रहे आप इसे बच्चों को दे रहे हैं इसलिए इसमें चीनी का मात्रा बिलकुल हल्की रहे। अब इसमें दूध मिलाकर आप इसे तैयार कर सकते हैं। 

3. पिस्ता दूध (Pista Milk)

बच्चों और प्रेगनेंट महिलाओं के लिए पिस्ता एक अहम भूमिका निभाता है। पिस्ता प्रोटीन का बहुत अच्छा स्त्रोत होता है। बच्चों को पिस्ता का शरबत या फिर दूध पिलाने से उनका विकास तेजी से होता है। इससे आपके बच्चे की लंबाई भी जल्दी बढ़ती है। यही नहीं पिस्ता फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट्स का भी भंडार होता है, जिससे बच्चों में उर्जा की भी कमी नहीं होती है। इसलिए बच्चों को यह ड्रिंक पिलाना काफी फायदेमंद होता है। 

इसे भी पढ़ें - माता-पिता इन 8 तरीकों से संवारें अपने बच्चों की कम्यूनिकेशन स्किल्स

4. मैंगो शेक (Mango Shake)

मैंगो शेक भी बच्चों के विकास के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। स्वादिष्ट होने के कारण बच्चे इस ड्रिंक को सबसे अधिक पसंद करते हैं। वहीं मैंगो में प्रोटीन की मात्रा भी पाई जाती है, जो बच्चों की ग्रोथ में सहायक होता है। वहीं इसमें पाए जाने वाले अन्य तत्व बच्चों के गैस्ट्रो इंटेस्टाइनल डिसऑर्डर को भी ठीक करते हैं। यह बच्चों के हार्ट और उनके पाचन तंत्रं में आने वाली समस्याओं से उन्हें बचाता है। 

bananashake

5. बनाना शेक (Banana Shake)

प्रोटीन शेक्स का नाम सुनते ही सबसे पहले बनाना शेक का नाम सामने आता है। बच्चों की सेहत के लिहाज से देखा जाए तो बनाना शेक काफी फायदेमंद ड्रिंक साबित होती है। बनाना शेक में केले के साथ ही दूध और ड्राई फ्रूट्स की मात्रा मिल जाने से यह प्रोटीन का भंडार बन जाता है। बनाना प्रोटीन शेक पीने से बच्चों की हड्डियां मजबूत रहती हैं। साथ ही यह मसल्स डेवलप करने के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। इसे बनाने के लिए आप ठंडे दूध में केले डालकर मिक्सर में अच्छे से पीस लें। अब इसमें उपर से ड्राई फ्रूट्स मिलाएं। 

बच्चों को बाहर की प्रोटीन ड्रिंक्स देने की बजाय होममेड प्रोटीन ड्रिंक्स पिलाएं। इन ड्रिंक्स से लेख में दिए गए फायदे बच्चों को आसानी से मिल सकते हैं। 

Read more Articles on Parenting Tips in Hindi

Read Next

माता-पिता बच्चों के साथ इन 8 तरीकों से इंजॉय कर सकते हैं फैमिली टाइम

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version