माता-पिता बच्चों के साथ इन 8 तरीकों से इंजॉय कर सकते हैं फैमिली टाइम

माता-पिता अपने बच्चों के साथ फैमिली टाइम बिताना चाहते हैं तो कुछ तरीके उनके बेहद काम आ सकते हैं। जानते हैं इनके बारे में...
  • SHARE
  • FOLLOW
माता-पिता बच्चों के साथ इन 8 तरीकों से इंजॉय कर सकते हैं फैमिली टाइम


रिश्तों को टाइम देने से रिश्ते न केवल मजबूत होते हैं बल्कि माता-पिता और बच्चों के बीच बाउंडेशन भी अच्छा होता है। लेकिन बच्चे अपने स्कूल और दोस्तों के साथ व्यस्त रहते हैं और माता-पिता अपने रोजमर्रा के कार्यों में, जिसके कारण वे एक दूसरे को समय नहीं दे पाते। ऐसे में कुछ तरीकों से आप इन दूरियों को कम कर सकते हैं। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि माता-पिता अपने बच्चों के साथ मिलकर कैसे फैमिली मूमेंट बना सकते हैं साथ ही फैमिली टाइम को एंजॉय कर सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...

 

1 - सुबह शाम वॉक पर जाना

अकसर घर का काम या ऑफिस के काम के कारण फैमिली के साथ समय बिता पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में जब भी आप सुबह शाम वॉक करने जाएं तो बच्चों को अपने साथ लेकर जाएं। ऐसा करने से न केवल आपस में बातचीत होगी बल्कि आप कुछ फैमिली टाइम भी अपने बच्चों के साथ या अपने परिवार के साथ बिता पाएंगे।

2 - बच्चों के साथ मिलकर सफाई करना

घर की सफाई में अक्सर माताएं अपने बच्चों का साथ नहीं तेती है। उन्हें लगता है कि काम और बढ़ जाएगा। पर ऐसा नहीं है अगर आप सफाई कर रही है तो बच्चों के साथ हाथ बटाएं। ऐसा करने से फैमिली टाइम तो मिलेगा ही साथ ही बच्चों के साथ आप की बॉन्डिंग भी मजबूत होगी।

इसे भी पढ़ें- माता पिता इन 7 तरीकों से सिखाएं अपने बच्चों को टाइम मैनेजमेंट

3 - बाहर घूमने जाना

बच्चों के साथ कहीं बाहर जाएं तो वीकेंड पर आप पिकनिक प्लान कर सकते हैं। ऐसे में आप छुट्टी वाले दिन एक अच्छी जगह का चुनाव करें और वहां बच्चों के साथ घूमने के लिए जाएं। ऐसा करने से न केवल आपको थोड़ा चेंज मिलेगा बल्कि आप फैमिली टाइम भी इंजॉय कर पाएंगे।

4 - खाना बनाते वक्त बच्चों को साथ रखना

जब खाना बनाने जाए तो आप अपने बच्चों को भी साथ में खड़ा कर सकते हैं या छोटे-मोटे काम भी करा सकते हैं। ऐसा करने से न केवल आपको फैमिली टाइम मिलेगा साथ ही खाना भी जल्दी बन जाएगा और आप बच्चों के साथ थोड़ा समय भी बिता पाएंगे।

5 - एक साथ टीवी देखना

आप बच्चों के साथ टीवी देखें। अगर बच्चे कोई कार्टून शो देख रहे हैं तो उनके साथ आप भी कार्टून शो को देख सकते हैं। इससे अलग आप घर पर बच्चों के साथ मूवी देखने का भी प्लान बना सकते हैं। ऐसे में आप कोई ऐसा फिल्म देखें, जिससे न केवल बच्चे फैमिली का अहमियत समझें बल्कि आप साथ में इंजॉय भी कर पाएंगे।

6 - लॉन्ग ड्राइव पर जाना

लॉन्ग ड्राइव पर बच्चों के साथ जाना भी अच्छा विकल्प है। वीकेंड पर आप अपने बच्चों के साथ उनकी मन पसंद जगह पर जाएं। इससे अलग आप रात को घर के और ऑफिस के काम से थोड़ा सा समय निकालकर भी लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। ऐसा करने से भी ना केवल आपको फैमिली टाइम मिलेगा बल्कि आप काफी इंजॉय भी कर पाएंगे।

इसे भी पढ़ें- बच्चों के जिद्दी होने के पीछे हो सकते हैं ये 6 कारण, जानें ऐसे बच्चों को संभालने के लिए आसान पेरेंटिंग टिप्स

7 - एक साथ भोजन खाना

बच्चों के साथ एक साथ खाना खाना भी अच्छा विकल्प है। ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर के समय बच्चों के साथ करें और उनके साथ मिलकर खाना खाएं। ऐसा करने से न केवल फैमिली टाइम मिलेगा बल्कि बच्चे अपना पूरा खाना भी खाएंगे। आप बच्चों के आहार में पौष्टिक तत्वों को भी जोड़ें। ऐसा करने से भी दोनों के बीच मजबूती आएगी।

8 - एक साथ एक्सरसाइज करना

अकसर आपने देखा होगा कि लोग सुबह उठकर एक्सरसाइज करने अकेले या अपने दोस्तों के साथ जाते हैं। लेकिन आप अपने साथ अफने बच्चों को भी लेकर  जा सकते हैं। ऐसा करने से बच्चे न केवल व्यायाम के प्रति प्रेरित होंगे बल्कि उनकी रिश्ते भी मजबूत होंगे। इससे अलग आप फैमिली टाइम भी निकाल पाएंगे।

नोट - ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है की माता-पिता बच्चों के साथ कुछ तरीकों को अपनाकर फैमिली टाइम को एंजॉय कर सकते हैं। ऐसे में न केवल उनका रिश्ता मजबूत बनेगा बल्कि बच्चे अपने माता-पिता के साथ अपनी हर बात शेयर कर पाएंगे।

इस लेख में इस्तेमाल की जानें वाली फोटोज़ Freepik से ली गई हैं।

Read More Articles on pareting in hindi

Read Next

क्या आपके बच्चे भी दूध पीने में करते हैं आनाकानी? इन तरीकों से उनमें डालें दूध पीने की आदत

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version