Side effects of apple cider vinegar: प्रेगनेंसी हर महिला के लिए बहुत नाजुक दौर होता है। प्रेगनेंसी के दौरान एक महिला को सिर्फ अपना नहीं बल्कि गर्भ में पलने वाले बच्चे की सेहत का भी ध्यान रखना जरूरी होता है। इस दौरान थोड़ी सी लापरवाही मां और बच्चे दोनों को नुकसान पहुंचा सकती है। शायद इसलिए कहा जाता है कि प्रेगनेंसी (Women Care During pregnancy) में मां को अपने खानपान का बहुत ध्यान रखना चाहिए। 2021 में जब मेरी भाभी प्रेग्नेंट थीं, तो मां उन्हें बहुत तरह के फल, दूध, घी, मेवा, चूरमा के लड्डू, अलसी के बीज, दाल, मछली और कई तरह की देसी चीजें खाने को दिया करती थीं। भाभी भी मां की सारी बातें मानते हुए सब कुछ खा भी लेती थीं।
एक दिन न जानें भाभी ने इंटरनेट पर एप्पल साइडर विनेगर के बारे क्या कुछ पढ़ा और 1-2 नहीं बल्कि 4 बोतलें ऑर्डर भी कर दीं। प्रेगनेंसी का सातवां महीना था, भाभी ने एप्पल साइडर विनेगर (Apple Cider Vinegar) पीना शुरू कर दिया। कुछ दिन बाद भाभी की तबीयत कुछ बिगड़ी, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें इसका सेवन करने के लिए मना कर दिया। इस दौरान मैंने डॉक्टर से पूछा भी कि क्या एप्पल साइडर विनेगर प्रेगनेंसी के दौरान नुकसानदेह (Apple Cider Vinegar ke nuksan) है? अगर मेरी तरह आप भी इसके बारे में जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में आपको इसकी विस्तृत जानकारी मिलेगी।
इसे भी पढ़ेंः कैंसर के इलाज में आपकी मदद कर सकती हैं ये 5 सरकारी योजनाएं, जानें इनके बारे में
एप्पल साइडर विनेगर क्या है?
एप्पल साइडर विनेगर (एसीवी) सिरके का एक प्रकार कहा जा सकता है। इसमें एक प्रकार का कन्सन्ट्रेटेड सेब जिसे कुछ समय तक फरमेंट होने के लिए छोड़ दिया जाता है। ये साइडर एसिटिक एसिड में बदलने से पहले अल्कोहल में फर्मेन्टेड होता है। एप्पल साइडर विनेगर आम दिनों में तो सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन प्रेगनेंसी के दौरान इसका सेवन करने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।
एप्पल साइडर विनेगर पीने के नुकसान- Apple Cider Vinegar Ke Nuksan
एसिडिटी
प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं का शरीर कई तरह के बदलावों से गुजरता है हार्मोनल इम्बैलेंस, इम्यून सिस्टम का कमजोर होना और पाचन संबंधी समस्याएं। प्रेगनेंसी में एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करने से पेट में दर्द और एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है।
हड्डियों के लिए नुकसानदेह
प्रेगनेंसी के दौरान मां को दूध पीने की सलाह दी जाती है, ताकि गर्भ में पलने वाले बच्चे की हड्डियों का विकास सही तरीके से हो सके। लेकिन प्रेगनेंसी में एप्पल साइडर विनेगर का सेवन किया जाए तो ये हड्डियों के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती है। जिन महिलाओं की हड्डियां पहले से ही कमजोर हैं उन्हें प्रेगनेंसी में एप्पल साइडर विनेगर का सेवन न करने की सलाह दी जाती है।
इसे भी पढ़ेंः डेंगू और चिकनगुनिया में कीवी खाने से क्या फायदे मिलते हैं? जानें एक्सपर्ट से
स्किन
एप्पल साइडर विनेगर में एसिटिक एसिड की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जो कई बार स्किन एलर्जी का कारण बन सकती है। प्रेगनेंसी के दौरान जब महिलाओं के शरीर में हार्मोनल बदलाव हो रहे होते हैं, उसमें एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करने से जलन, रैशेज, पिंपल्स, एक्ने और खुजली की समस्या हो सकती है।
दांतों के लिए नुकसानदायक
सेब के सिरके में मौजूद एसिड की अधिक मात्रा दांतों की ऊपरी परत को डैमेज कर सकती है। जिसकी वजह से दांतों में कैविटी, दर्द, मुंह से बदबू आना और कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं।